(आवेदन फॉर्म) हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2024: HP Ration Card अप्लाई ऑनलाइन एप्लीकेशन

Himachal Pradesh Ration Card ऑनलाइन आवेदन, हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड करे, आवेदन स्थिति जांचे | HP Ration Card Application Form Download – देश भर ऐसे बहुत से नागरिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से राशन भी नहीं खरीद पाते, या दाम ज्यादा होने के कारण अपनी आवश्यकता अनुसार राशन नहीं ले पाते। आर्थिक तंगी होने की वजह से नागरिको को जीवन यापन करने में भी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2024 का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से नागरिक सरकार की तरफ से सब्सिडी पर राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ ले पाएगे। [यह भी पढ़ें -भू नक्शा हिमाचल प्रदेश: Bhu Naksha HP, शजरा नस्ब, नकल जमाबंदी, खसरा खतौनी]

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2024

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब लोगो को सब्सिडी पर खाद्य सामग्री और अन्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राशन कार्ड वितरित किये जाते हैं। राज्य के नागरिक राशन कार्ड के माध्यम से राजकीय उचित दर की दुकान से गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि किफायती मूल्यों पर प्राप्त कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति या वह जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वह ऑनलाइन मोड में हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही राशन कार्ड में संशोधन जैसे: – शादी होने की स्थिति में, बच्चे का जन्म होने पर या किसी की मृत्यु होने की स्थिति में राशन कार्ड से नाम डिलीट करने की प्रकिया को ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। परिवार में मौजूद सभी सदस्य इस HP Ration Card द्वारा मिलने वाले लाभ के हकदार होंगे। [यह भी पढ़ें – himachal.mygov.in: हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल, CM App ऑनलाइन पंजीकरण]

Himachal Pradesh Ration Card

PM Modi Scheme

Overview of Himachal Pradesh Ration Card

योजना का नामहिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन 
उद्देश्यराशन एवं अन्य सहूलियत प्रदान करना
लाभराजकीय उचित दर की दुकान से सब्सिडी पर खाद्य सामग्री
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://food.hp.nic.in/home.html

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य

राज्य में सभी जरूरतमंद नागरिको को कम दरों पर राशन मुहैया कराने हेतु एवं अन्य सरकारी सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2024 को जारी किया है। इस राशन कार्ड की सहायता से सरकार नागरिकों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगी जैसे कि चावल, चीनी, गेहूं आदि। राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस दस्तावेज की सहायता से कम दामों पर राशन खरीद पाएगे एवं अपना जीवन यापन सही से कर पाएगे। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने इस Himachal Pradesh Ration Card को तीन प्रकारों में विभाजित कर दिया है, जैसे: – बीपीएल राशन कार्ड, एपीएल राशन कार्ड तथा अंत्योदय राशन कार्ड, सरकार इस प्रक्रिया से राज्य के सभी उच्य वर्ग के लोगो को, निम्न वर्ग के लोगो को एवं गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले नागरिको को उनके वर्ग के हिसाब से सहूलियत प्रदान करेगी। [यह भी पढ़ें – (Him Care Card) हिम केयर योजना: ऑनलाइन आवेदन, हॉस्पिटल लिस्ट]

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड को तीन भागो बांटा गया है, जो निम्न प्रकार हैं:-

  • बीपीएल राशन कार्ड: यह राशन कार्ड राज्य के में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को प्रदान किया जाता है, जिनके पास किसी प्रकार की कोई जमीन नहीं है। इस कार्ड की सहायता से उन्हें 3 रुपए प्रति किलो की दर से 35 किलो राशन हर महीने प्रदान किया जाता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है, जो गरीब होने के साथ साथ, उनकी आय का कोई पक्का साधन नहीं है। वह नागरिक इस राशन कार्ड की सहायता से कम दाम पर राशन ले सकेंगे। 
  • एपीएल राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन नागरिकों को मुहैया किया जाता है, जो अपना जीवन निर्वाह गरीबी रेखा से ऊपर कर रहे हैं। अक्सर इस कार्ड का उपयोग पहचान के प्रमाण के तौर पर ही किया जाता है। 

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड शुल्क

हिमाचल राज्य में राशन कार्ड का शुल्क इस प्रकार है:-

  • नया राशन कार्ड के लिए 5 रुपए। 
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए 5 रुपए।

एचपी राशन कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस HP Ration Card राज्य के नागरिको के लिए जारी किया गया है। 
  • राशन कार्ड का उपयोग कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एक आवश्यक दस्तावेज के रूप किया जाता है।
  • राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस दस्तावेज की मदद से खाद्य पदार्थ कम दरों पर ले सकते है, जैसे गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि। 
  • Himachal Pradesh Ration Card के अंतर्गत इसका लाभ परिवार के सभी सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। 
  • नागरिक अपनी जरुरत अनुसार समय-समय पर इस राशन कार्ड में संशोधन भी करवा सकते है। 
  • एचपी राशन कार्ड  नागरिक पहचान के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। 
  • जो भी आवेदक अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, वह इसके लिए आवेदन कर सकते है। 
  • इस हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड को सरकार ने तीन प्रकारों में विभाजित किया है, जैसे: – बीपीएल राशन कार्ड, एपीएल राशन कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड। 
  • अगर किसी नागरिक को अपना वोटर आईडी बनवाना हो तो, उसके लिए राशन कार्ड का उपयोग एक प्रूफ की तरह किया जा सकता है। 
  • यह दस्तावेज कम दामों पर राशन खरीदने के लिए उपयोगी साबित होगा, एवं इससे लोगो की आर्थिक स्थिति एवं जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए कहां से आवेदन करें?

