eMandi UP: ई मंडी उत्तर प्रदेश, emandi.up.gov.in Portal लॉगिन, लाइसेंस अप्लाई

e Mandi UP Portal लाइसेंस अप्लाई @ emandi.upsdc.gov.in | eMandi UP ई मंडी ऑनलाइन किसान पंजीकरण, लॉगिन प्रक्रिया – केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानो को विभिन्न लाभ पहुंचाने हेतु अनेक योजनाओ का आरम्भ किया गया हैं। इसी दिशा में हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने ई मंडी पोर्टल की शुरुआत की है, जो एक सिंगल विंडो पोर्टल है। eMandi UP पोर्टल के माध्यम से किसानो एवं व्यापारियों को मंडी से सम्बंधित विभिन्न जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के emandi.upsdc.gov.in पोर्टल की सहायता से किसान एवं व्यापारी मंडी के रेट की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताएँगे। [यह भी पढ़ें- fcs.up.gov.in | यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, UP FCS आधिकारिक वेबसाइट, नई सूची]

Table of Contents

ई मंडी UP पोर्टल क्या है ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा प्रदेश के किसानों एवं व्यापारीयो की सुविधा के लिए eMandi UP की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानो एवं मंडी व्यापारियों के बीच तालमेल बनाया जाता है, जिससे अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादकों के खरीद-बिक्री में दोनों पक्षों को लाभ प्राप्त हो सके। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उतार प्रदेश द्वारा शुरू किये गए ई मंडी पोर्टल के अंतर्गत किसान एवं व्यापारी मंडी से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक व्यापारी इस पोर्टल के माध्यम से अपना इ-लाइसेंस भी बनवा सकता है एवं साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनकरण भी कर सकता है। e Mandi UP portal पर उपलब्ध विभिन्न जानकारी एवं सेवाओं को प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसानों एवं व्यापारीयों को इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अपनिवार्य होगा। [यह भी पढ़ें- UP Scholarship: यूपी छात्रवृत्ति आवेदन, scholarship.up.gov.in स्टेटस व लॉगिन]

eMandi UP

PM Modi Yojana

Overview of e Mandi UP Portal

नामeMandi UP पोर्टल
आरम्भ की गयीमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थी राज्य के किसान एवं  व्यापारी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकिसानो एवं व्यापारियों को मंडी से सम्बंधित सही भाव और जानकारी उपलब्ध करना 
लाभपोर्टल की ऑनलाइन सुविधा 
श्रेणी उत्तर प्रदेश राज्य सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटemandi.upsdc.gov.in

eMandi UP के उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लांच किये गए emandi.upsdc.gov.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसान एवं व्यापारियों को एक साँझा मंच पर लाना है, जिससे उनके बीच सीधे तौर पर तालमेल बन सके। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपने अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादनों के उचित दर मंडी के अनुसार प्राप्त कर सकते है एवं इन्हें आसानी से मंडी में बेच भी सकते है। साथ ही व्यापारी भी इस पोर्टल के माध्यम से किसान के उत्पादनों से सम्बंधित जानकारी एवं दर के बारे में जान कर इसे उचित दर पर खरीद सकता है। राज्य सरकार की यह पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है, जिसके माध्यम से लाभार्थी मंडी से सम्बंधित सभी जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

ई मंडी न्यू अपडेट 

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ई मंडी पोर्टल की सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु पोर्टल पर कुछ नए तकनिकी अपडेटस किये गए है। पोर्टल पर किये गए तकनिकी बदलावों के कारण उपयोगकर्ताओं को अब अपने मोबाइल एवं ओटीपी की सहायता से पुनः सत्यापन करना होगा। अब उपयोगकर्ताओं को इस पोर्टल पर लॉगिन करने से पहले अपने मोबाइल नंबर से वेरीफाई करना अनिवार्य ह, जिसके बाद ही उपयोगकर्ता  पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। 

ई मंडी पोर्टल के लाभ एवं फायदे 

  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी ई मंडी सुविधा एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका संचालन राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के द्वारा किया जाता है। 
  • इस पोर्टल पर किसानो की परेशानियों को कम करने हेतु कम्प्यूट्राईज एंट्री स्लिप की सुविधा उपलब्ध की गयी है। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी eMandi UP पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है, जँहा मंडी से सम्बंधित विभिन्न जानकारी एवं सेवाएँ एक ही स्थान पर मिल जाती है। 
  • यह पोर्टल प्रदेश के किसान एवं व्यापारियों के लिए एक साँझा मंच है, जिसके माध्यम से दोनों के बिच कृषि उत्पादनों की खरीद-बिक्री बिना किसी दलाल के सीधे तौर पर की जाती है। 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत खरीद-फरोख्त हेतु विभिन्न पत्रों को भरने की आवश्यकता नहीं होती है, इसमें केवल ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र – 6,9 के द्वारा खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। 
  • राज्य सरकार की emandi.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से व्यापारी अपना नया ई-लाइसेंस घर बैठे आसानी से बनवा सकते है एवं साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनकरण भी कर सकते है। 
  • साथ ही प्रदेश में व्यापारीयो की सुविधा हेतु मंडी समितियों में डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र भी बनवाये जा रहे है। 
  • डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के व्यापारी निशुल्क इंटरनेट एवं कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है। 
  • इस सुविधा के अंतर्गत अन्य राज्य से लाये गए उत्पाद के अंकन हेतु सम्बंधित किसान को अलग से प्रवेश पर्ची प्रदान की जाती है। 

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
eMandi UP
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। आपको इस नए पेज पर पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा। 

ई मंडी पोर्टल पर व्यापारी द्वारा नए लाइसेंस हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश के ऐसे इच्छुक व्यापारी जो eMandi UP के माध्यम से नए लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उन्हें आवेदन निम्न तीन चरणों में करना होगा:-

  • पहला चरण:- सबसे पहले आवेदक को आवेदन पत्र में अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने होंगे 
  • दूसरा चरण:- इसमें आवेदक को सभी आवश्यक दस्तावेजों को सलंग्न करना होगा 
  • तीसरा चरण:- इस अंतिम चरण में आवेदक को निर्धारित शुल्क का भुगतान SBI Collect के माध्यम से करना होगा। 

आवेदक उपरोक्त इन चरणों के अंतर्गत निम्न दिशा-निर्देशों का पालन कर आवेदन कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको नविन लाइसेंस हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
नविन लाइसेंस हेतु आवेदन
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस नए पेज पर सभी शर्ते और नियमो की सूचि दी गयी होगी, जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। 
  • उसके बाद आपको नीचे की तरफ दी गयी चेक बॉक्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको सरंक्षित करे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
eMandi UP
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर नविन लाइसेंस हेतु आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • सारी आवश्यक जानकारी दर्ज कर देने के बाद आपको सबसे नीचे की तरफ दिए गए सरंक्षित करे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल व्यापारी द्वारा लाइसेंस का नवीनकरण करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको नवीनकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
लाइसेंस का नवीनकरण
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। आपको इस नए पेज पर अपने लाइसेंस नंबर एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर आपके पुराने लाइसेंस से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदर्शित  जाएगी। 
  • अब आपको लाइसेंस नवीनकरण सम्बंधित पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

eMandi UP पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
eMandi UP पोर्टल पर आवेदन की स्थिति
  • इस नए पेज पर आपको अपने आवेदन संख्या एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 

ई मंडी पोर्टल पर लाइसेंस हेतु फीस की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लाइसेंस हेतु फीस की जानकारी के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको प्रयोजन एवं अवधि के विवरण दर कर देने होंगे। 
  • अब आपको आवेदन फीस जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 

फीडबैक/शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में फीडबैक/शिकायत दर्ज करे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।
फीडबैक/शिकायत दर्ज
  • अब आपको इस नए पेज पर पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, मोबाइल नंबर, मंडी की जानकारी, फीडबैक/शिकायत आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आपने फीडबैक/शिकायत दर्ज कर सकते है। 

ई-मंडी पर व्यापारी किस तरह करे रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आपको ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”व्यापारी” के सेक्शन में से ”न्यू लाइसेंस हेतु आवेदन” के विकल्प का चुनाव करना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
न्यू लाइसेंस हेतु आवेदन
  • इस नए पेज पर आपको प्रदर्शित दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा, और नीचे दिए गए चेक बॉक्स को टिक करके “संरक्षित करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है और “संरक्षित करे” के बटन पर क्लिक कर देना है।
आवेदन का विवरण
  • क्लिक करते ही आपका ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रशन पूरा हो जाएगा। 

Mandi UP ऑफिसर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जयेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको e-Mandi Officer Login के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
eMandi UP ऑफिसर लॉगिन
  • इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप ऑफिसर लॉगिन कर सकते है। 

ई-मंडी पर व्यापारी साइन-अप कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”व्यापारी” के विकल्प में ”साइन अप” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
साइन अप
  • इस पेज पर आप GSTIN,FIRM PAN,APPLICANT PAN के द्वारा साइन अप कर सकते है। इसके बाद इसमें अपनी जानकारी डालने के बाद अपना पासवर्ड चुन सकते है। 

उत्तर प्रदेश ई-मंडी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
ई-मंडी पोर्टल पर लॉगिन
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी है जैसे- ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देनी है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप ई-मंडी यूपी पोर्टल से नागरिक लॉगिन कर सकते है। 

ई मंडी यूपी पोर्टल से लाइसेंस वेरिफाई करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाइसेंस वेरिफाई करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
लाइसेंस वेरिफाई
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- लाइसेंस नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर है। 
  • अब आपको वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप ई मंडी यूपी पोर्टल से लाइसेंस वेरिफाई कर सकते है। 

ई मंडी UP पोर्टल पर नवीन लाइसेंस के लिए ऐसे करे आवेदन

  • सबसे पहले आपको ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको लाइसेंस से सम्बंधित नियम और शर्ते दी गई होगी। इन नियमो को पढ़कर सबसे नीचे दिए गए ”सरक्षित करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन
  • अब आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- आपका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको अपनी मंडी का नाम और एजेंसी कोड का चयन करना है। वो दर्ज करके उसमे अपना पासवर्ड रखना है। 
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल को वेरिफाई करने का विकल्प मिल जाता है। जिसमे आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आता है,उसे ओटीपी के विकल्प में दर्ज कर देना है। 
  • अब इसको सबमिट कर देना है। इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाता है।

Contact Information 

  • व्यापारी हेतु:- 18001804555, 155241 
  • मंडी समिति हेतु
    • मोबाइल/व्हाटसप नंबर:- 8765958629
  • पता:- किसान मंडी भवन, विभूति खंड गोमतीनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Conclusion

प्रिय पाठकों हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ई मंडी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। ई मंडी यूपी वेबसाइड के लाभ, पात्रता, उद्देश्य, लॉगिन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में हमने आपको इस आर्टिकल के ज़रिये बताया है, यदि अभी भी आपके पास इस पोर्टल से सम्बंधित कोई सवाल है,  तो उसके लिए पोर्टल पर जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते है और अपनी सभी समस्या का समाधान कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

Leave a Comment