Kanya Sumangala Yojana Form PDF, यूपी कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन @ mksy.up.gov.in | Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Status Check – उत्तर प्रदेश सरकार ने भी Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत राज्य की कन्याओं को उनके जन्म से लेकर उनके विवाह तक 6 किस्तों में वित्तीय सहायता उपलब्ध की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होती है। इस आर्टिकल के माध्यम से सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 से सम्बंधित हर प्रकार की आवश्यक जानकारी मुहैया कराई जाएगी, जैसे: इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। जो भी इच्छुक नागरिक इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहता है वह इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें। [यह भी पढ़ें- fcs.up.gov.in | यूपी राशन कार्ड 2023 ऑनलाइन आवेदन, UP FCS आधिकारिक वेबसाइट, नई सूची]
mksy.up.gov.in | Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा की गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की कन्याओं के उज्जवल भविष्य हेतु उनके जन्म से लेकर उनके विवाह तक 15,000 की धनराशि वित्तीय सहायता के रुप में 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना का सुचारु संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में किया जाता है। इसके साथ ही इस Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की सहायता से प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके एवं उनके प्रति समाज की नकारात्मक सोच को बदला जा सके। [यह भी पढ़ें- (ऑनलाइन आवेदन) अग्निपथ योजना 2023: Agneepath Yojana पात्रता, रिजर्वेशन व चयन प्रक्रिया]

योजना के तहत 12 लाख से अधिक कन्याओं को किया गया लाभान्वित
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का मुख्य लक्ष्य लिंग अनुपात में सुधार करना, भ्रूण हत्या को रोकना एवं बालिकाओं को लेकर समाज की नकारात्मक सोच तथा व्यवहार को बदलना है। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जायेगा, जिसके लिए कन्याओं के जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बालिकाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता की 15000 रुपये की धनराशि को राज्य सरकार द्वारा 6 समान किस्तों में लाभार्थी के बैंक खातें में प्रदान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा इस बात की जानकारी प्रदान की गयी है कि अब तक इस Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023 के तहत लगभग 1268000 से अधिक कन्याओं को लाभान्वित किया जा चूका है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]
Overview of Kanya Sumangala Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
आरम्भ की गयी | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य की कन्याएँ |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | कन्याओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना |
लाभ | 6 किस्तों में 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UP Kanya Sumangala Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के गरीब एवं आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की बेटियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से कन्याओं के प्रति समाज की नकारात्मक विचारधाराओं को बदलने हेतु बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जायेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को उनके जन्म के पश्चात से लेकर उनके विवाह तक 15,000 रूपये की वित्तीय सहायता 6 किस्तों में उपलब्ध की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के केवल ऐसे परिवार की बेटियों को ही लाभान्वित किया जायेगा, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम हो। इसके साथ ही इस उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 का लाभ एक परिवार की दो कन्याओं के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- UP Scholarship 2023: यूपी छात्रवृत्ति आवेदन, scholarship.up.gov.in स्टेटस व लॉगिन]
यूपी कन्या सुमंगला योजना (mksy.up.gov.in)
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की 6 श्रेणियाँ
- श्रेणी 1:- राज्य की ऐसी नवजात बालिका जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- श्रेणी 2:- लाभार्थी कन्या के 1 वर्ष की आयु के भीतर टीकाकरण हो जाने एवं उसका जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले न होने की दशा में कन्या को 1000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी |
- श्रेणी 3:- इस श्रेणी के अंतर्गत ऐसी कन्याओं को शामिल किया जायेगा, जिन्होंने चालू शैक्षिणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो। राज्य सरकार द्वारा इस श्रेणी के तहत कन्याओं को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जायेगे |
- श्रेणी 4:- राज्य सरकार द्वारा इस श्रेणी के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं द्वारा चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये की धनराशि उपलब्ध की जाएगी।
- श्रेणी 5:- इस श्रेणी के अंतर्गत ऐसी कन्याओं को शामिल किया जायेगा, जिन्होंने चालू शैक्षिणिक सत्र में कक्षा 9 में प्रवेश लिया हो, उन्हें 3000 रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रुप में उपलब्ध की जाएगी।
- श्रेणी 6:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस श्रेणी के अंतर्गत बालिकाों द्वारा 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक अथवा डिग्री या कम से कम डिप्लोमा के लिए प्रवेश लेने पर उन्हें 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
किश्त | प्रदान की जाने वाली धनराशि |
कन्या के जन्म के समय | 2000 रूपये |
कन्या के टीकाकरण पर | 1000 रूपये |
कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश करने के उपरांत | 2000 रूपये |
कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश करने के उपरांत | 2000 रूपये |
कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने के उपरांत | 3000 रूपये |
कन्या के 10 वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक अथवा डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश लेने के उपरांत | 5000 रूपये |
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 के तहत प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता
- राज्य सरकार द्वारा UP Kanya Sumangala Yojana की पहली किस्त बालिका के जन्म के समय प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की दूसरी किस्त बालिका के टीकाकरण हेतु उपलब्ध की जाएगी।
- कन्या द्वारा कक्षा 6 मे प्रवेश लेने पर उसके बैंक खातें में तीन हजार रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा स्थांतरित कर दी जाएगी।
- इसके साथ ही कक्षा 8 मे प्रवेश लेने पर लाभार्थी कन्या को पाँच हजार की धनराशि प्रदान की जाती है, और दसवीं कक्षा की शिक्षा पूर्ण करने पर उन्हें सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- साथ ही इण्टरमीडिएट (12वीं) की शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर आठ हजार रुपये की धनराशि बैंक खातें में प्रदान की जाती है।
- राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थी कन्या के 21 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी शादी हेतु दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब एवं आर्थिक रुप से अशक्षम परिवारों की बेटियों को लाभान्वित किया जाता है।
- राज्य सरकार की इस योजना के तहत बालिकाओं को उनके जन्म के पश्चात से विवाह होने तक कुल 6 किस्तों में वित्तीय सहायता की धनराशि प्रदान की जाती है।
- लाभार्थी कन्याओं को वित्तीय सहायता के रुप में 15000 रुपये की राशि उपलब्ध की जाती है, जिसके माध्यम से वें शिक्षा ग्रहण कर सकती है।
- राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को स्नातक, डिग्री, डिप्लोमा आदि जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों को राज्य के केवल ऐसे परिवार की बेटियाँ ही प्राप्त करने के लिए पात्र मानी जाएँगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये तक हो।
- उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 से सम्बंधित लाभों को एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।
- इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार में अधिकतम 2 बच्चें ही होने चाहिए, 2 से अधिक बच्चें होने पर उस परिवार को इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होता है।
- राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातें में स्थांतरित कर दी जाती है।
- इस योजना का सुचारु संचालन उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
- इसके साथ ही इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये निर्धारित की गयी है।
यूपी कन्या सुमंगला योजना पात्रता मापदंड
किसी भी सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को उस योजना से सम्बंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना आवश्यक होता है। इसी तरह Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2023 से जुड़े लाभों को उठाने हेतु आवेदकों को निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-
- आवेदनकर्ताओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदक की कुल पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये अथवा इससे कम होनी चाहिए।
- राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभों को एक परिवार की केवल 2 बेटियाँ ही प्राप्त कर सकती है।
- लाभार्थी परिवार में अधिकतम दो बच्चें ही होने चाहिए, यदि परिवार में दो से अधिक बच्चें है तो उस परिवार की बेटियों को इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत यदि एक परिवार में दो जुड़वाँ बेटियाँ तथा एक एकल बेटी अर्थात कुल तीन बेटियाँ है, तो इस स्थिति में सभी तीन कन्याओं को लाभान्वित किया जायेगा।
- इसके साथ ही किसी परिवार द्वारा अनाथ बालिकाओं को गोद लेने की परिस्थिति में भी उस परिवार की कन्याओं को इस योजना के पात्र समझा जायेगा एवं परिवार की अन्य दो बालिकाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
Kanya Sumangala Yojana Registration आवश्यक दस्तावेज
- माता पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या जन्म-प्रमाण पत्र अथवा गोद लेने का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
mksy.up.gov.in | कन्या सुमंगला योजना 2022-23 ऑनलाइन आवेदन करे
ऐसे इच्छुक आवेदक जो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Kanya Sumangala Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा: –
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “नागरिक सेवा पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

