Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023: फ्री मोबाइल लिस्ट में नाम कैसे देखें, पीडीएफ डाउनलोड

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें, डाउनलोड पीडीएफ लिस्ट | Rajasthan Free Mobile Yojana List, Download PDF Online – राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लक्ष्य से एक नवीन योजना का आरंभ किया जा रहा है, जिसका नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य की योग्य महिलाओ को मोबाइल फोन प्रदान किए जाएंगे। इस साल राजस्थान सरकार अपने राज्य की लगभग 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित करेगी, बाकि महिलाओ को सरकार द्वारा अगले 2 सालों तक स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana List को भी जारी किया गया है, इस लिस्ट में राज्य की जिस भी महिला का नाम होगा उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क मोबाईल फोन प्रदान किए जाएंगे। [यह भी पढ़ें- Rajasthan Pehchan Portal: pehchan.raj.nic.in पोर्टल जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान]

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023

राजस्थान राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 को आरंभ किया गया है। [यह भी पढ़ें- बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना: Balika Durasth Shiksha Yojana कार्यान्वयन प्रक्रिया व पात्रता जाने]

राज्य सरकार द्वारा सभी योग्य और पात्र महिलाओ को यह स्मार्टफोन निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त इन फोन में 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 के प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे, इसके पश्चात अन्य सभी पात्र महिलाओ को फोन वितरित कर दिए जाएंगे। [यह भी पढ़ें- (जिलेवार सूची) राजस्थान लैपटॉप वितरण सूची 2023 | फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट]

इसके अंतर्गत ऐसी महिलाएं जो स्मार्टफोंन प्राप्त करने हेतु पात्र है उन सभी महिलाओं को अपना नाम शामिल करने हेतु किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा, क्योकि इस योजना अंतर्गत राज्य की जिन भी चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा उन सभी पात्र महिलाओ का नाम सरकार द्वारा स्वंय ही इस लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा, राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 1200  करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। [यह भी पढ़ें- राजस्थान महिला निधि योजना 2023: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन व पात्रता]

PM Modi Yojana

Overview of Rajasthan Free Mobile Yojana List

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यफ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
लाभचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को डिजिटल बनाना
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के लाभ

  • राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को Rajasthan Free Mobile Yojana List का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्मार्टफोन सभी पात्र महिलाओ को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त इन मोबाईल में 3 साल तक हर महीने 5जीबी डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। 
  • राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 का लाभ राज्य की सभी पात्र महिलाओ को सरकार द्वारा इस लक्ष्य से प्रदान किया जाता है जिससे राज्य की सभी महिलाओ को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा आरंभ की जाने वाली सभी योजनाओ की पहुंच कराना है। 
  • वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है उन सभी महिलाओ को इसके अंतर्गत पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पात्र सभी महिलाओ के नाम को लाभार्थी सूची में शामिल कर दिया जाएगा। 
  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्मार्टफोन में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। अभी फ़िलहाल राज्य सरकार द्वारा आरंभ करीब 28 फ्लेगशिप योजनाएं जारी हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana List की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी को ही प्रदान किया जाएगा। 
  • केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।  

आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चिरंजीवी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे अपना नाम जांचने की प्रक्रिया

राजस्थान राज्य की वह सभी पात्र महिलाएं जो Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 के अंतर्गत अपना नाम देखना चाहती है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके अपने नाम की जांच कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस में यदि हाँ आता है तो आपका नाम Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 में शामिल किया गया है।  

Leave a Comment