(New) E Shram Card List 2023: ई श्रम कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें, स्टेटस जांचे

E Shram Card New List 2023 Name Check Online @ eshram.gov.in | ई श्रम कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें, राज्यवार सूची डाउनलोड – केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने हेतु जारी किया जाता है, इस कार्ड के माध्यम से देश के नागरिको को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा E Shram Card List को जारी किया गया है, देश के वह सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनके द्वारा यह कार्ड बनवाया गया है, या उनके द्वारा इसको बनवाने हेतु आवेदन किया गया है। उन सभी नागरिको के द्वारा अपना ई श्रम कार्ड चेक व डाउनलोड ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रम कार्ड नई लिस्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- एलआईसी आम आदमी बीमा योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन, क्लेम फॉर्म पीडीएफ]

E Shram Card List 2023

सरकार द्वारा हाल ही में E Shram Card List को जारी किया गया है, देश के ऐसे नागरिक जो अपने ई श्रम कार्ड की जांच करना चाहते है। उन सभी नागरिको के द्वारा ऑनलाइन ओटीपी के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस कार्ड को चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। इस कार्य को करने हेतु यह  आवश्यक है कि आवेदक व्यक्ति के श्रम कार्ड में उनका  मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो, इससे सभी नागरिको को आसानी से उनके ई श्रम कार्ड की प्राप्ति हो सकेगी। इसके अतिरिक्त उनको इस बात की जानकारी भी प्राप्त होगी कि उनका नाम ई श्रम कार्ड नई लिस्ट में है या नहीं, श्रमिक वर्ग के नागरिकों को असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा  सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ई श्रम कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही देश के श्रमिकों का आर्थिक विकास करने हेतु इस कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे की श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। [यह भी पढ़ें- मिड डे मील योजना क्या है (मध्याह्न भोजन) | Mid Day Meal Scheme in Hindi]

E Shram Card List

Overview of E Shram Card List

योजना का नामई श्रम कार्ड नई लिस्ट
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीदेश के श्रमिक नागरिक  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यश्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करना
लाभश्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाएगा  
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट—-

ई श्रम कार्ड से जुड़ी योजनाएं

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना (PM-SYM)
  • दुकानदारों व्यापारियों और सब नियोजित व्यक्तियों ( एनपीएस व्यापारी) के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना(NPS Traders)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY -G)
  • बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS)
  • अटल पेंशन योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(PMSBY)
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(PMJJBY)
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(AB-PMJAY)
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)वृद्धावस्था संरक्षण
  • हाथ से मेला ढोने वालों के पुनर्वास हेतु स्वरोजगार योजना (संशोधित)
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC) आदि 

E Shram Card के तहत आने वाली रोजगार योजनाओं की सूची 

  • मनरेगा योजना
  • पीएम निधि योजना
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना
  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 

ई श्रम कार्ड नई लिस्ट 2023 के लाभ और विशेषताएं 

  • वह सभी ई श्रम कार्ड धारक जो E Shram Card New List 2023 में शामिल होंगे उन सभी कार्ड धारको को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिक विकास के लिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा सभी श्रमिकों को इस कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त देश के श्रमिक नागरिको को E Shram Card के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • देश के सभी E Shram Card List 2023 में आने वाले प्रतिमाह 500 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में ई श्रम कार्ड धारकों को प्रदान की जाएगी। 
  • वह सभी श्रमिक नागरिक जो इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन सभी नागरिको को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ हो ऐसे नागरिक जो श्रम मानधन योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको को 3000 रुपए प्रतिमाह 60 साल की आयु के बाद इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। 
  • सभी श्रमिकों का E Shram Card के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। 

E Shram Card List 2023 में नाम चेक करने की प्रक्रिया 

वह सभी नागरिक जो E Shram Card New List 2023 के तहत अपना नाम चेक करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस सूची में से अपने नाम की जांच की जा सकती है:- 

  • सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
E Shram Card List
  • वेबसाइट के होम पेज पर यदि आप पहले से ही पंजीकृत है तो अपडेट करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको UAN नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर देनी है, अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी नंबर को दर्ज कर देना है, अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने ई श्रम कार्ड की सूची प्रदर्शित हो जाएगी, इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं, इस प्रक्रिया का पालन करके आप ई श्रम कार्ड नई लिस्ट 2023 में से अपने नाम की जाँच कर सकते है।

Leave a Comment