(रजिस्ट्रेशन) भारत जन कल्याण योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, जन कल्याण सुविधा केंद्र

Bharat Jan Kalyan Yojana Registration | भारत जन कल्याण योजना क्या है | Bharat Jan Kalyan Yojana Apply | जन कल्याण सुविधा केंद्र रजिस्ट्रेशन | Bharat Jan Kalyan Yojana Application Form

देश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का सुचारु संचालन किया जा रहा है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भी भारत जन कल्याण योजना 2024 की शुरुआत की है। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश में जनकल्याण सुविधा केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जँहा किफायती दरों पर किराने का सामान उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के तहत जनकल्याण सुविधा केंद्रों के माध्यम से राज्य के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे जिससे राज्य के बेरोजगारी दर में कमी लाई जा सके। [यह भी पढ़ें- (आवेदन) फ्री सिलाई मशीन योजना: रजिस्ट्रेशन फॉर्म, PM Free Silai Machine]

Table of Contents

Bharat Jan Kalyan Yojana 2024

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Bharat Jan Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत प्रदेश में जनकल्याण सुविधा केंद्रों की स्थापना की जायेगी। इन जनकल्याण सुविधा केंद्रों के माध्यम से राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सस्ती एवं किफायती दरों पर राशन व किराने के सामान उपलब्ध करवाएं जायेंगे। इस योजना के अंतर्गत खोले गए सभी जन सुविधा केंद्रों पर एक संचालक तथा 2 लोगों को सहायता हेतु नियुक्त किया जाता है। इस प्रकार प्रत्येक जन सुविधा केंद्रों पर 3 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु प्रदेश के इच्छुक नागरिकों को एक कार्ड बनवाना होगा, जिसकी सहायता से वें जन सुविधा केंद्रों से किफायती दरों पर राशन का सामान खरीद सकें।[Read More]

Bharat Jan Kalyan Yojana

PM Modi Schemes

खरीदारी पर 20% से लेकर 50% तक की छूट निश्चित

भारत जन कल्याण योजना 2024 के माध्यम से खोले जाने वाले जनकल्याण सुविधा केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को सहूलियत प्रदान करेंगे, क्युकि इसके अंतर्गत मिलने वाला राशन, एवं अन्य सामान 20% से लेकर 50% तक की छूट के साथ मुहैया होगा। यहाँ मिलने वाली हर चीज के कम दाम के साथ-साथ इसकी कुआलिटी पर भी ध्यान दिया गया है, Bharat Jan Kalyan Yojana के तहत मिलने वाला राशन ब्रांडेड होगा। एक नागरिक को अपनी रोज-मर्रा की जिंदगी में जितनी भी चीजों की आवश्यकता होती है, वह सब इन जनकल्याण सुविधा केंद्र पर उपलब्ध होगा।[Read More]

भारत जन कल्याण योजना 2024 के उद्देश्य

भारत जन कल्याण योजना का प्रारंभ मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं आर्थिक तौर पर कमजोर नागरिकों को कम दामों पर राशन के ब्रांडेड सामान उपलब्ध करवाना एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में जन सुविधा केन्द्रो को खोला जायेगा, जिसके सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक केंद्रों पर 1 संचालक एवं 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इन जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को राशन एवं किराने के सामान रियायती दरों पर उपलब्ध कराये जायेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध किये जाने वाले सामान उच्च गुणवत्ता के एवं ब्रांडेड होंगे, जिसे नागरिकों को 20% से 50% तक की अतिरिक्त छूट के साथ प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे जिससे बेरोजगारी में कमी आएगी एवं बेरोजगारी दर भी कम होंगे।  [यह भी पढ़ें – विकलांग पेंशन योजना लिस्ट: (State Wise Payment Status), पेंशन सूची में नाम देखें]

Overview of Bharat Jan Kalyan Yojana

योजना का नामभारत जन कल्याण योजना
आरंभ की गयीमध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्य  किफायती दरों पर राशन व किराने के सामान उपलब्ध करना एवं रोजगार सर्जन करना
लाभ सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले राशन के सामान एवं रोजगार के अवसर 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.bharatjankalyanyojna.in/index.php

गृह उद्योगों को भी किया जाएगा योजना में शामिल

राज्य में रहने वाले नागरिको को कम दामों पर राशन सहूलियत प्रदान के साथ-साथ यह Bharat Jan Kalyan Yojana 2024 सभी गृह उद्योग और निर्माताओं को भी प्रोत्साहित करने के काम करेगी। योजना के अंतर्गत सभी गृह उद्योग, जिनके माध्यम से खाद्य पदार्थो का निर्माण किया जाता है, अगर इनके द्वारा बनाए गए खाद्य पदार्थो की कुआलिटी अच्छी है, तो इन्हे भारत जन कल्याण योजना में शामिल कर लिया जाएगा। जो भी खाद्य पदार्थ इन गृह उद्योगो में से प्राप्त होगा, इसका प्रयोगशाला में टेस्ट कराया जाएगा, ताकि नागरिको को सही सामान मुहैया कराया जा सके।[Read More]

जन सुविधा केंद्र पर उपलब्ध सामान

  • शकर
  • रिफाइंड तेल
  • चावल
  • दालें
  • कपड़े धोने का सर्फ
  • चाय की पत्ती
  • मसाला
  • बेसन
  • टूथपेस्ट
  • टूथब्रश
  • अगरबत्ती
  • नमक
  • कोल्ड क्रीम
  • फेस वॉश
  • शैंपू
  • टॉयलेट क्लीनर
  • फिनाइल आदि

जनकल्याण सुविधा केंद्र से प्रत्येक लाभार्थी द्वारा खरीदे जाने वाली प्रतिमाह की सामग्री

उत्पाद का नामप्रति किलोग्राम और ग्राम
चीनी5 Kg
रिफाइंड ऑयल2 Kg
चाय500 gm
हल्दी पाउडर250 gm
लाल मिर्च पाउडर250 gm
धनिया पाउडर250 gm
जीरा साबुत200 gm
चाट मसाला200 gm
गरम मसाला200 gm
छोले मसाला100 gm
चिकन मसाला100 gm
सरसों का तेल2 Kg
नमक2 Kg
चना दाल2 Kg
अरहर दाल2 Kg
मूंग दाल2 Kg
मूंग2 Kg
उड़द दाल2 Kg
सफेद उड़द दाल2 Kg
मसूर दाल2 Kg
अरहर दाल2 Kg
चना बेसन2 Kg
चावल20 Kg
हॉर्लिक्स2 Kg
सर्फ2 Kg
टॉयलेट साबुन5 pcs
नहाने का साबुन5 pcs
डिटॉल का हैंड वॉश2 pcs
शैंपू2 pcs
विम बार5 pcs
टूथपेस्ट2 pcs
टूथ ब्रश5 pcs
हेयर ऑयल2 pcs

भारत जन कल्याण योजना के तहत जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए जॉब प्रोफाइल

जिला स्तर पर

पोस्ट का नामडिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर
पोस्ट1
शैक्षिक योग्यताग्रेजुएशन/एमबीए
आयु21 से 35 वर्ष
जेंडरM/F
एक्सपीरियंस2 साल
वेतन18000/– (15000+3000)

ब्लॉक स्तर पर

पोस्ट का नामजोनल ऑफिसर
पोस्ट2
शैक्षिक योग्यताग्रेजुएशन/एमबीए
आयु21 से 35 वर्ष
जेंडरM/F
एक्सपीरियंस2 साल
वेतन15000/–(12000+3000)

पंचायत स्तर पर

पोस्ट का नामफील्ड ऑफिसर
पोस्ट1 पोस्ट 2 पंचायत
शैक्षिक योग्यता12th
आयु21 से 35 वर्ष
जेंडरM/F
एक्सपीरियंस1
वेतन10000/–

जनकल्याण सुविधा केंद्र है क्या ?

अपने राज्य के नागरिको को कम दरों पर घर का आवश्यक सामान प्रदान करने हेतु सरकार ने इस भारत जन कल्याण योजना 2024 का शुभ आरंभ किया है, जिसके अंतर्गत सरकार राज्य के लगभग हर जिले, गांवों, कस्बों तथा नगर पालिकाओं में जनकल्याण सुविधा केंद्र स्थापित करेगी, जिसके माध्यम से ही नागरिक राशन एवं अन्य जरूरी सामग्री ले सकेंगे। इन केंद्रों पर किराने का सामान, खाद धन, कृषि बीज, आयुर्वेदिक उत्पाद, पौधे आदि चीजे उपलब्ध रहेगी, जो सभी जनकल्याण कार्ड धारकों को बाजार से कम कीमत पर प्रदान की जाएगी। इस जनकल्याण सुविधा केंद्र के आस-पास रहने वाले सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक इसका लाभ तभी ले पाएगे, जब उनके पास जनकल्याण कार्ड होगा, और जिनके पास यह कार्ड नहीं है, वह ग्राम प्रधान पंचायत मेंबर से लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके इसे प्राप्त कर सकता है।[Read More]

जनकल्याण सुविधा केंद्र की बिजनेस मॉड्यूल इनकम

  • सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत खुलने वाले जनकल्याण सुविधा केंद्र से कुल 5% का मुनाफा कमाया जा सकता है।
  • योजना के तहत प्रत्येक जन कल्याण केंद्र पर अगर 2000 कार्ड धारक है, और वह हर महीने 2000 रुपए का सामान खरीदता है, तो कुल बिक्री मूल्य 40 लाख रुपए निकल कर आएगा।
  • अगर हर माह 40 लाख रुपए की बिक्री हो तो 5% मुनाफा राशि 2 लाख रुपए होगी।
  • Bharat Jan Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत हर महीने 2 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है।

भारत जनकल्याण केंद्र पर निवेश

योजना के अंतर्गत इस भारत जनकल्याण केंद्र पर होने वाला निवेश इस प्रकार है:-

  • प्रति माह किराया  – 4000 रुपए। 
  • शॉपकीपर का प्रतिमाह वेतन – 9000 रुपए। 
  • इंटरनेट तथा बिजली का बिल –  2000 रुपए। 
  • प्रतिमाह कुल खर्च – 15000 रुपए। 

Bharat Jan Kalyan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश में जन कल्याण सुविधा केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जिनसे उचित मूल्यों पर किराने का सामान प्राप्त किया जा सकेगा।
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। 
  • Bharat Jan Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से किराने का सामान किफायती दरों पर  उपलब्ध करवाया जायेगा। 
  • जन सुविधा केंद्रों पर उपलब्ध प्रत्येक उत्पादों पर निश्चित छूट का प्रावधान है, साथ ही नागरिकों को उत्पादों पर 20% से लेकर 50% तक की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार की इस योजना से मिलने वाले लाभों को प्रदेश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक ही प्राप्त कर सकते है। 
  • भारत जन कल्याण योजना के तहत नागरिकों को जन सुविधा केंद्रों से उत्पादों की खरीदारी करने हेतु एक कार्ड बनवाने की आवश्यकता होगी। 
  • इच्छुक नागरिकों को यह कार्ड बनवाने हेतु जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपने समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी, जिसके माध्यम से उनके कार्ड बनवाये जायेंगे। 
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत खोले गए प्रत्येक जन सुविधा केंद्रों पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
  • इस प्रकार राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रत्येक केंद्र पर 3 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। 
  • जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से गृह उद्योग को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्पादों को भी इन केंद्रों पर बिक्री हेतु उपलब्ध किया जायेगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा गृह उद्योगों के उत्पादों की जाँच पहले प्रयोगशाला में की जाएगी, यदि उतपाद की गुणवत्ता अच्छी होती है तो ही इन उत्पादों को जन सुविधा केंद्र में बेचा जाएगा।

Bharat Jan Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए जरूरी मापदंड

मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलना चाहते है, उन्हें निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-

आउटलेट का माप15″15 स्क्वायर फिट
कंप्यूटर सुविधाइंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर होना अनिवार्य है
निवेशन्यूनतम 2 लाख
आउटलेट लाइसेंस फीस35000 रुपये 

भारत जन कल्याण योजना 2024 हेतु पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए 
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

भारत जन कल्याण योजना के तहत जन सुविधा केंद्र खोलने हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया

वह इच्छुक आवेदक जो जन कल्याण सुविधा केंद्र रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
भारत जन कल्याण योजना
जन कल्याण सुविधा केंद्र
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जाएगा। इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- जिले का नाम, आपका नाम, सप्लाई डिपॉट का नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, ईमेल आईडी, बैंक डिटेल, नॉमिनी डिटेल आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको माँगी गयी सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। अब आपको सबमिट की विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

भारत जन कल्याण योजना 2024 रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जाएगा।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड
  • इस नए पेज पर आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खुल कर आ जायेगा। अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जायेगा। 

बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको “भारत जन कल्याण योजना” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Our Services” के सेक्शन में से “बिजनेस प्रोफाइल” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड
बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ
  • इसके बाद आपको “डाउनलोड” बटन की मदद से पीडीएफ को अपनी डिवाइस पर डाउनलोड कर लेना है।

जॉब प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको “भारत जन कल्याण योजना” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Our Services” के सेक्शन में से “जॉब प्रोफाइल” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
जॉब प्रोफाइल
  • अब इस नए पेज पर आपको “डाउनलोड जॉब प्रोफाइल पीडीएफ” के लिंक पर क्लिक करना होगा, और आपके सामने “जॉब प्रोफाइल” पीडीएफ फॉर्मेट में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको “डाउनलोड” बटन की मदद से पीडीएफ को अपनी डिवाइस पर डाउनलोड कर लेना है।

Contact Information

इस योजना से संभंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर नीचे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क कर सकते है। संपर्क विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • Address – Head office: Plot No 20-21, New Basti, Nahar Road, Saidpur Jagir Lucknow-226031 India
  • Email Id – [email protected]
  • Helpline Number – +91-8120228066

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

भारत जन कल्याण योजना क्या है?

भारत जन कल्याण योजना लोगो को कम दरों पर आवश्यक समान मुहैया कराने हेतु शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत जनकल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। 

भारत जन कल्याण योजना से लाभ क्या है ?

भारत जन कल्याण योजना से बहुत से लाभ होंगे, जैसे गरीब वर्ग के लोगो को आवश्यक सामान एक जगह पर ही मिल जाएगा, वह भी बजार से कम दाम पर और इसके साथ ही योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसर भी उत्पन होंगे.

भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करे?

भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसकी आवेदन प्रक्रिया ऊपर विस्तार से बताई गई है। 

भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी?

भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। 

Leave a Comment