Bihar Janta Darbar 2023 Apply | बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार शिकायत पंजीकरण करे

Bihar Mukhyamantri Janta Darbar Registration & Status Check | बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे – बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब नागरिको की समस्याओ का समाधान करने हेतु बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार का आरम्भ किया गया था, लेकिन देश में लॉकडाउन लगने के बाद से इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के सभी गरीब नागरिको की शिकायतों को सुना जाता था, और साथ ही उन शिकायतों का निवारण भी किया जाता था। अब बिहार सरकार द्वारा Janta Darbar Bihar Online Registration को दोबारा से आरंभ किया जा रहा है। (यह भी पढ़ें- Bihar Caste List 2022-23 | SC/ST/OBC & General-EBC जाने आपकी जाति क्या है?)

Bihar Mukhyamantri Janta Darbar Registration 

बिहार के मुख्यमंत्री जी के द्वारा बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार में राज्य के गरीब नागरिको की शिकायतों को सुना जाता है, और उनकी शिकायतों का निवारण भी किया जाता है। राज्य के नागरिको को अलग अलग तरह की शिकायते होती है और राज्य सरकार द्वारा उन सभी शिकायतों को सुना जाता है, और राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा उन्हें दिलासा दिया जाता है कि उनकी परेशानी को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनता दरबार बिहार के तहत आने वाले नागरिको की शिकायते भिन्न भिन्न प्रकार की होती है इसलिए उन शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा भिन्न भिन्न विभागों से सम्पर्क किया जाता है। यहां हम आपको इस बात की जानकारी प्रदान करने जा रहे है कि इस दरबार में नागरिको द्वारा किस प्रकार की शिकायत की जाती है, तथा उन शिकायतों का निवारण किस विभाग द्वारा किया जाता है। (यह भी पढ़ें- बिहार रोजगार मेला 2022: Bihar Rojgar Mela Registration, रोजगार मेला, तिथि)

बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार

पीएम मोदी योजना

Overview of the Bihar Mukhyamantri Janta Darbar

आर्टिकल का नामबिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार
आरम्भ की गईनीतीश कुमार जी के द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के लोग
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यजनता की समस्याओ का समाधान
कार्यक्रम समयप्रत्येक माह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोमवार
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jkdmm.bih.nic.in/

नागरिको द्वारा मुख्यमंत्री से कैसे शिकायत की जाती है ?

बिहार राज्य के किसी भी नागरिक को यदि किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो राज्य के नागरिको द्वारा सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की जा सकती है। इस कार्य के लिए बिहार के मुख्यमंत्री  के द्वारा मुख्यमंत्री जनता दरबार बिहार की शुरुआत की गई है, यदि आप भी कार्यक्रम के तहत अपनी समस्याओ को दर्ज कराना चाहते है, तो इसके लिए आपको बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार शिकायत पंजीकरण करना होगा तभी आप इसके अंतर्गत अपनी समस्याओ को दर्ज करा सकते है। (यह भी पढ़ें- बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 रजिस्ट्रेशन, Bihar Startup Policy बिना ब्याज के 10 लाख रूपये लोन)

जनता दरबार टाइम टेबल

  • पहला सोमवार- गृह राजस्व एवं भूमि सुधार, कारा, मद्य निषेध उत्पाद निबंधन विभाग, निगरानी विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग के मामले लिए जाएंगे। 
  • दूसरा सोमवार- स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी कला संस्कृति, वित्त, श्रम संसाधन व अन्य विभाग।
  • तीसरा सोमवार- ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, उर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, गन्ना विकास, सहकारिता, पशु व मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, वन एवं पर्यावरण, भवन निर्माण व अन्य विभाग।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • अपनी समस्या का वर्णन करने के लिए आवेदन
  • शिकायत संबंधी दस्तावेज
  • शिकायत आवेदन पत्र

जनता दरबार में ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
मुख्यमंत्री जनता दरबार की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन शिकायत फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, यहां आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- अपना नाम, पिता/पति नाम, आधार संख्या, लिंग, जन्म का वर्ष, दिव्यांग, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त हो जाएगा, यह ओटीपी आपको दर्ज  कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Mukhyamantri Janta Darbar Registration कर लेते है। इसके साथ ही आपको आपकी शिकायत रजिस्टर संख्या भी प्राप्त हो जाएगी।  

मुख्यमंत्री ऐप से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद डाउनलोड मोबाइल एप्लिकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है और यह ऐप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस एप को खोल लेना है, इसके बाद आपको शिकायत रजिस्टर करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपके सामने बिहार जनता दरबार ऑनलाइन शिकायत फॉर्म  प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- अपना नाम, पिता/पति नाम, आधार संख्या, लिंग, जन्म का वर्ष,  दिव्यांग, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज कर देना है,  इसके बाद आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा। 
  • इसी के साथ आपको आपकी शिकायत रजिस्टर संख्या प्राप्त हो जाएगी, इस प्रक्रिया का पालन करके आप घर बैठे ही सुविधाजनक रूप से बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत दर्ज कर सकते है।

Leave a Comment