किसान सुविधा पोर्टल: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व डाउनलोड Kisan Suvidha App

Kisan Suvidha Registration | डाउनलोड Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल | Kisan Suvidha App Download | किसान सुविधा पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण | Kisan Suvidha Portal

केंद्र सरकार द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए अनेको योजनाओ की शुरुआत की हुए हैं। इन योजनाओ को लागु करने का एक मात्र उदेश्य किसानो का विकास एवं उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। इसी तरह किसानो की खेती में सहायता के लिए सरकार ने किसान सुविधा ऐप लांच किया है।जिसके जरिए किसानो को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। किसान भाई Kisan Suvidha App के माध्यम से कृषि सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां इस आर्टिकल में हम आपको Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारिया प्रदान करेंगे।[यह भी पढ़ें- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना: ऑनलाइन आवेदन, LIC Varishtha Pension Bima]

Kisan Suvidha 2024

देश के किसानो को फसलों के उत्पादन में मदद प्रदान करने हेतु सरकार ने Kisan Suvidha App की शुरुआत की है। इस ऐप की मदद से किसान घर बैठे ही फसलों से जुडी हर तरह की जानकारी हासिल कर पाएगे जैसे: – फसल की किस्मे, बाजार मूल्य, मौसम का हाल, कीट और फसल रोगों की पहचान और अगर फसलों से जुडी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उसका भी निवारण इस ऐप के माध्यम से मिल जाएगा। Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल 2024 को हिंदी, अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यह पोर्टल एवं ऐप कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा बनाया गया है, जिस पर प्रदर्शित डेटा को जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस Kisan Suvidha Portal के शुरू हो जाने से किसानो के समय एवं पैसा दोनों की बचत होगी। [यह भी पढ़ें- (IRDAI Saral Pension) सरल पेंशन योजना: Saral Pension Yojana, प्रीमियम कैलकुलेटर]

Kisan Suvidha

पीएम मोदी योजना

Overview of Kisan Suvidha Portal

योजना का नामKisan Suvidha ऐप/पोर्टल
आरम्भ की गईभारत सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीदेश भर के पात्र किसान 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकिसानों को फसलों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
लाभऐप/पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kisansuvidha.gov.in

किसान सुविधा पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य 

किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु भारत सरकार ने इस Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत किसान भाई अपने मोबाइल फ़ोन से फसलों से जुडी जानकारी को ऑनलाइन ही प्राप्त कर पाएंगे। नई तकनीकों को जान कर किसान जागरूक हो सकेंगे एवं अपनी खेतीबाड़ी में भी सुधार ला पाएगे। किसान सुविधा ऐप के जरिए किसानो को अपनी फसलों से संबंधित सारी जानकारी ऑनलाइन ही मिल जाएगी जैसे: – मौसम का हाल, सिंचाई की नई तकनीके इत्यादि। अगर कभी भी फसल से जुडी कोई समस्या खड़ी होती है तो उसका हल भी इस सुविधा के जरिए मिल पाएगा। केंद्र सरकार का उदेश्य इस योजना के माध्यम से किसानो के जीवन स्तर में सुधार लाना है एवं किसानो को नई तकनीकों से अवगत करना है।[यह भी पढ़ें- देश स्टैक ई-पोर्टल: ऑनलाइन पंजीकरण, कौशल विकास और कार्यान्वयन]

किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ 

किसान जिन्होंने किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत किया है उन्हें निम्न सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा।:-

मौसम

ऐप के अंतर्गत इस विकल्प की सहायता से लाभार्थी किसान मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके माध्यम से किसान भाई मौसम का अनुमान आने वाले अगले पाँच दिनों तक पहले ही लगा सकते है, जिससे वह मौसम खराब होने पर अपने फसलों को सुरक्षित रखने हेतु उचित तैयारी कर सके। 

डीलर्स

देश के लाभार्थी किसान भाई इस विकल्प के माध्यम से सभी डीलर से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी, जैसे:- डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि आसानी से प्राप्त कर सकते है। Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसानो को डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु अब किसी भी दफ्तर या विभाग नहीं जाना होगा बल्कि वें अपने घर बैठे सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

मार्केट प्राइस

इस विकल्प के माध्यम से किसान सभी फसलों के मूल्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऐप के इस विकल्प की सहायता से लाभार्थी किसानों को विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से जुड़ी जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। 

