जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें | GST Suvidha Kendra Franchise Registration

GST Suvidha Kendra Franchise Apply Online | जीएसटी सुविधा केंद्र क्या, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे, पूरी जानकारी – जीएसटी एक महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था है जिसे भारत सरकार ने 1 जुलाई 2017 को पूरे देश में लागू किया था। केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों को जीएसटी से सम्बंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएँ प्रदान करने हेतु सम्पूर्ण भारत देश में अनेक GST सुविधा केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों को खोलने हेतु विभिन्न निजी कंपनियों को गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क (जीएसटी) द्वारा गुड्स एंड सर्विस टैक्स प्रोवाइडर (जीएसपी) का लाइसेंस दिया जाता है। ऐसी निजी कम्पनियाँ जिन्हे जीएसपी लाइसेंस प्राप्त है, केवल वही इन केंद्रों की फ्रंचाइजी देने के लिए अधिकृत होती है, जिसकी सहायता से देश का कोई भी नागरिक GST Suvidha Kendra खोल सकता है। [यह भी पढ़ें- विकलांग पेंशन योजना लिस्ट: (State Wise Payment Status), पेंशन सूची में नाम देखें]

GST Suvidha Kendra क्या है ?

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में लागू की गयी जीएसटी अर्थात गुड एंड सर्विस टैक्स सभी विभिन्न करों का जोड़ है। जीएसटी से सम्बंधित उचित जानकारी न होने के कारण देश के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं छोटे कारोबारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पर रहा है, इन्ही समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार GST सुविधा केंद्र उपलब्ध कर रही है। इन केंद्रों की सहायता से छोटे एवं माध्यम व्यापारियों को GST से सम्बंधित विभिन्न सुविधाएँ एवं जानकारी प्रदान कर उनकी मदद की जाएगी। देश का कोई भी इच्छुक नागरिक मात्र 25 हजार रुपए का खर्च वहन कर जीएसटी केंद्र खोल सकता है एवं 30 हजार रुपए प्रति माह की कमाई कर सकता है। केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे एवं बरोजगारी दर में भारी गिरावट भी देखने को मिलेगी। [यह भी पढ़ें- (PMUY) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना | Ujjwala 2.0 KYC Application Form]

Overview of GST Suvidha Kendra

योजना का नामजीएसटी सुविधा केंद्र
आरम्भ की गयी भारत सरकार द्वारा  
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के छोटे एवं मध्यम व्यापारी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यजीएसटी सम्बंधित जानकारी  एवं सुविधाएँ प्रदान करना 
लाभरोजगार प्राप्त करने का अवसर एवं व्यापारियों की सहायता 
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटgstsuvidhakendra.org

जीएसटी सुविधा केंद्र का उद्देश्य 

भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गयी GST Suvidha Kendra का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण देश में जीएसटी केंद्रों को खोलना है, जिसके माध्यम से नागरिकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं छोटे पैमाने के कारोबारियों को जीएसटी सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएँ प्रदान करना है। इस सुविधा के अन्तर्गत देश का कोई भी नागरिक जीएसटी केंद्र खोल सकता है। केंद्र सरकार की इस सुविधा की सहायता से नागरिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे बेरोजगारी की समस्या भी कम होगी। इन सुविधा केंद्रों के माध्यम से केंद्र संचालकों को प्रति माह 30 हजार रुपये तक कमाने का सुअवसर भी प्राप्त होगा। [यह भी पढ़ें- नारी शक्ति पुरस्कार: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पुरस्कार और विजेताओं की सूची]

जीएसटी केंद्र फ्रैंचाइज़ी प्रदान करने वाली कंपनियाँ 

देश के ऐसे नागरिक जो जीएसटी केंद्र खोलने के इच्छुक है, उन्हें गुड्स एंड सर्विस टैक्स प्रोवाइडर (GSP) लाइसेंस प्राप्त निजी कंपनी से सुविधा प्राप्त करनी होगी। इन निजी कंपनियों को गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क (GST) द्वारा गुड्स एंड सर्विस टैक्स प्रोवाइडर (GSP) का लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जीएसपी अधिकृत विभिन्न कम्पनियाँ, जैसे- सीएससी, वक्रांजी, वीके वेंचर एवं वैनविक टैक सलूशन आदि इन सुविधा केंद्रों को खोलने की फ्रैंचाइज़ी प्रदान करती है। साथ ही साथ कुछ ऐसी कम्पनी जो पार्टनरशिप में काम करती है, जैसे:- मास्टर जीएसटी, बोट्री सॉफ्टवेयर, मास्टर इंडिया और वेप डिजिटल सर्विसेज आदि भी फ्रैंचाइज़ी उपलब्ध करती हैं | [यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) क्या है | ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]