- इस नए पेज पर आपको योजना से सम्बंधित नियम एवं शर्तें दी गयी होंगी, जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ने के पश्चात “आई एग्री” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपको “जारी रखें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बालिका के साथ आवेदक का संबंध, आवेदक के पिता/पति का नाम, कैप्चा कोड आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- इसके बाद आपको “सेंड एसएमएस ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त हो जायेगा।
- उसके बाद आपको प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा एवं सत्यापित कर लेना होगा। इसके बाद आपका पंजीकरण पूर्ण हो जायेगा तथा आपको यूज़र आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाएंगे।
- अब आपको प्राप्त यूज़र आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर लेना होगा। इसके बाद आपको कन्या सुमंगला योजना आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- इसके बाद आपको माँगी गयी सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जायेगा।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2023 से सम्बंधित विभाग में जाना होगा। अब आपको संबंधित विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- अब आपको आवेदन पत्र के साथ माँगी गयी सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को संलग्न कर देना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र एवं संलग्न किये गए दस्तावेजों को खंड विकास अधिकारी को जमा कर देना होगा, जिसके बाद आप कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अपनी राय देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “आपकी राय” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

- अब आप इस नए पेज पर अपनी इच्छानुसार अपना ओपिनियन दे सकते हैं।
मार्गदर्शिका देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “कन्या सुमंगला योजना मार्गदर्शिका” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में एक फाइल प्रदर्शित हो कर आ जायेगी।
- अब आप इस पीडीएफ फाइल के माध्यम से उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 मार्गदर्शिका देख सकते हैं।
सर्वे में हिस्सा लेने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “सर्वेक्षण” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक सर्वेक्षण फॉर्म खुल कर आ जायेगा।

- अब आप इस सर्वेक्षण फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड के विवरण को कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देना होगा।
- उसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, इस प्रकार आप सर्वे में हिस्सा ले सकेंगे।
सभी जिलों की एप्लीकेशन लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको नीचे की तरफ दी गयी “नए फीचर्स/रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको “सभी जिलों की आवेदन सूची” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- फाइनेंशियल ईयर, क्वार्टर तथा डिवीजन के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- इसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप अपने स्क्रीन पर सभी जिलों की एप्लीकेशन लिस्ट देख सकेंगे।
ऑफिसर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “अधिकारी लॉगिन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर अधिकारी लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

- अब आपको इस लॉगिन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- ऑफिसर रोल, जिले, यूजर नेम, पासवर्ड के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देना होगा। अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप ऑफिसर लॉगिन कर सकेंगे।
फीडबैक लिस्टिंग देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “प्रतिक्रिया” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

- अब आप इस नए पेज पर फीडबैक लिस्टिंग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी आसानी से देख सकेंगे।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “संपर्क करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो कर आ जायेगी।
- अब आप इस पीडीएफ फाइल की सहायता से संपर्क विवरण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी आसानी से देख सकेंगे।