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की जगह इस प्रकार है:- 

  • शहरी क्षेत्रो के अंतर्गत आवेदन के लिए खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी/इंस्पेक्टर, FCS&CA के पास जाना होगा। 
  • ग्रामीण क्षेत्रो से आवेदन के लिए पंचायत सचिव/पंचायत सहायक के पास जाना होगा।

HP Ration Card पात्रता मानदंड व आवश्यक दस्तावेज

  • केवल राज्य के स्थायी निवासी ही हिमाचल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली के बिल की रसीद
  • बैंक खाता कॉपी 

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

राज्य में रहने वाले नागरिक जो हिमाचल प्रदेश नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है, वह नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करे:-

  • सबसे पहले आपको हिमाचल फॉर्म्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘फाइंड यौर रिलेवेंट फॉर्म’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको “फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट” के सेक्शन में जाना होगा।
फाइंड यौर रिलेवेंट फॉर्म
एप्लीकेशन फॉर्म फॉर राशन कार्ड
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में प्रदर्शित हो जाएगा। अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को “डाउनलोड” विकल्प के माध्यम से अपने डिवाइस में डाउनलोड करना है, एवं इसका प्रिंटआउट निकालना है। 
  • प्रिंटआउट लेने के बाद आपको इस ‘एप्लीकेशन फॉर्म’ में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है, जैसे आपका नाम, घर का पता, श्रेणी डिपो कोड, वितरण के क्षेत्र में आने का कारण, राष्ट्रीयता आदि। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इस आवेदन पत्र के साथ बताए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजो को संग्लन करना है, और संबंधित विभाग में जमा कर देना है। 
  • इस प्रकार आपका हिमाचल प्रदेश नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा। 

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको क्लिक हियर टू लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
पोर्टल पर लॉगइन
  • अब इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है, और “लॉगिन” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप इस वेबसाइट पर लॉगिन कर पाएगे। 

एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-district हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
v
  • अब इस पेज पर आपको सर्विस का नाम, तथा एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है, और सर्च के विकल्प पर क्लिक करना देना है। 
  • क्लिक करते ही संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

ईपीडीएस एचपी पर अपने राशन कार्ड डेटा की जांच कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको EPDS HP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “अपने राशन कार्ड” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।  इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
ईपीडीएस एचपी पर अपने राशन कार्ड डेटा
  • अब आपको इस पेज पर select input type ऑप्शन में अपना आधार कार्ड या HP ration card का नंबर दर्ज करना होगा, और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड की सारी डिटेल्स प्रदर्शित हो जाएगी।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस/कंप्लेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
ग्रीवेंस दर्ज
  • अब इस पेज पर आपको सबमिट योर एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
सबमिट योर एप्लीकेशन
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको पूछी गई, सारी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे आपका नाम, कैटेगरी, परमानेंट ऐड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपका ग्राइवेंस दर्ज हो जाएगा। 

ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस/कंप्लेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपको नो एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
 नो एप्लीकेशन स्टेटस
  • इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है, और व्यू स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार ग्रीवेंस स्टेटस आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।

फेयर प्राइस शॉप खोलने की प्रक्रिया

फेयर प्राइस शॉप
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा, और अब आपको इस आवेदन पत्र को डाउनलोड करना है।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना है, और इसमें पूछे गए, सभी विवरण दर्ज करने है, जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ में संग्लन करना है, और इस फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा कर देना है। 

अपनी फेयर प्राइस शॉप जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नो योर फेयर प्राइस शॉप के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
फेयर प्राइस शॉप
  • अब इस पेज पर आपको फाइंड ए फेयर प्राइस शॉप के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया वेबपेज खुलेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको पूछी गई, सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है, और सर्च बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • क्लिक करते ही संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

सभी महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डाउनलोडेबल फॉर्म्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
सभी महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड
  • अब इस पेज पर आपके सामने सभी फॉर्म्स की सूचि प्रदर्शित हो जाएगी। अब आप अपनी आवश्यकता अनुसार फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर सकते है। 
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खुल जाएगा, इसे आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके अपनी डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है। 

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
फीडबैक देने की प्रक्रिया
  • अब इस पेज पर आपको फीडबैक फॉर्म में पूछी गई, सारी जानकारी दर्ज कर देनी है, जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, कंट्री, फीडबैक आदि। 
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है, और इस प्रकार आपका फीडबैक जमा हो जाएगा। 

टेलीफोन डायरेक्टरी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको टेलिफोन डायरेक्टरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आप टेलीफोन डायरेक्टरी देख पाएगे।

संपर्क विवरण 

इस आर्टिकल में हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी गई है, फिर भी किसी प्रकार की समस्या होने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:-

  • हेल्पलाइन नंबर – 18001808026, 1967

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कौन सी वेबसाइट पर उपलब्ध है?

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट http://epds.co.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

HP Ration Card में किसी सहायता के लिए कोई फ़ोन नंबर क्या है?

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में सहायता के लिए फोन नंबर 1800 -180 -8026, और 1967 है।

Himachal Pradesh Ration कार्ड में EPDS क्या है?

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड में EPDS अथवा Electronics Public Distribution System एक ऐसा system है, जो पुरे सिस्टम में Transparency लाता है।

Leave a Comment