GST सुविधा केंद्र खोलने के लाभ 

छोटे और माध्यम वर्गीय व्यापारियों की मदद के लिए खोले जाने वाले जीएसटी केंद्र खोलने के लाभ निम्न प्रकार से है-

  • भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस सुविधा के अंतर्गत देश का कोई भी नागरिक इस सुविधा केंद्र को आसानी से खोल सकता है, जिसके सहायता से वें अपने क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों को लाभ पहुँचा सकते है। 
  • जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने हेतु इच्छुक नागरिकों को अधिक खर्च का वहन नहीं करना होगा, उन्हें केवल कुछ आवश्यक उपकरणों को खरीदने की आवश्यकता होगी। 
  • केंद्र संचालकों को प्रत्येक माह 30 हजार रुपये तक की आय कमाने का अवसर भी मिलेगा। 
  • इन जीएसटी केंद्र की सहायता से संचालक अन्य नागरिकों का जीएसटी पंजीकरण एवं रिटर्न फाइल भी आसानी से कर सकते है। 
  • GST Suvidha Kendra के संचालक को उसका स्वयं का सॉफ्टवेयर भी प्रदान किया जाता है। 
  • इस सुविधा के अंतर्गत देश के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे, जिससे बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। 

GST Suvidha Kendra के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं

  • जीएसटी केंद्र के माध्यम से आप जीएसटी सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके साथ ही इन सुविधा केंद्रों की सहायता से आप अन्य विभिन्न सुविधाएँ, जैसे:- दस्तावेजों को स्कैन करना, डिजिटल सिग्नेचर बनाना, बिजली बिल का भुगतान करना, पैन कार्ड बनवाना, डीटीएच एवं मोबाइल रिचार्ज करना आदि भी प्राप्त कर सकते है। 
  • केंद्र संचालक अपने क्षेत्र के नागरिकों कों जीएसटी रजिस्ट्रेशन, एकाउंटिंग एंड बुक कीपिंग, आयकर ऑडिट, उद्योग आधार एवं सीए सर्टिफिकेशन आदि की भी सुविधा उपलबध करता है। 
  • इन केंद्र के माध्यम से लोगों को अपना जीएसटी रिटर्न फाइल करने की भी सुविधा प्रदान की जाती है।

जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने हेतु पात्रता

केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस सुविधा के अंतर्गत इच्छुक नागरिकों को सुविधा केंद्र खोलने हेतु निम्न पात्रतों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-

  • इस सुविधा केंद्र को खोलने हेतु आवेदनकर्ता की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 12वीं या स्नातक पास होना अनिवार्य होगा। 
  • लाभार्थी केंद्र संचालकों को अकाउंट की पूरी जानकारी होनी चाहिए, साथ ही उन्हें कंप्यूटर एवं MS Excel की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। 
  • आवेदनकर्ताओं को इस सुविधा केंद्र को खोलने के लिए दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर/स्कैनर, कार्ड स्वाइप मशीन, मोर्फो डिवाइस, इन्टरनेट कनेक्शन आदि उपकरणों की आवश्यकता होगी। 
  • लाभार्थी संचालकों के पास इस सुविधा केंद्र को खोलने हेतु 100 वर्ग से 150 वर्ग मीटर तक की पर्याप्त जगह होनी अनिवार्य है। 

GST सुविधा केंद्र के अंतर्गत लगने वाले आवश्यक उपकरणों की सूची

  • कंप्यूटर अथवा लैपटॉप
  • टेबल डेस्क
  • प्रिंटर
  • स्कैनर
  • फिंगर प्रिंट स्कैनर
  • लेमिनेशन मशीन
  • इंटरनेट कनेक्शन

GST Suvidha Kendra खोलने हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया 

देश के इच्छुक नागरिक जो केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गयी जीएसटी सुविधा केंद्र के अंतर्गत अपना केंद्र खोलना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा-

  • सबसे पहले आपको जीएसटी सुविधा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
जीएसटी सुविधा केंद्र
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपके सामने फ्रंचाइजी कंपनियों की सूची खुल कर आ जाएगी। अब आप जिस कंपनी द्वारा फ्रंचाइजी लेने के इच्छुक है, उस कंपनी के विकल्प का चयन करना होगा।  
  • इसके बाद आपको चयनित कंपनी के वेबसाइट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने सम्बंधित कंपनी का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इस होमपेज पर अब आपको Contact as के विकल्प के अंतर्गत दिए गए Request Call back के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी जानकारी, जैसे:- नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, राज्य एवं  जिला आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको Request Call Back के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको सम्बंधित कंपनी के रिप्रजेंटेटिव द्वारा कॉल किया जायेगा। 
  •  कंपनी के रिप्रजेंटेटिव द्वारा आपको कंपनी से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से आप अपना GST सुविधा केंद्र खोल सकते है। 

Leave a Comment