Bihar Kishori Balika Yojana Apply Online, लाभार्थी जिलों की सूची देखें | बिहार आंगनबाड़ी किशोरी बालिका योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ – राज्य की बालिकाओं को पोषण संबंधी सुविधा प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा बिहार किशोरी बालिका योजना को आरंभ किया गया है। राज्य की सभी वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से पोषण मद और गैर पोषण मद का लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में बालिकाओ के स्वास्थ्य सशक्तिकरण को बढ़ाया जाएगा, इस योजना का लाभ किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को देखते हुए राज्य की बालिकाओ को प्रदान किया जाता है। राज्य की केवल 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को Bihar Kishori Balika Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बिहार छत पर बागवानी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]
Bihar Kishori Balika Yojana 2023
बिहार सरकार द्वारा आरंभ Bihar Kishori Balika Yojana का संचालन बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है, इस योजना का आरंभ समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के माध्यम से मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत राज्य की बालिकाओं के लिए किया गया है। राज्य की 14 से 18 वर्ष की सभी वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से पोषण एवं गैर पोषण मद का लाभ स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माह में 25 दिनों तक बिहार किशोरी बालिका योजना के माध्यम से टेक होम राशन के रूप में पूरक पोषण आहार राज्य की बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को अभी केवल राज्य के 13 जिलों में ही आरंभ किया गया है, आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा इस योजना के आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]
Overview of Bihar Kishori Balika Yojana
योजना का नाम | बिहार किशोरी बालिका योजना |
आरम्भ की गई | बिहार सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | बिहार राज्य की सभी बालिकाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
उद्देश्य | राज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करना |
लाभ | राज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति की जाएगी |
श्रेणी | बिहार सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | —– |
बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 का उद्देश्य
बिहार किशोरी बालिका योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी बालिकाओ को किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओ का शारीरिक विकास भली भांति होगा, इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओ को महीने में 25 दिन का पोषाहार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की सभी बालिकाओ को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषाहार का लाभ प्राप्त हो सकेगा, राज्य की ऐसी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है उनके द्वारा 15 फरवरी 2023 तक आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर किशोरियों का पंजीकरण तथा पंजीकृत बालिकाओ का आधार सत्यापन कराना अनवार्य है। [यह भी पढ़ें- SSPMIS Payment Status 2023 | वृद्धजन पेंशन योजना बिहार लाभार्थी स्थिति, स्टेटस चेक]
बिहार किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले गैर पोषण मद
- बिहार सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आयरन एवं फोलिक एसिड का लाभ राज्य की सभी बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा।
- बालिकाओं को स्वास्थ्य जांच एवं संदर्भ सेवाएं बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- इसके अतिरिक्त राज्य की सभी पात्र और योग्य बालिकाओ को पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा से सम्बंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी।
- आवश्यकता एवं व्यवहार हेतु राज्य की सभी बालिकाओं को विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
- महावारी प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी भी राज्य की बालिकाओ को बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
इस योजना के 13 आकांक्षी जिलों की सूची
बिहार सरकार द्वारा Bihar Kishori Balika Yojana 2023 को अभी केवल राज्य के 13 जिलों में आरंभ किया गया है, इन सभी जिलों की सूची निम्नलिखित है:-
- औरंगाबाद
- गया
- मुजफ्फरपुर
- पूर्णिया
- कटिहार
- बांका
- बेगूसराय
- जमुई
- अररिया
- खगड़िया
- नवादा
- शेखपुरा
- सीतामढ़ी आदि
Bihar Kishori Balika Yojana 2023 की पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- बिहार राज्य की सभी वर्ग की केवल बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- अभी बिहार राज्य के कुल 13 जिले की बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
बिहार राज्य की वह सभी बालिकाएं जो Bihar Kishori Balika Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती है, यह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है:-
- सबसे पहले बालिकाओं को अपने पास के आंगनवाड़ी केंद्र जाना है, वहां जाकर आपको आंगनबाड़ी सहायिका से मिलना होगा।
- आंगनबाड़ी सहायिका से आपको यह बताना होगा कि आप Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहती है।
- अब आपको आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा कर देना है, इसके बाद सहायिका द्वारा बालिका का पंजीकरण एवं आधार सत्यापन कर दिया जाएगा।
- इसके बाद आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी, इस रसीद को आपको अपने पास रख लेना है। इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Kishori Balika Yojana के तहत आवेदन कर सकती है।
- आवेदक बालिकाओ के आधार कार्ड का सत्यापन होने के पश्चात ही बालिकाओ को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषण सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।