प्लांट प्रोटक्शन

इस पोर्टल के अंतर्गत इस विकल्प के माध्यम से किसान अपनी फसलों के संरक्षण संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही किसानो को इस विकल्प के माध्यम से प्रत्येक फसल में कीट-पतंगों को दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी उपलब्ध किया गया है। 

फोटो अपलोड

इस विकल्प की सहायता से किसान अपने फसल की स्थिति सही न होने की परिस्थिति में वें अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकते है, जिसके बाद उन्हें कृषि विशेषज्ञों द्वारा सलाह प्रदान की जाएगी। 

एग्रो एडवाइजरीज

एग्रो एडवाइजरीज के माध्यम से Kisan Suvidha Portal के तहत किसान भाई कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर अपने फसलों से सम्बंधित उनकी राय प्राप्त कर सकते है। 

किसान कॉल सेंटर

केंद्र सरकार ने इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर की सुविधा भी प्रदान की है, जिसके अंतर्गत कॉल सेंटर का नंबर उपलब्ध कराया गया है। किसान अपनी किसी भी समस्या अथवा शंकाओं का निवारण इस नंबर पर संपर्क करके कर सकते है। 

सॉइल हेल्थ कार्ड

ऐप में उपलब्ध सॉइल हेल्थ कार्ड के विकल्प के माध्यम से किसान इस कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसान इस विकल्प के माध्यम से अपने खेतों की मिटटी के अनुसार उचित कीटनाशकों का उपयोग कर सकेंगे। 

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

ऐप  के अंतर्गत दिए गए इस विकल्प की सहायता से किसान अपने राज्य एवं जिले का चुनाव कर, सम्बंधित जिले में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

किसान सुविधा पोर्टल के लाभ 

  • देश के लगभग सभी छोटे बड़े किसान इस किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं।
  • इस ऐप एवं पोर्टल पर फसलों से जुडी हर तरह की जानकारी उपलब्ध होगी जैसे: – मौसम का हाल , बाजार मूल्य,  कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान इत्यादि। 
  • यह Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओ में उपलब्ध है, किसान अपनी इच्छा अनुसार भाषा का चुनाव कर सकता है। 
  • किसान सुविधा पोर्टल में आवेदन हेतु या इसे इस्तेमाल करने का सरकार कोई शुलक नहीं ले रही, यह सुविधा बिलकुल मुफत प्रदान की गई है। 
  • इस पोर्टल एवं ऐप पर जो डेटा प्रदर्शित होगा उसे जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। 
  • ऑनलाइन सुविधा से सभी किसानो को नई तकनीके सीखने को मिलेगी, जिसका इस्तेमाल वह अपनी खेतीबाड़ी में कर पाएगे। 
  • किसान इस ऐप की मदद से कृषि में नयी तकनीक को अपना सकेंगे जिससे फसलों की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल के लिए पात्रता एवं दस्तावेज 

  • इस ऑनलाइन सुविधा के अंतर्गत केवल भारत देश का स्थाई किसान ही पात्र है।
  • आवेदक किसान का आधार कार्ड 
  • स्थाई प्रमाण पत्र 
  • जमीन संबंधी दस्तावेज 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 

किसान सुविधा ऐप पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल के अंतर्गत इच्छुक किसान इस पोर्टल के ऐप पर निम्न प्रक्रियाओं का पालन कर अपना पंजीकरण कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप को खोलना होगा। अब आपको दिए गए रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर पंजीकरण आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। आपको इसमें पूछे गए सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरने होंगे।  
  • सभी जानकारी भरने के बाद बताए गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ में संग्लन करके अपलोड करना होगा। 
  • सफलतापूर्वक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे। 
  • इस प्रकार आप किसान सुविधा ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएगे।

किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। अब आपको आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप दर्ज कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको दिए गए सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।अब आपके स्क्रीन पर एक सूची खुल कर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • आपको इस सूची में से किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आपके डिवाइस में सम्बंधित ऐप डाउनलोड हो जायेगा।

Kisan Suvidha Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करे

इच्छुक किसान नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके किसान सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक़िया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको किसान सुविधा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा। 
Kisan Suvidha
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।  
  • इस पेज पर आपके सामने किसान पंजीकरण आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा। आपको इसमें पूछे गए सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरने होंगे।  
  • सभी जानकारी भरने के बाद बताए गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ में संग्लन करके अपलोड करना होगा। 
  • सफलतापूर्वक दस्तावेज अपलोड करने के बाद “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक करके इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे। 
  • इस प्रकार आप इस आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएगे।

Leave a Comment