दिल्ली की योगशाला 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Dilli Ki Yogshala लॉगिन व एप्लीकेशन फॉर्म

Delhi Ki Yogshala Registration, दिल्ली की योगशाला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Dilli Ki Yogshala Application Form – किसी भी मनुष्य के बेहतर स्वास्थ्य को उसके जीवन का सबसे बड़ा एवं बहुमुल्य उपहार माना जाता है एवं ऐसा कहा जाता है कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति निरोगी रहते है। इन्हीं बातों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिल्ली सरकार ने Dilli Ki Yogshala Yojana 2024 की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से नागरिकों को योग का महत्त्व समझाया जायेगा। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों में योग के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी एवं उन्हें निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। दिल्ली की योगशाला के माध्यम से योग प्रशिक्षक इच्छुक नागरिकों के घर जा कर उन्हें योग सिखायेंगे। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) मुख्यमंत्री कोविड परिवार आर्थिक सहायता योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]

Dilli Ki Yogshala Yojana 2024

दिल्ली सरकार द्वारा 13 दिसंबर को Dilli Ki Yogshala Yojana का शुभारंभ किया गया था, जिसके माध्यम से दिल्लीवासियों को योग एवं मेडिटेशन की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने दिल्ली की योगशाला 2024 के माध्यम से प्रदेश के लगभग बीस हजार नागरिकों को योग अभ्यास करवाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा चार सौ शिक्षकों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जो जनवरी 2024 से नागरिकों को योग अभ्यास करवा रहें है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु नागरिकों को न्यूनतम 25 लोगों का एक समूह बनाना होगा, जिन्हें किसी पार्क अथवा सामुदायिक हॉल में योग अभ्यास करवाया जायेगा। [यह भी पढ़ें- Delhi Female Cab Drivers Scheme: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कार्यान्वयन व पात्रता जानकारी]

Dilli Ki Yogshala Yojana 2022

Narendra Modi Schemes

Overview of Dilli Ki Yogshala Yojana

नामदिल्ली की योगशाला
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यनागरिकों को निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा प्रदान करना
लाभघर पर निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा
श्रेणीदिल्ली सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dillikiyogshala.com/

दिल्ली की योगशाला 2024 का उद्देश्य 

माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रारंभ की गयी Dilli Ki Yogshala Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ प्रदान करने हेतु निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत दिल्लीवासियों को प्रशिक्षित योगा प्रशिक्षकों द्वारा योगा एवं मेडिटेशन का अभ्यास करवाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा प्राप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी 9013585858 पर केवल एक मिस्ड कॉल करना होगा, जिसके बाद नागरिकों को योगा प्रशिक्षक उपलब्ध करवा दिया जायेगा। [यह भी पढ़ें- Delhi CM Free Spoken English Course: Online Registration, Eligibility & Details]

  • इस सुविधा को प्राप्त करने हेतु नागरिकों को कम से कम 25 लोगों का एक खेपा बनाना होगा एवं अपने नजदीकी किसी सार्वजनिक पार्क, सामुदायिक भवन अथवा आरडब्ल्यूए स्थान का निर्धारण करना होगा, जहाँ उन्हें योगा अभ्यास करवाया जायेगा।  

Dilli Ki Yogshala Yojana के लाभ एवं विशेषताएं 

  • दिल्ली की योगशाला का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल द्वारा 13 दिसंबर को किया गया था, जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिकों के योग की तरफ रुचि को प्रोत्साहित किया जायेगा। 
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को योग का महत्त्व बताने हेतु योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 
  • राज्य सरकार के इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के नागरिकों को निःशुल्क योगा क्लास की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • इन निःशुल्क योगा कार्यक्रमों के माध्यम से दिल्ली निवासियों को सुखी, स्वस्थ एवं रोग मुक्त जीवन की प्राप्ति हो सकेगी।
  • इस पहल के सुचारु संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है, जो जनवरी से राज्य के नागरिकों को योग का अभ्यास करवा रहें है। 
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आरंभ की गयी इस पहल के अंतर्गत प्रशिक्षित किए गए शिक्षकों के माध्यम से प्रदेश के 20 हजार नागरिकों को योग सिखाएं जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
  • दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी Dilli Ki Yogshala Yojana 2024 के तहत नागरिकों को न्यूनतम 25 लोगों का एक समूह बनाकर एक स्थान, पार्क अथवा सामुदायिक हॉल का निर्धारण करना होगा, जहाँ उन्हें योग अभ्यास करवाया जायेगा। 
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा एक मिस्ड कॉल 9013585858 सुविधा प्रदान की गयी है, जिस पर मिस्ड कॉल करके लाभार्थी नागरिक योग प्रशिक्षक प्राप्त कर सकते है। 
  • राज्य सरकार की इस पहल के माध्यम से नागरिकों के लिए हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएगी एवं प्रत्येक खेपें में 25 अथवा उससे अधिक लोग शामिल होंगे। 
  • इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा Dilli Ki Yogshala Yojana हेतु 25 करोड़ रुपये का प्रावधान वित्त वर्ष के बजट में प्रस्तुत किया गया था, जिसे फरवरी से आरंभ करने का निर्णय लिया गया था।

दिल्ली की योगशाला पात्रता मानदंड 

किसी भी सरकारी सेवा अथवा सुविधा के लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को उससे संबंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना आवश्यक होता है। इसी प्रकार दिल्ली राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गयी Dilli Ki Yogshala Yojana 2024के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किये गए निम्न पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा:-

  • दिल्ली की योगशाला 2024 के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को दिल्ली का स्थायी निवासी होना आवश्यक होगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी इस पहल के तहत आवेदन करने हेतु आवेदनकर्ता की आयु न्यूनतम 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  • इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी श्रेणी के नागरिक आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे। 
  • इसके साथ ही आवेदनकर्ता के घर के आस-पास पार्क अथवा सामुदायिक हॉल होना चाहिए। 

आवश्यक दस्तावेज 

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आइडी 

Dilli Ki Yogshala Yojana 2024 के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

दिल्ली के ऐसे इच्छुक नागरिक जो दिल्ली की योगशाला 2024 के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण करवाना चाहते है, उन्हें नीचें दिए गए सरल दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको दिल्ली की योगशाला के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
दिल्ली की योगशाला
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
रजिस्टर
  • इस नए पेज पर आपको पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पता, वेन्यू एड्रेस आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप Dilli Ki Yogshala Yojana के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको दिल्ली की योगशाला योजना की की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘लॉगिन‘ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
दिल्ली की योगशाला लॉगिन
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे – ईमेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। 

फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको दिल्ली की योगशाला योजना की की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नए पेज पर फीडबैक फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे – अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, फीडबैक आदि दर्ज कर देना है। अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप पोर्टल के माध्यम से फीडबैक दर्ज कर सकते है।  

Contract Information

कॉन्टैक्ट नंबर – +911171860647ईमेल आईडी – [email protected]

Leave a Comment