(रजिस्ट्रेशन) बांधकाम कामगार कल्याण योजना 2024: Bandhkam Kamgar Kalyan Registration

Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana Apply | बांधकाम कामगार योजना ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करे – भारत सरकार द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण निर्माण श्रमिकों को हुए नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया गया है। इसी दिशा में हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी कंस्ट्रक्शन वर्कर को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसकी सहायता से लाभार्थी मजदूर कोरोना काल में अपने रोजमर्रा के खर्चो का वहन कर सके। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बांधकाम कामगार कल्याण योजना से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साँझा करेंगे।[यह भी पढ़ें- (Registration) CIDCO Lottery: Application Form, Login, & Eligibility]

Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2024

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana के अंतर्गत प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिकों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बांधकाम कामगार योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ लॉकडाउन से प्रभावित महाराष्ट्र राज्य के लगभग 12 लाख निर्माण मजदूर द्वारा प्राप्त किया जायेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रवासी गन्ना श्रमिकों को लाभान्वित करने हेतु भी एक अन्य योजना की घोषणा भी की है। महाराष्ट्र राज्य के ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जो महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना का लाभ उठाना चाहते है, उन्हें पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।[Read More]

Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2022

Overview of Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana

योजना का नाम बांधकाम कामगार कल्याण योजना
आरम्भ की गयीमहाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभ2000 रुपये की धनराशि 
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना का उद्देश्य 

बांधकाम कामगार कल्याण योजना का आरंभ महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को करोना महामारी के समय में वित्तीय सहयोग प्रदान कर उनकी सहायता करना है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थी श्रमिक इस वित्तीय धनराशि की सहायता से अपने एवं अपने परिवार के जीवन यापन हेतु आवश्यक खर्चों का वहन आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने श्रमिकों के सुविधा हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in भी लॉन्च की है। इस वेबसाइट की सहायता से इच्छुक श्रमिक बिना किसी विभाग या दफ्तर जाये घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते है, जिससे उनके समय एवं पैसों दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। [यह भी पढ़ें- (Registration) महाराष्ट्र शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना: ऑनलाइन पंजीकरण]

बांधकाम कामगार कल्याण योजना 2024 के तहत मान्यता प्राप्त कार्यों के प्रकार की सूची  

वह सभी श्रमिक जो नीचे दिए गए किसी भी कार्य में से एक कार्य के द्वारा अपने रोजी-रोटी कमाते है वह Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana के तहत आवेदन करके लाभ लेने के लिए पात्र है।

  • इमारतें,
  • सड़कें,
  • सड़कें,
  • रेलवे,
  • ट्रामवेज,
  • हवाई क्षेत्र,
  • सिंचाई,
  • जल निकासी,
  • तटबंध और नौवहन कार्य,
  • बाढ़ नियंत्रण कार्य (तूफान जल निकासी कार्य सहित),
  • पीढ़ी,
  • बिजली का पारेषण और वितरण,
  • वाटर वर्क्स (पानी के वितरण के लिए चैनल सहित),
  • तेल और गैस प्रतिष्ठान,
  • विद्युत लाइनें,
  • तार रहित,
  • रेडियो,
  • टेलीविजन,
  • टेलीफ़ोन,
  • टेलीग्राफ और विदेशी संचार,
  • बांध,
  • नहरें,
  • जलाशय,
  • जलकुंड,
  • सुरंगें,
  • पुल,
  • पुलिया,
  • एक्वाडक्ट्स,
  • पाइपलाइन,
  • टावर्स,
  • जल शीतलक मीनार,
  • ट्रांसमिशन टावर्स और ऐसे अन्य कार्य,
  • पत्थर को काटना, तोड़ना और पत्थर को बारीक पीसना।,
  • टाइलों या टाइलों को काटना और पॉलिश करना।
  • पेंट, वार्निश आदि के साथ बढ़ईगीरी,
  • गटर और नलसाजी कार्य।,
  • वायरिंग, वितरण, टेंशनिंग आदि सहित विद्युत कार्य,
  • अग्निशामक यंत्रों की स्थापना और मरम्मत।,
  • एयर कंडीशनिंग उपकरण की स्थापना और मरम्मत।,
  • स्वचालित लिफ्टों आदि की स्थापना,
  • सुरक्षा दरवाजे और उपकरणों की स्थापना।,
  • लोहे या धातु की ग्रिल, खिड़कियां, दरवाजों की तैयारी और स्थापना।
  • सिंचाई के बुनियादी ढांचे का निर्माण।,
  • बढ़ईगीरी, आभासी छत, प्रकाश व्यवस्था, प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित आंतरिक कार्य (सजावटी सहित)।
  • कांच काटना, कांच को पलस्तर करना और कांच के पैनल लगाना।
  • कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत नहीं आने वाली ईंटों, छतों आदि को तैयार करना।
  • सौर पैनल आदि जैसे ऊर्जा कुशल उपकरणों की स्थापना,
  • खाना पकाने जैसे स्थानों में उपयोग के लिए मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना।
  • सीमेंट कंक्रीट सामग्री आदि की तैयारी और स्थापना,
  • स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स आदि सहित खेल या मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण,
  • सूचना पैनल, सड़क फर्नीचर, यात्री आश्रयों या बस स्टेशनों, सिग्नल सिस्टम का निर्माण या निर्माण।
  • रोटरी का निर्माण, फव्वारे की स्थापना आदि।
  • सार्वजनिक पार्कों, फुटपाथों, सुरम्य इलाकों आदि का निर्माण।

