UP Ration Card New List 2024: fcs.up.nic.in राशन कार्ड न्यू लिस्ट में नाम कैसे देखें

Check UP Ration Card New List 2024 Online at fcs.up.gov.in | UP FCS राशन कार्ड न्यू लिस्ट/सूची में अपना नाम कैसे देखे | District wise UP Ration Card APL/BPL List – देश के सभी राज्यों के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा को आरंभ किया गया था। इसके अंतर्गत भारतीय होने का प्रमाण, कम दरों पर खाद्य पदार्थों की प्राप्ति, अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता में छूट आदि सुविधाएँ इन राशन कार्डो के माध्यम से नागरिको को प्रदान की जाती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश के वो सभी नागरिक जिन्होंने अपना राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया था, वह सभी नागरिक ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। खाद्य एवं रसद विभाग की अधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर, अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Ration Card New List 2024 को नागरिको की सुविधा के लिए प्रस्तुत किया जाता है। [यह भी पढ़े- URISE Portal: Online Registration at urise.up.gov.in Login]

UP Ration Card New List 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट को राज्य के सभी धर्म, जाति, समुदाय के परिवारों के लिए जारी किया जाता है। ऐसे आवेदक जिनका नाम इस लिस्ट में आता है वह सभी नागरिक सरकार द्वारा संचालित अपने पास की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ज़रिये से बहुत सस्ते दामों में खाद्य सामग्री खरीद सकते है। इन खाद्य सामग्री में गेहूं 2 रुपए किलो, चावल 3 रुपए  किलो, चीनी 13.50 रुपए किलो आदि सामग्री शामिल है। [यह भी पढ़े- UP Ration Card Apply | यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड फार्म]

इसके अतिरिक्त अब सरकार द्वारा परिवार की मुख्य ग्रहणी के नाम से राशन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाती है, इसके अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना है तो वह  परिवार की मुखिया ग्रहणी के नाम से ही आवेदन कर सकते है। अब राज्य सरकार द्वारा UP Ration Card New List 2024 से सम्बंधित करीब पूर्ण क्रियाओ को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया है। [यह भी पढ़े- UDISE Plus: Online School Login/Code & Registration at udiseplus.gov.in Portal]

जिससे अब नागरिको को सरकारी कार्यालयों के चक़्कर नहीं लगाने पड़ते है तथा इससे उनके समय व पैसे की भी बचत होती है, इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में चल रही रिश्वत लेने की प्रक्रिया का भी अंत हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 को खाद्य एवं रसद विभाग की अधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर प्रकाशित करती है, जिससे उत्तर प्रदेश के सभी निवासी अपना नाम सूची में आसानी से देख सकते है। [यह भी पढ़े- (शिकायत) उत्तर प्रदेश जनसुनवाई: UP Jansunwai Portal, jansunwai.up.nic.in]

यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट

प्रधानमंत्री सरकारी योजनाएं

Overview of UP Ration Card New List

आर्टिकल का नामयूपी राशन कार्ड नई लिस्ट
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकम कीमत पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना
लाभराशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से देखना 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fcs.up.gov.in/

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट के उद्देश्य 

यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट को ऑनलाइन मोड पर करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के नागरिको को उनके नजदीकी सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सस्ते दामों पर राशन प्राप्त हो सके, जिससे राज्य के ऐसे नागरिक भी अपना दैनिक भरण पोषण खाद्य सामग्री प्राप्त करके कर सके जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी जाति व धर्म के परिवारों को बगैर किसी मतभेद के UP Ration Card New List के ज़रिये से राशन कार्ड की सभी सुविधाएं प्रदान की जाती है, ताकि राज्य के गरीब नागरिक सुखद जीवन व्यतीत कर सके, और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ इस सूची द्वारा राज्य के गरीब परिवारों की ‌ दैनिक खाद्य जरूरतों को पूर्ण करके उनको आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ऐसे नागरिक विकास की ओर बढ़ सके जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है या जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे है, उनके साथ ही हमारा राज्य भी विकास की ओर कदम बढ़ाएगा। [यह भी पढ़े- उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता: UP Berojgari Bhatta Online Form]

