मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना की हुई शुरुआत, श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

Shram Yogi Pratibhavan Yojana ऑनलाइन आवेदन, उद्देश्य व पात्रता जांचे | मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ – राज्य के श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना को आरंभ करने की घोषणा वर्ष 2023-24 के बजट भाषण के दौरान हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई है। हरियाणा सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मूलभूत सुविधाएं, राज्य के श्रमिकों के बच्चो को इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, इससे सभी श्रमिकों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया जा रहा है  तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि।[यह भी पढ़ें- हरियाणा साइकिल योजना: Haryana Free Cycle Yojana फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड]

Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana 2024

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना को आरंभ करने की घोषणा राज्य के श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु की गई है। राज्य के सभी पात्र श्रमिकों के बच्चो को इस योजना के माध्यम से उनकी पढ़ाई के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इसके  साथ ही उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु मूलभूत सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा ट्यूशन फीस हेतु अनुदान, पुस्तकों की सहायता के साथ-साथ कंप्यूटर के माध्यम से व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने में सहायता और छात्रावास शुल्क भी इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana के संचालन में लगने वाले खर्च को वहन किया जाएगा।[Read More]

Haryana Shram Yogi Pratibhavan Yojana

Overview of Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana

योजना का नामहरियाणा श्रम योगी प्रतिभावान योजना
आरम्भ की गईहरियाणा सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीहरियाणा राज्य के श्रमिकों के बच्चे    
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यश्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना 
लाभश्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा 
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द आरंभ की जाएगी 

मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना 2024 का उद्देश्य

हरियाणा श्रम योगी प्रतिभावान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिकों के बच्चो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना है। राज्य के सभी पात्र बच्चो को इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा हेतु मूलभूत सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, इससे श्रमिकों के बच्चे भी बिना आर्थिक तंगी के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana 2024 के माध्यम से सभी पात्र बच्चो को रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था, उच्च शिक्षा हेतु पुस्तकों की व्यवस्था और कंप्यूटर के माध्यम से तकनीकी व्यवसाय प्राप्त करने हेतु सहायता आदि सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राज्य में इस योजना के आरंभ होने से राज्य के सभी पात्र बच्चे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।[यह भी पढ़ें- हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन स्थिति की जाँच व पात्रता]  

Haryana Shram Yogi Pratibhavan Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • श्रमिकों के बच्चो को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु Haryana Shram Yogi Pratibhavan Yojana को आरंभ करने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई है। 
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता के साथ विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • हरियाणा राज्य के सभी पात्र बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से छात्रावास शुल्क पुस्तकें, ट्यूशन की फीस के लिए अनुदान तथा कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना के भली भांति संचालन हेतु श्रमिक कल्याण बोर्ड को बजट सत्र 2023 24 के तहत राज्य सरकार द्वारा 229 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। 
  • इसके साथ ही राज्य के आश्रमों में रहने वाले बच्चो को भी इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रदान किये जाएंगे, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। 
  • Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana 2024 को पुरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे राज्य के अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षा स्तर में भी सुधार आएगा, तथा राज्य के ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है, वह सभी शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित होंगे। 
  • सभी बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर भविष्य में अच्छे रोजगार से जुड़ सकेंगे, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगे। 
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के परिवारों का समाज उत्थान होगा, तथा उनके द्वारा भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर योगदान दिया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना बजट 2024

राज्य में रहने वाले श्रमिकों के बच्चो को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु वर्ष 2024 का बजट पेश करने के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना 2024 को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि  शिक्षा प्राप्त करने हेतु जो सुविधाएं अन्य बच्चो को प्राप्त होती है, वही सुविधाएं श्रमिकों के बच्चो जी भी मिलनी चाहिए। अक्सर यह देखा जाता है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण श्रमिक नागरिक अपने बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूल भेजने में असमर्थ होते है, जिस वजह से वह सभी बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Haryana Shram Yogi Pratibhavan Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई है।[Read More]

  

हरियाणा श्रम योगी प्रतिभावान योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य के केवल श्रमिकों के बच्चो को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 

Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र
  • श्रमिक कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि 

मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करे?

हरियाणा राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है। उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी, क्योकि राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इस योजना को राज्य में लागु नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी आरंभ नहीं किया गया है, जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे। 

Leave a Comment