भू नक्शा देवभूमि उत्तराखंड | Bhulekh Uttarakhand Naksha | उत्तराखंड भूलेख ऑनलाइन पोर्टल | Bhulekh Uttarakhand Online Portal
उत्तराखंड सरकार ने भूलेख उत्तराखंड से संबंधित सभी जानकारी अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। राज्य के नागरिकों भूमि की जानकारी का विवरण उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए Uttarakhand Bhulekh पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। उत्तराखंड राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे Bhulekh Uttarakhand की आधिकारिक वेबसाइट पर कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण प्रक्रिया के माध्यम से जांच कर सकते हैं। राज्य के नागरिक उत्तराखंड भूलेख के माध्यम से अपनी भूमि का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। भूलेख का सही अर्थ यह है कि भूमि का पूरा विवरण, इसके माध्यम से आप भूमि के स्वामित्व का दावा कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपकी भूमि का पूरा विवरण दिया गया है, तो दोस्तों यदि आप खसरा खतौनी,भूनक्शा/भू अभिलेख, जमाबंदी नकल से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता]
Table of Contents
Bhulekh Uttarakhand – भू नक्शा देवभूमि उत्तराखंड
भूलेख उत्तराखंड पोर्टल के द्वारा राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो अपनी जमीन का पूरा विवरण देखना चाहते हैं, और सम्बन्धित जानकारी डाउनलोड करना चाहते है तो आप सभी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं और अपनी जमीन पर स्वामित्व अधिकार भी जमा कर सकते हैं। Bhulekh Uttarakhand को भूलेख, भूमि मानचित्र एवं भूमि अभिलेख प्रति के नाम से भी जाना जाता है, और इसके तहत कई अन्य तरह की जानकारी जैसे भूमि का प्रकार, खाताधारक का विवरण आदि उपलब्ध है। अगर आप भी अपनी जमीन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और इसके साथ ही आप आसानी से अपना जमीन का नक्शा, भूमि रिकॉर्ड जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने Bhulekh Uttarakhand को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह बताया है की इसके द्वारा राज्य के नागरिको को सहायता भी मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पेंशन योजना 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ssp.uk.gov.in पेंशन स्टेटस]

Highlights of the Bhulekh Uttarakhand
नाम | भूलेख उत्तराखंड, Bhulekh Uttarakhand |
वर्ष | 2022 |
विभाग | राजस्व विभाग और राजस्व विभाग, भारत सरकार उत्तराखंड का |
आरम्भ की गई | उत्तराखंड सरकारी योजनाएं |
लाभार्थी | राज्य के लोग |
भू अभिलेख देखने की प्रकिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | उत्तराखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | devbhoomi.uk.gov.in/ |
भूलेख उत्तराखंड का उद्देश्य
हम सभी नागरिक जानते हैं कि हमारे देश के नागरिकों को अपनी जमीन की जमाबंदी, खसरा, खतौनी, जमीन का नक्शा और अन्य सभी जानकारी लेने के लिए कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे काफी समय बर्बाद हो जाता था। कोविड-19 के इस समय में लोगों के घर से बाहर निकलने में बीमारी का खतरा बना हुआ है। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से भूलेख उत्तराखंड पोर्टल शुरू किया गया है। इस Uttarakhand Bhulekh का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण प्रक्रिया के माध्यम से भूमि अभिलेखों को सुव्यवस्थित करना है। यह प्रक्रिया प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत व्यवस्थित और कामयाब होगी। अब लोग अपनी जमीन की जानकारी Bhulekh Uttarakhand पोर्टल पर इंटरनेट के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के द्वारा नागरिक अपनी भूमि का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। [यह भी पढ़ें- स्मार्ट राशन कार्ड 2021 आवेदन करे – Smart Ration Card हेतु आवेदन पत्र]
Uttarakhand Bhulekh के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तराखंड सरकार के माध्यम से राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए भूलेख उत्तराखंड नाम का एक पोर्टल शुरू किया गया है।
- उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे ही अपनी जमीन से जुड़ी तमाम जानकारियां देख सकते हैं, साथ ही अपनी जमीन का मालिकाना हक भी देख सकते हैं।
- पहले राज्य के लोगों को अपनी जमीन का विवरण लेने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों का दौरा करना पड़ता था, लेकिन अब वे घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से यह सुविधा Uttarakhand Bhulekh पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- भूलेख उत्तराखंड के माध्यम से नागरिकों का समय भी बचेगा और उनका पैसा बर्बाद नहीं होगा।
- उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के माध्यम से लोगों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
- Uttarakhand Bhulekh पोर्टल के द्वारा भूमि अभिलेख जैसे जमाबंदी प्रति, भूलेख मानचित्र, खसरा खतौनी संख्या, खतौनी प्रति तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
भूलेख उत्तराखंड | खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
देवभूमि पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन खसरा खतौनी की नक़ल देखने के लिए आपको दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा :-
- सबसे पहले आपको भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Public ROR का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा।

