(रजिस्ट्रेशन) झारखण्ड फसल राहत योजना 2024: Fasal Rahat Yojana, ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Apply Form | झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन | Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Registration, Eligibility व दस्तावेज – झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों के कल्याण एवं विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी दिशा में, अब राज्य सरकार ने Fasal Rahat Yojana नामक एक नई कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया है, जिसके तहत प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक आपदा के वजह से हुए फसल क्षति मामलों में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने झारखंड फसल राहत योजना 2024 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर आरंभ किया है, जो एक फसल क्षतिपूर्ति योजना है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Jharkhand Fasal Rahat Yojana से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी साँझा करेंगे। [यह भी पढ़ें- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया]

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024

फसल राहत योजना का शुभारंभ झारखंड राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जो एक प्रकार का फसल क्षतिपूर्ति योजना है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसलों के हानि पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत सूखे, बाढ़, ओले आदि की स्थिति को प्राकृतिक आपदाओं में शामिल किया है। फसल राहत योजना झारखंड के अंतर्गत भूमि मालिक किसान एवं भूमिहीन किसान, दोनों को लाभ प्रदान किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को फसल बीमा हेतु किसी भी प्रकार के प्रीमियम के भुगतान करने की जरुरत नहीं होगी, फसल क्षति होने पर सरकार बीमा कंपनी द्वारा लाभार्थी किसानों को सीधे तौर पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना: डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म][Read More]

झारखंड फसल राहत योजना

Narendra Modi Schemes List

Overview of Fasal Rahat Yojana Jharkhand

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान नागरिक  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन मोड
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा के वजह से हुए फसल क्षति मामलों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभवित्तीय सहायता 
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटjrfry.jharkhand.gov.in

झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रारंभ की गयी Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024 का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। आपको बता दें कि यह योजना कोई बीमा योजना नहीं है, जिसके तहत किसानों को किसी प्रकार के प्रीमियम के भुगतान करने की आवश्यकता पड़ती है। इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल क्षति का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। फसल राहत योजना के अंतर्गत किसानों को न्यूनतम 20 प्रतिशत फसल क्षति का नुकसान होने की परिस्थिति में ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, इस योजना के तहत अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि में फसल क्षति हेतु किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध की जाएगी। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट: आवेदन की स्थिति, MMKAY Beneficiary List][Read More]

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • फसल राहत योजना की शुरुआत झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल क्षति हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • सोरेन सरकार द्वारा इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया गया है, जो एक फसल क्षतिपूर्ति योजना है। 
  • राज्य सरकार की झारखंड फसल राहत योजना कोई प्रीमियम बीमा योजना नहीं है, जिसके तहत लाभार्थी किसानों को फसल बीमा राशि प्राप्त करने हेतु किसी प्रकार के प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल हानि के मुआवजे की धनराशि बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के ऐसे इच्छुक किसान जो Jharkhand Fasal Rahat Yojana के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।   
  • इस योजना के के सुचारु क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने कुल 100 करोड रुपए का बजट पारित किया है। 
  • सोरेन सरकार द्वारा आरंभ की गयी इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं होगा एवं उनके आय में वृद्धि भी होगी। 
  • इससे लाभार्थी किसान आर्थिक तौर पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा Fasal Rahat Yojana Jharkhand को इस वर्ष के दिसंबर माह के अंत तक लागू किये जाने की संभावना है। 
  • झारखण्ड सरकार ने इस योजना के साथ ही प्रदेश के किसानों के द्वारा लिए गए कृषि ऋण को माँफ करने का भी निर्णय लिया है। 
  • सरकार ने ऋण माफ योजना के सुचारु संचालन हेतु 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। 

झारखंड फसल राहत योजना 2024 हेतु पात्रता मानदंड  

किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक होता है। इसी प्रकार, झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024 के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा:-

  • फसल राहत योजना झारखंड के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदक को झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु राज्य के केवल किसान नागरिकों को ही पात्र माना जायेगा। 
  • इसके साथ ही, किसी अन्य बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त कर रहें  किसानों को झारखंड फसल राहत योजना हेतु अपात्र माना जायेगा। 

Jharkhand Fasal Rahat Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान का आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

फसल राहत योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

झारखण्ड राज्य के ऐसे पात्र और इच्छुक किसान जो राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024 के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको झारखंड फसल राहत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
झारखंड फसल राहत योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेनू बार में दाईं तरफ दिए गए “किसान पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
किसान पंजीकरण
  • इस नए पेज पर आपको पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। 

Leave a Comment