(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन कर पाए 3500 का मुआवजा

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @ msry.jharkhand.gov.in | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना आवेदन कैसे करे पात्रता व लाभ जाने – झारखंड सरकार द्वारा सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत देने हेतु मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 3500 रुपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि किसानो को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा करीब 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंडों सूखे की चपेट में है इस बात की जानकारी कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रतिवेदन के अनुसार प्राप्त हुई है।[यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) स्माम किसान योजना: SMAM Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण]

Table of Contents

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को लाभ प्रदान करने के लिए Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024 को आरंभ किया गया है। 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सरकार द्वारा सूखा घोषित किया गया है, राज्य में इस स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 226 प्रखंडों के सभी प्रभावित किसानो को जल्द ही लाभ की राशि प्रदान की जाएगी, राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है।[Read More]

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

प्रधानमंत्री मोदी योजनाये

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत जारी रहेंगे आवेदन 

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का आरंभ सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु किया गया है। हाल ही में राज्य के कृषि मंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है कि जब तक राज्य के सभी सूखे से प्रभावित किसानो को इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो जाता तब तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से अधिकारियों को भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए है, इस योजना के तहत अब तक करीब 17 लाख 50 हजार 814 लाभार्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के स्वालंबन हेतु कटिबद्ध है, इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लगातार सूखे से प्रभावित किसानो को लाभ प्रदान करने के लक्ष्य से आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है।

लैंड पजेशन सर्टिफिकेट की बाध्यता खत्म

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा निर्देश दिए गए है कि सभी अधिकारियों द्वारा राज्य के किसानो की उदासी को अवसर में  बदलने का कार्य किया जाएं। इसके अलावा केंद्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद को लेकर मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस समर्पित किया गया है, इस स्थिति में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा अवश्य सहयोग प्रदान किया जाएगा। झारखंड आकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु केंद्र सरकार से 9682 करोड़ रुपए की राहत की मांग मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत की गई है। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने आगे कहा कि राज्य के वह सभी नागरिक जो किसान परिवार से है अथवा खेतिहर मजदूर है, और उनके पास राशन कार्ड मौजूद है तो उन सभी को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।[Read More]

 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत आवेदकों के लिए खुशखबरी

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया था, इसके तहत तीन दिन नेटवर्क खराब होने की वजह से यह आयोजन सही से नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त प्रज्ञा केंद्रों पर सिस्टम नाकाम होने के कारण शिविर के आखिरी दिन भी पात्र किसानो का निबंधन नहीं पाया है, इस सम्बन्ध में केंद्र संचालकों द्वारा जानकारी दी गई है कि केवल यथासंभव किसानों के खाते का ई-केवाईसी सर्वर डाउन होने के कारण किया गया है। सभी इच्छुक किसानो को प्रज्ञा केंद्र से शिविर के अंतिम दिन बुधवार को भी बिना निबंधन कराएं वापिस लौटना पड़ा है, इस स्थिति में राज्य के किसानो ने सरकार द्वारा आयोजित विशेष शिविर को जनता के साथ छलावा कहा है।[Read More]

 

Overview of Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीझारखंड के किसान परिवार
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यफसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभफसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी 
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msry.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, इस कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इस योजना के  अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि वितरित करने हेतु गांव और पंचायत स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा। करीब 30 लाभ किसान परिवारों को Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024 का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के भली भांति संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की  गई है, जिससे राज्य के सभी पात्र किसानो को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा सके। [ये भी पढ़ें- (डाउनलोड) सीईओ वोटर लिस्ट: मतदाता सूची, राज्यवार डायरेक्ट लिंक]

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana को आरंभ किया गया है। 
  • झारखंड राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को इस योजना के माध्यम से तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इन 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को लाभ की राशि प्रदान की जाएं। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने की स्थिति में लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड राज्य में झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 को आरंभ किया गया है। 
  • पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा राज्य के किसानों को नुकसान की राशि इस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। 
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि को वितरित करने हेतु जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा। 
  • वह सभी किसान जिनके द्वारा इस साल बुवाई नहीं की गई है या जिनकी फसल 33% से ज्यादा प्रभावित है उन सभी किसानो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के वह सभी इच्छुक किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने चाहते है तो उन्हें सबसे पहले इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराना होगा। 
  • इस कार्य के संचालन हेतु केंद्र को मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9682 करोड़ के राहत सहायता की मांग झारखंड सरकार द्वारा की गई है।  
  • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के सभी किसानो को प्रदान किया जाएगा जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही राज्य के केवल किसान परिवार ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। 
  • जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे है केवल वही किसान इस योजना के तहत पात्र है।

Sukhad Rahat Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
  • इस पेज पर आपको यूजरनेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस  प्रक्रिया का पालन करके आप Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024 के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदक लॉग इन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। 
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत लॉगिन
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है इस प्रक्रिया का पालन करके आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगिन कर सकते है।  

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत ई केवाईसी करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद  आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई केवाईसी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको प्रोसीड टू ईकेवाईसी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त हो जाएगा, आपको एप्लीकेशन फॉर्म के बॉक्स में ओटीपी को दर्ज कर देना है। 
  • अब आपके सामने सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, इसके बाद आपको वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Leave a Comment