- अब इस पेज पर आपको अपने जनपद,तहसील व ग्राम का चयन कर देना है। आप अपने ग्राम के पहले अक्षर के द्वारा भी अपने ग्राम के नाम की खोज कर सकते है।
- इसके बाद आप अपने खाता संख्या,खसरा/गाटा संख्या तथा खातेदार के नाम से खतौनी नकल देख सकते है।
- यदि आप खातेदार के नाम से खाते की नकल देखना चाहते हैं तो “खातेदार के नाम द्वारा”के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आप अक्षर तालिका से अपने नाम के अक्षर लिखकर “खोजे” विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आप पीडीऍफ़ फॉर्मेट में Bhulekh UK (ROR) विवरण ऑनलाइन देख पाएंगे जिसे आप डाउनलोड अथवा प्रिंट भी कर सकते है।
लोगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपनी कैटेगरी के Login के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर अपना यूजर नाम और पासवर्ड डाले। अब कॅप्टचा कोड को ध्यानपूर्वक भरे और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार उपरोक्त चरणों द्वारा आप भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
उत्तराखंड भू नक्शा | मैप नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Public ROR के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आप Bhulekh Uttarakhand की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जायेंगे।

- यहाँ आपको जिले, तहसील तथा पंचायत का चयन कर देना है। इसके बाद आपको खसरा खतौनी नंबर अथवा नाम से जमीन का ब्यौरा दिख जायेगा।
रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स (ROR) की अधिकृत प्रति कैसे प्राप्त करें?
उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिक Bhulekh Uttarakhand, जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी, UK भू नक्शा, खसरा खतौनी नंबर की जाँच ऑनलाइन कर सकते है। वह सभी विवरण पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते है पर यह भूमि रिकॉर्ड की अधिकृत प्रति नहीं है। आरओआर की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को संबंधित तहसील के भूमि रिकॉर्ड कंप्यूटर केंद्र का दौरा करना पड़ता है। यहाँ आप कुछ निर्धारित शुल्क का भुगतान कर भूमि रिकॉर्ड की अधिकृत कॉपी प्राप्त कर सकते है। अधिकृत शुल्क का विवरण इस प्रकार है-
- भूमि रिकॉर्ड RoR के पहले पेज के लिए 15/ रू
- भूमि रिकॉर्ड RoR बाद के पृष्ठों के लिए 5 / रू
रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स (ROR) ऑनलाइन देखे
- सबसे पहले आपको भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Public ROR” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- अब अपने जनपद का चुनाव करे और फिर तहसील और ग्राम चुने| ग्राम के नाम पर किक्ल करते ही एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
- इस पेज पर रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स देखने के लिए, सबसे पहले अपनी खसरा/गाटा संख्या भरे और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
डाटा रूपांतरण एवं अपलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “कन्वर्जन एंड अपलोड” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- अब इस पेज पर अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सावधानी से दर्ज करें, और कैप्चा कोड बॉक्स में कैप्चा कोड सावधानी से दर्ज करें और लॉगिन टैब पर क्लिक कर दे।
- अब आप किसी भी डेटा को कन्वर्ट कर सकते हैं और डेटा अपलोड कर सकते हैं।