बांधकाम कामगार कल्याण योजना पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana की आधिकारिक पोर्टल पर विभिन्न कामगार से संबंधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध की गयी है। इस पोर्टल की कुछ मुख्य सेवाएं निम्न प्रकार से है: –

  • निर्माण श्रमिक:- पंजीकरण
  • निर्माण श्रमिक:- दावे हेतु ऑनलाइन आवेदन 
  • निर्माण कार्यकर्ता ऑनलाइन नवीनकरण 
  • अपना निर्माण श्रमिक पंजीकरण अपडेट करें
  • निर्माण कार्यकर्ता:- प्रोफाइल लॉगिन
  • CESS प्राप्तकर्ता/कलेक्टर:- आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें

Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana से सम्बंधित पात्रता मापदंड 

किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता द्वारा योजना से सम्बंधित कुछ आवश्यक पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होता है। इसी तरह ऐसे इच्छुक श्रमिक जो Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2024 के तहत आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अतिआवश्यक होगा: –

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए 
  • इस योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक निर्माण श्रमिक होना चाहिए 
  • आवेदक निर्माण श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए 
  • केवल ऐसे श्रमिकों को ही पात्र माना जायेगा, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में से 90 दिन कार्य किया हो 
  • आवेदनकर्ता श्रमिक को महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में पंजीकृत होना आवश्यक होगा 

Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2024 से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
  • 3 पासपोर्ट आकार के फोटो

आवेदन शुल्क

बांधकाम कामगार कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीकरण आवेदन पत्र भरने का शुल्क 25 रुपये है एवं 5 वर्ष के वार्षिक सदस्यता प्राप्त करने हेतु 60 रुपये जमा करना होगा। 

बांधकाम कामगार कल्याण योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक निर्माण श्रमिक जो Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है, उन्हे निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा: –

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र बांधकाम कामगार कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
महाराष्ट्र बांधकाम कामगार कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नेवीगेशन मेनू के तहत “Workers” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको “Worker Registration” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
Worker Registration
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। अब आपको इस नए पेज पर “Check your Eligibility and Proceed to Register” के अंतर्गत पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- आपकी जन्म तारीख और अन्य सभी विकल्पों पर टिक मार्क लगा देना होगा। 
  • उसके बाद आपको “Check your Eligibility” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। यदि आप  योजना के लिए एलिजिबल होते हैं तो आपके सामने एक पॉपअप प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • अब आपको इस पॉपअप बॉक्स में “OK” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना जिला, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको “Proceed to Form” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • यदि आप बांधकाम कामगार कल्याण योजना के पात्र पाए जाते है तो आप सहायता राशि प्राप्त करने हेतु दावा कर सकते हैं, जिसके बाद योजना की सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बांधकम कामगार योजना आवेदन पत्र डाउनलोड 

जो व्यक्ति भी ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है वह आवेदन पत्र को डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। 

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र बांधकाम कामगार कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
आवेदन पत्र डाउनलोड 
  • इस पेज पर आपको आवश्यकतानुसार फॉर्म का चुनाव करके डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इसके बाद आपको फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लेना है। इस प्रकार आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment