Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन निकालें, लगान का भुगतान करें

Bhulagan Bihar Parimarjan, बिहार जमीन लगान रसीद कैसे निकाले | Bhulagan Bihar Portal Payment @ bhulagan.bihar.gov.in – बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नए ऑनलाइन पोर्टल की शुरआत की गई है, जिसका नाम भू-लगान बिहार पोर्टल है। राज्य के निवासी Bhulagan Bihar Portal के माध्यम से अपनी भूमि से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- बिहार जमीन लगान रसीद, जमीन का मैप (नक्सा), खसरा-खतौनी नक़ल, लगान आदि के बारे में घर बैठे आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस ऑनलाइन  पोर्टल की सहायता से प्रदेश के नागरिक अपनी भूमि का लगान स्वयं ऑनलाइन भर सकते है एवं रसीद भी निकाल सकते है। [यह भी पढ़ें- बिहार वोटर लिस्ट Bihar New Voter List, मतदाता सूची में नाम चेक करे]

बिहार जमीन लगान रसीद

1 अप्रैल को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा आरम्भ की गयी Bhulagan Bihar Portal की सहायता से प्रदेश के नागरिक अपने भूमि के जमीन लगान रसीद को बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकेंगे। इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से नागरिक अपने लगान भरने एवं जमींन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों को प्राप्त कर सकते है। बिहार राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किये गए इस पोर्टल के लॉन्च होने से पूर्व नागरिकों को अपने जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु तहसील कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, साथ ही कभी-कभी उन्हें अपने कार्य को कराने हेतु कर्मचारियों को रिश्वत के रूप में कुछ राशि भी देनी पड़ती थी। अब इस पोर्टल की सहायता से नागरिकों को भष्ट्राचार से मुक्ति मिलेगी एवं साथ ही साथ प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। [यह भी पढ़ें- बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन: Download Bihar Ration Card Form]

Bhulagan Bihar Portal

PM Modi Yojana

Overview Of Bhulagan Bihar Portal

योजना का नामभू-लगान बिहार पोर्टल
आरम्भ की गयीमुख्यमत्री नितीश कुमार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 
उद्देश्यप्रदेश के नागरिकों को उनके जमींन से सम्बंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना 
लाभ जमींन से सम्बंधित कार्यों एवं सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है 
श्रेणीबिहार राज्य सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटbhulagan.bihar.gov.in

Bhulagan Bihar के उद्देश्य 

भू-लगान बिहार पोर्टल की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा 1 अप्रैल को की गई थी। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के नागरिकों को उनके जमींन से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सुविद्याएँ ऑनलाइन प्रदान करना है। इस ऑनलाइन पोर्टल का संचालन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जाता है। राज्य के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपने जमींन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ, जैसे:- बिहार जमीन लगान रसीद, जमीन का नक्शा, खसरा-खतौनी नक़ल, लगान आदि के बारे में  आसानी से जान सकते है। बिहार राज्य सरकार ने नागरिकों को इस पोर्टल के तहत अपने जमीन लगान रसीद को बहुत ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से निकालने की सुविधा उपलब्ध की है।[Read More]

भू-लगान बिहार पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं 

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी Bhulagan Bihar Portal एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिससे सभी कार्यों एवं सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने खाता- खतौनी ,लगान की रसीद ऑनलाइन निकालने एवं भूमि से जुड़ी जानकारियों को बहुत ही सरलता से प्राप्त कर सकते है। 
  • राज्य के नागरिक इस पोर्टल की सहायता से अपना लगान घर बैठे पेपरलेस  माध्यम से भर सकते है। 
  • नागरिकों को अब अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने अथवा कार्यों को करवाने हेतु पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे, जिससे उनके पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी। 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अब सम्बंधित विभागों के कर्मचारियों को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें भष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। 
  • पोर्टल ऑनलाइन होने के कारण जमींन से सम्बंधित सभी डाटा सुरक्षित रहेगा एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। 

बिहार जमीन लगान रसीद से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज 

बिहार राज्य के इच्छुक नागरिक जो अपने जमीन की लगान रसीद निकालना चाहते है, उन्हें निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी: –

  • लाभार्थी को जिस जमीन की लगान की रसीद देखनी हो अथवा रसीद को निकलना हो, उससे सम्बंधित निम्न जानकारियों में से किसी एक के विवरण आपको दर्ज करने होंगे: –
    • सम्बंधित प्लॉट के नंबर 
    • लाभार्थी का बैंक खाता संख्या 
    • तालुका पेज संख्या 
    • रैयत का नाम
  • आवेदक के घर का पता
  • मोबाइल नंबर
  • ऑनलाइन भुगतान हेतु एटीएम कार्ड

ऑनलाइन बिहार जमीन लगान रसीद निकालने की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक नागरिक जो बिहार राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी भू-लगान बिहार पोर्टल के माध्यम से अपने जमीन की लगान रसीद ऑनलाइन देखना या निकलना चाहते है तो उन्हें निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको Bhulagan Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
Bhulagan Bihar
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको भू-लगान के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
भू-लगान
  • इस नए पेज पर आपको दिए गए दो विभिन्न विकल्पों में से ऑनलाइन भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। 
ऑनलाइन भुगतान करें
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सारी आवश्यक जानकारी, जैसे:- जिला का नाम, हल्का (पंचायत) का नाम, अंचल का नाम, मौजा का नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने रैयत का नाम के साथ अन्य विकल्प, जैसे:- खाता संख्या, भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि प्रदर्शित हो कर आ जायेंगे। 
  • आपको अब यहाँ देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने रैयत सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- कितना बकाया राशि है, कितना कुल देय राशि है आदि प्रदर्शित हो कर आ जायेंगे। 
  • इसके बाद आपको रसीद काटने हेतु रैयत का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको टर्म्स एंड कंडीशंस के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • उसके बाद आपको नीचें की तरफ दिए गए ऑनलाइन भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके स्क्रीन पर सम्बंधित विवरण खुल कर आ जायेंगे, जिसके बाद आपको पेमेंट मोड एवं बैंक के नाम का चयन करना होगा। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको पेमेंट से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारियों के विवरण दर्ज करने के बाद्द भुगतान करना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर भुगतान की रसीद आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट भी करवा सकते है।

लंबित भुगतान कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको भू-लगान बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
 भू-लगान बिहार
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लंबित भुगतान देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
लंबित भुगतान देखे
  • इस पेज पर आपको ट्रांजेक्शन आईडी दर्ज कर देनी है। अब आपको वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा। इस पेज पर आप लंबित भुगतान देख सकते है। 

ऑनलाइन भुगतान कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको भू-लगान बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”ऑनलाइन भुगतान” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
ऑनलाइन भुगतान
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- जिले का नाम, हल्का नाम, भाग वर्तमान, अंचल का नाम, मौजा का नाम, पेज संख्या वर्तमान, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको भुगतान की राशि दर्ज कर देनी है और भुगतान करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।

Leave a Comment