UP Ration Card New List के लाभ 

  • वह सभी नागरिक जिनका नाम इस सूची में आता है वह सभी नागरिक नजदीकी सरकारी राशन वितरण की दुकानों से कम कीमत पर खाद्य सामग्री जैसे – 2 रुपए किलो गेहूं, 3 रुपए किलो चावल, 13.50 रुपए किलो चीनी आदि प्राप्त कर सकते है। 
  • UP Ration Card New List 2024 के माध्यम से राज्य के नागरिको को  भारतीय होने के प्रमाण पत्र तथा बहुत सी अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होती है। 
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी इन राशन कार्ड की सहायता से अनेक प्रकार की सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ ग्रहण कर सकते है। 
  • राज्य के लाखो गरीब परिवार के सदस्य यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट की सहायता से भली-भांति अपना पालन पोषण करने में सक्षम हो रहे है। 
  • राज्य के गरीब परिवारों व राज्य का विकास करने हेतु भविष्य में यह लिस्ट अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी। 

यूपी राशन कार्ड 2024 के प्रकार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी  किये जाते है। यह राशन कार्ड नागरिको की आर्थिक स्थिति ने अनुसार प्रदान किये जाते है, ये राशन कार्ड निम्नलिखित है:-

  • APL Ration Card – गरीबी रेखा से ऊपर जीवन व्यतीत करने वाले नागरिको को राज्य सरकार द्वारा एपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। 
  • BPL Ration Card – ऐसे नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करते है उनको बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किये जाते है। इन राशन कार्ड की सहायता से नागरिक सरकारी राशन की दुकानों से 25 किलो तक राशन खरीद सकते है लेकिन इसके लिए उनकी सालाना आय 10000 रुपए या इससे कम होनी चाहिए। 
  • AAY Ration Card – यह राशन कार्ड सरकार ऐसे परिवारों को देती है जिनके पास आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं होता है तथा वह अत्यंत गरीब होते है। एएवाई राशन कार्ड के ज़रिये से नागरिक राशन वितरण की दुकानों से 35 किलो तक अनाज बहुत कम दाम में प्राप्त कर सकते है।  

यूपी राशन कार्ड से संबंधित डाटा विवरण

कुल अंत्योदय कार्ड संख्या4091279
कुल अंत्योदय कार्ड कार्ड धारक12837114
कुल पात्र गृहस्थी कार्ड संख्या31710750
कुल पात्र गृहस्थी कार्ड धारक125983531

आवश्यक दस्तावेज़ (पात्रता)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल इत्यादि 

यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट 2022
राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम
  • यहाँ आपको पूछी गई जानकारी भरनी है और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में आपको अपने जिले का चुनाव कर लेना है, अब आपके सामने एक ब्लॉक की सूची प्रदर्शित हो जाती है। 
  • यहां आपको अपने ब्लॉक का चुनाव कर लेना है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपको ग्रामीण ब्लॉक का चुनाव करना है। इसके विपरीत यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते है तो आपको शहरी ब्लॉक का चुनाव कर लेना है। 
  • इसके बाद यदि आप ग्रामीण क्षेत्र का चयन करते है तो आपके सामने सभी ग्राम पंचायतों की सूची खुल जाएगी, इसके आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन कर लेना है। 
  • अब आपको अपने नज़दीक के सभी राशन के दुकानदारों के नाम प्राप्त हो जायेंगे। इसमें आपके सामने दो विकल्प प्रदर्शित होते है, पात्र गृहस्थी व अंत्योदय हितग्राही संख्या। 
  • आपके पास जो भी राशन कार्ड है आपको उस राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी। 
  • इसके बाद आपको इस सूची में से अपने नाम का चुनाव कर लेना है, इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रकार आप यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है।

Leave a Comment