मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (MCDBY) हुई शुरू, मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana कब लागु हुई, आवेदन कैसे करे | मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता जांचे – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा प्रदान करने हेतु राजस्थान चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को आरंभ  किया गया है। इस योजना का आरंभ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 बजट घोषणा के दौरान किया गया है, राज्य के गरीब और असहाय नागरिको को इस योजना के माध्यम से निशुल्क इलाज का लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति की दुर्घटना के कारण मृत्यु या क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में नागरिक को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023: योजनाओं की सूची, jansoochna.rajasthan.gov.in]

Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023

राज्य में वित्तीय वर्ष 2023-24 वर्ष की घोषणा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसी दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को बीमा कवर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, इच्छुक व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके पश्चात 90 दिन के भीतर दावे का भुगतान किया जाएगा, राजस्थान राज्य की Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana निशुल्क इलाज प्राप्त करने हेतु एक दुर्घटना पॉलिसी है। [यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान: लाभार्थी सूची eMitra ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का उद्देश्य 

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों और चिरंजीवी परिवार के सदस्यो को 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के सभी नागरिकों को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म]

Overview of Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के कमजोर वर्ग के गरीब नागरिक और चिरंजीवी परिवार के सदस्य
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यस्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना
लाभस्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमित परिवार को लाभ

दुर्घटना में हुई क्षति का प्रकारदुर्घटना पर प्रदान किया जाने वाला लाभ 
दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर10 लाख रूपये
दुर्घटना में दोनों हाथों या दोनों पैरों या दोनों आँखों अथवा एक हाथ एवं एक पैर या एक हाथ एवं एक आँख या एक पैर एवं एक आँख की पूर्ण क्षति पर 3 लाख रूपये
दुर्घटना में हाथ/पैर/आँख की पूर्ण क्षति पर1.5 लाख रूपये

किस प्रकार की मृत्यु पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा? 

राज्य के नागरिकों को Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ जिन दुर्घटना पर बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा, वह निम्नलिखित है:- 

  • रोड रेल, वायु दुर्घटना में क्षति या मौत होने की स्थिति में 
  • पानी में डूबने पर क्षति या मौत होने की स्थिति में 
  • मकान ढहने पर होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में 
  • बिजली के झटके कारण होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में 
  • रसायनिक द्रवों केमिकल छिड़काव के कारण मौत या क्षति होने की स्थिति में 
  • खुद ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से कोई वस्तु ऊपर आ गिरने पर क्षति या मौत होने की स्थिति में 
  • आग में जलने कारण होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में

अपंग होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा 

राज्य के ऐसे नागरिक जो किसी दुर्घटना में अपंग हो जाते है, उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के माध्यम से बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत व्यक्ति को एक हाथ एक पैर और एक आँख की अपंग होने की स्थिति 1.5 लाख रुपए तक के बीमे बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3 लाख रुपए का बीमा कवर नागरिको को दोनों हाथों या दोनों पैर या दोनों आंखें एक हाथ एक पैर या एक हाथ एक आंख या एक पर एक आंख की क्षति होने पर प्रदान किया जाएगा।

दावे हेतु ऑनलाइन क्लेम फॉर्म के साथ अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

दुर्घटना का प्रकारमृत्यु की स्थिति मेंअन्य क्षति की स्थिति में
सड़क दुर्घटना मेंऊंचाई से गिरने परमकान के ढहने के कारणमृत्यु प्रमाण पत्र तथा इनमे से कम से कम कोई एक दस्तावेज़ होना चाहिए :-पोस्टमार्टम रिपोर्टएफ.आई.आर./ रोज़नामचा/ मर्ग रिपोर्टपंचनामाचिकित्सालय द्वारा जारी डेथ समरीचिकित्सालय की रिपोर्टएफ.आई.आर./रोज़नामचा (यदि कराई गयी हो)डायगनोस्टिक रिपोर्टमेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र
बिजली के झटके के कारणरासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारणमृत्यु प्रमाण पत्रइनमे से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए :-पोस्टमॉर्टेम रिपोर्टचिकित्सालय द्वारा जारी डेथ समरीएफ.आई.आरइलाज़ का विवरण यदि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हो तोचिकित्सालय की रिपोर्टडायगनोस्टिक रिपोर्टमेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र
डूबने के कारणजलने की स्थिति मेंमृत्यु प्रमाण पत्रएफ.आई.आरपोस्टमार्टम रिपोर्टएफ.आरचिकित्सालय की रिपोर्टएफ.आई.आरएफ.आरडायगनोस्टिक रिपोर्टमेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी पूर्ण अपंगता का प्रमाण पत्र

एक से अधिक क्लेम होने पर दूसरे क्लेम पर कटेगी राशि

  • राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के अंतर्गत यदि दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपए का बीमा कवर पात्र नागरिको को प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपए का बीमा कवर परिवार में एक से अधिक मृत्यु होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त इसके अंतर्गत 10 लाख से अधिक भुगतान 1 साल के भीतर केवल एक से अधिक बीमा क्लेम नहीं किया जाएगा। 
  • ऐसे नागरिक जो दूसरी दुर्घटना क्लेम की राशि प्राप्त करना चाहते है, उनकी पूर्व में ली गई राशि 10 लाख से कम होनी चाहिए।
  • एसडीआरएफ और मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर दुर्घटना मौत या क्षति की स्थिति में प्रदान की जाने वाली राशि 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के अंतर्गत हत्या का प्रयास, हत्या या आत्महत्या अथवा आत्महत्या का प्रयास करने की स्थिति में बीमा कवर का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के नागरिको को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 को आरंभ किया गया है। 
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा कार्ड से जुड़े सभी परिवारों को इस योजना के माध्यम से निशुल्क बीमा प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा  दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए। 
  • राजस्थान राज्य के किसी भी व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत 90 दिन के भीतर दावे का भुगतान किया जाएगा, इसके साथ ही जन आधार कार्ड लिंक दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने हेतु कार्ड धारक परिवार को करना होगा। 
  • किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। 
  • एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि इस योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
  • Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी गरीब नागरिक बहुत ही सुविधाजनक रूप से अपना इलाज करा सकते है।  

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 पात्रता मानदंड 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य है। 
  • एक परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में 10 लाख रुपए का ही बीमा प्रदान किया जाएगा। 
  • डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा। 
  • यदि किसी व्यक्ति को सांप के द्वारा डसा जाता है, तो इस स्थिति में उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं  किया जाएगा। 

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करे? 

राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजना का विवरण के अनुभाग में से योजनांतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • फिर आपको एसएसओ आईडी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज कर है। 
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।  

Contact Information

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना योजना हेल्पलाइन फ़ोन नंबर :-

9289328386

9929030479

0141-2740219.

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना योजना ईमेल :-

[email protected]

[email protected].

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना योजना नोडल अधिकारी :- 9779839816.
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना योजना टोल फ्री नंबर 18001806127.

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग,

द्वितीय तल, डी- ब्लॉक

वित्त भवन, जनपथ , ज्योति नगर, जयपुर (राजस्थान),

पिन कोड: 302005

Leave a Comment