मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची | MP Panchayat Chunav 2024 Reservation List

MP Panchayat Chunav 2024 आरक्षण सूची, एमपी प्रधान सरपंच चुनाव आरक्षण लिस्ट, Reservation Suchi Dekhe, रिपोर्ट डाउनलोड करे – मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची को जारी कर दिया है। इसके जारी हो जाने से राज्य में रहने वाले नागरिक चुनाव आरक्षण से सम्बंधित सीटों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही नागरिक अपने राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के लिए सरपंच एवं प्रधान पद के लिए आरक्षित सीटों की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। चुनावों में आरक्षित सीटों का मतलब यह है कि आरक्षित श्रेणी का नागरिक एवं उम्मीदवार ही उस सीट से चुनाव लड़ पाएगा, जैसे अगर कोई उम्मीदवार निम्न वर्ग से सम्बंधित है और वह आरक्षित सीट का लाभ लेना चाहता है। [यह भी पढ़ें- युवा स्वाभिमान योजना: ऑनलाइन आवेदन, MP Yuva Swabhiman Portal]

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची

राज्य के निर्वाचन आयोग द्वारा MP Panchayat Chunav के माध्यम से पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड सरपंच पद, जनपद, जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद से सम्बंधित आरक्षण की पहली सूची जारी कर दी गई है। चुनाव होने से पहले सरकार द्वारा यह सूची जारी कर दी जाती है, तांकि सभी उम्मीदवारों को यह जानकारी प्राप्त हो सके, कि किस सीट से किस श्रेणी का उम्मीदवार अपना नामांकन दर्ज कर सकता है। मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची के अंतर्गत किसी महिला उम्मीदवार के लिए सीट आरक्षित है, तो उस सीट पर कोई पुरष उम्मीदवार अपना नामांकन नहीं दे सकता है। यही मानदंड निर्धारित श्रेणी पर भी लागु होता है, केवल निर्धारित श्रेणी का उम्मीदवार ही अपना नामांकन दे सकेगा।[Read More]

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची

Narendra Modi Scheme

Overview of MP Panchayat Chunav 2024 Reservation List

सुविधा का नाममध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यनागरिकों तक उचित एवं सही जानकारी उपलब्ध कराना
लाभआरक्षित सीटों के बारे में जानकारी
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ceomadhyapradesh.nic.in/

MP Panchayat Chunav से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • चुनाव के पहले चरण की तिथि:- 25 जून
  • चुनाव के दूसरे चरण की तिथी:- 1 जुलाई
  • चुनाव के तीसरे चरण की तिथि:- 8 जुलाई
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि:- 6 जून
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि:- 10 जून
  • चुनाव के परिणाम:- 15 जुलाई

ग्राम पंचायत चुनाव चरण की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश राज्य के MP Panchayat Chunav के अंतर्गत कुल तीन चरणों में चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी, जिसके तहत पहले चरण में कुल 115 जनपद पंचायतों में चुनाव करवाएँ जायेंगे। पहले चरण के अंतर्गत कुल 8,702 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई जाएगी। इसके साथ ही दूसरे चुनाव चरण में 106 जनपद पंचायतों के तहत 7,661 ग्राम पंचायत एवं तीसरे चुनाव चरण के अंतर्गत कुल 92 जनपद पंचायतों के लगभग 6,649 ग्राम पंचायतों हेतु मतदान करवाए जायेंगे। [यह भी पढ़ें- युवा स्वाभिमान योजना: ऑनलाइन आवेदन, MP Yuva Swabhiman Portal]

एमपी पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार की योग्यता मानदंड

राज्य के जो नागरिक मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव में अपना नामांकन देना चाहते है, उन्हें नीचे बताई पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदनकर्ता भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए, तभी वह योग्य पात्र माना जाएगा। राज्य एवं देश का दिवालिया घोषित हो चुका व्यक्ति स्त्री अथवा पुरुष चुनाव के लिए अपना नाम नहीं दे सकता है।
  • जो व्यक्ति किसी भी प्रकार से लाभ के पद पर कार्यरत है, वह एमपी पंचायत चुनाव के अंतर्गत चुनाव नहीं लड़ सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त पात्रता मानदंडों की जानकारी अभी चुनाव आयोग द्वारा नहीं उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही अधिक जानकारी सम्बंधित वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। 

नोट : सोशल मीडिया सुविधा के साथ ही झूठी बातों के लिए भी उपयोग किया जाता है, जैसेकि कुछ समय से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मध्य प्रदेश पंचायत एवं सरपंच चुनाव के लिए पात्र आवेदक का दसवीं पास होना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि यह झूठी अफवाह है। आम नागरिकों से यह सादर अनुरोध है इस पर ध्यान न दिया जाए।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की जानकारी कैसे ली जाए?

मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते है। इस पंचायत चुनाव से जुडी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एवं कार्यभार भोपाल चुनाव आयोग के ऊपर है। अगर कोई नागरिक एवं उम्मीदवार इस चुनाव का हिस्सा बनना चाहता है तो वह चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है, और अपडेटेड जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। इसके इलावा राज्य के नागरिक Chief Electoral Officer के सोशल मिडिया पोर्टल के माध्यम से भी मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते है। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना: Sambal 2.0 Yojana, एमपी नया सवेरा कार्ड]

मध्य प्रदेश ग्राम प्रधान एवं सरपंच चुनाव की प्रक्रिया 

मध्य प्रदेश ग्राम प्रधान एवं सरपंच चुनाव की प्रक्रिया से सम्बंधित निर्वाचन आयोग द्वारा लिए जाने वाले निर्णय इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग चुनावो से सम्बंधित अधिसूचना जारी करेगा। जिसके अंर्तगत चुनाव की तारीख, चुनाव के चरण तथा चिन्हो की जानकारी शामिल होगी।
  • इसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी, और सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपना नामांकन दर्ज करेंगे। 
  • निर्वाचन के समय पर दी गई जानकारी के आधार पर इन आवेदनो को स्वीकार और अस्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक ही उम्मीदवार अपना आवेदन वापस ले सकते है।
  • अब निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार होंगे, वह चुनाव से दो दिन पहले अपना प्रचार कर सकते है।
  • निर्धारित तिथि पर चुनाव के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके माध्यम से पंचायत चुनाव के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। 
  • इसके बाद विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा और इस प्रकार यह चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Important Links

Leave a Comment