मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2024: ऑनलाइन पंजीकरण

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Apply Online, Check Eligibility | मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म – झारखंड सरकार ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए नए साल पर एक नई योजना का आरम्भ किया है। जिसका नाम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतगर्त झारखंड सरकार राज्य के अनुसूचित जाति के प्रतिभावान लड़को लड़कियों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा लेने का मौका दे रही है। झारखंड भारत का ऐसा राज्य है जो अपने राज्य के लाभारतीयो के लिए ऐसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहा है।[यह भी पढ़ें- |ceo.jharkhand.gov.in| झारखण्ड वोटर लिस्ट: Download Voter List With Photo PDF]

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2024

झारखंड सरकार ने राज्य के आदिवासी नागरिको को विदेशों में पढ़ने के लिए  हेतु आर्थिक मदद करने के लिए Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme को शुरू किया है। इस योजना के अंतगर्त राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त ने वित्तीय वर्ष में नागरिको को लाभ देने के लिए पंजीकरण आमंत्रित किए हैं। जो इस योजना के अंतगर्त लाभ लेना चाहते हैं उन्हें 30 मई तक अधिकारी की ईमेल आईडी के द्वारा अपने आवेदन जमा करवाने होंगे।इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके पंजीकरण की जांच की जाएगी और फिर 10 योग्य अभ्यर्थियों का नाम इस योजना के अंतगर्त चुना जाएगा।[Read More]

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना

प्रधानमंत्री सरकारी योजनाएं

Overview of Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme

योजना का नाममरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के लोग
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभविदेशो में शिक्षा के अवसर
श्रेणीझारखड सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पहले ऐसे आदिवासी थे जो इंग्लैंड में पढ़ने गए थे। यह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे इन्होने भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी दिलाया था। और इन्होने खेलो और शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी योगदान दिया है यह संविधान सभा के सदस्य रहे हैं और इन्होंने झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी। इनके नाम पर यह नई योजना निकाली जा रही है। योजना नई पीढ़ी के आदिवासी नागरिको को संभावनाओं को अवसर में बदलने का मौका देगी। झारखंड के श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार कहना है कि अगर गठन के बाद भी राज्य के नागरिको को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर नहीं दिया। तो इसका मुख्य कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सीमित अवसर होना है। यही कारण है कि इस योजना को शुरू किया गया जिससे राज्य के नागरिको को राज्य एवं देश निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर दिया जायेगा। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट: आवेदन की स्थिति, MMKAY Beneficiary List]

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना

प्रधान मंत्री की अन्य सरकारी योजनाएँ :-

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme का लाभ

  • Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के अंतगर्त प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के चुने गए 10 नागरिको को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज जैसे बड़े विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में 22 विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के अंतगर्त चुने गए नागरिक मानव विज्ञान,जलवायु परिवर्तन, अर्थशास्त्र, विधि, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, कृषि, कला और संस्कृति,  पर्यटन आदि जैसे 22 अलग-अलग विषयों में से किसी भी विषय में आगे की शिक्षा ले सकते हैं।
  • यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है जो अपनी शिक्षा में काफी अधिक प्रतिभाशाली हैं यदि उनके पास आगे की पढ़ई लिए ज्यादा पैसा ना होने की वजह से उन्हें कम में ही संतोष करना पड़ रहा है। और अब ऐसा नहीं होगा सरकार हर वर्ष 10 ऐसे नागरिको का चयन करेगी जो अपनी पढ़ाई विदेशों में जाकर अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर पाएंगे।

झारखडं मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2024 पात्रता मानदंड

  • मास्टर डिग्री एम फिल डिग्री के लिए अभ्यार्थी के स्नातक की डिग्री में 55% या इससे अधिक अंक होने चाहिए एवं संबंधित विषय में 2 वर्ष का शिक्षण कार्य वांछनीय होगा।
  • ऐसे आवेदक जिनके पास अनुभव होगा उन्हें इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
  • किसी भी आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि किसी आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक होती है तो ऐसी स्थिति में वह योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • केवल झारखंड राज्य का स्थाई निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • झारखड मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास उनका अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 1200000 या इससे कम होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाला व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • एक ही माता-पिता या अभिभावक के एक से अधिक बच्चे Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के तहत पात्र नहीं होंगे।
  • इस योजना का लाभ किसी भी लाभार्थी को किसी भी विशेष पाठ्यक्रम के लिए मात्र एक बार ही दिया जाएगा।
  • भारत सरकार या राज्य सरकार के मंत्री के बच्चे इस योजना के तहत शामिल नहीं किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र या आयकर रिटर्न की प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया

वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना के अंतगर्त पंजीकरण करवाना चाहते हैं, नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया के द्वारा अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की वेलफेयर डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको योजना के आवेदन के दिशा निर्देश आवेदन पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की सभी जानकारी दिखाई देगी। सभी जानकारी देखने के बाद आवेदन पत्र का फॉरमैट डाउनलोड कर लीजिए।
  • अब इस आवेदन का प्रिंट निकाल कर इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करे। सारी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने पंजीकरण फॉर्म को स्कैन करें और इसे सेव कर ले।
  • अब अपने सिस्टम में अपने ब्राउज़र पर अपनी ईमेल आईडी खोलिए। अपने ईमेल में न्यू मेल कंपोज कीजिए और एड्रेस में [email protected] भरे।
  • इसके सब्जेक्ट में Application for Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme लिखें। अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में सेंड का बटन दबाकर अपनी मेल सेंड कर दें और इस प्रकार आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment