हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना हुई शुरू, 120 दिव्यांगों को मिले सहायता उपकरण

HP Mukhyamantri Sambal Yojana ऑनलाइन आवेदन करे | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना फॉर्म पीडीएफ, पात्रता जांचे –  राज्य के दिव्यांग बच्चो को लाभ प्रदान करने हेतु 4 सितंबर को हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना का आरंभ अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा किया गया है। राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर इस योजना के माध्यम से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको HP Mukhyamantri Sambal Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Solar Panel Yojana: फ्री सोलर पैनल योजना आवेदन]

HP CM Sambal Yojana 2024

राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना को आरंभ किया जा रहा है। 4 सितंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा जिला हमीरपुर के नादौन में अपने गृह क्षेत्र से इस योजना को आरंभ किया जाएगा, विशेष रूप से जिला हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को नादौन के गौना करोर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में सहायता उपकरण का वितरण भी किया जाएगा। केवल एक कल्याण कार्यक्रम द्वारा दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए जाने वाले सहायता और उपकरणों का वितरण नहीं किया जाता है, बल्कि यह सरकार की प्रतिबद्धता और समाज के निर्माण की प्रवृत्ति का प्रमाण होता है इसके द्वारा बच्चों की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।[Read More]

HP Mukhyamantri Sambal Yojana

Overview of HP Mukhyamantri Sambal Yojana

योजना का नामहिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा  
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के दिव्यांग बच्चे
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यराजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना
लाभराजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाएगा 
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द आरंभ की जाएगी 

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना 2024 का उद्देश्य 

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना है, इस योजना के माध्यम से निजी स्कूलों से बेहतर राजकीय स्कूलों को बनाया जाएगा। इस योजना के भली भांति संचालन हेतु विभिन्न प्रकार के अभियानों का संचालन बच्चों को सीखने सीखाने की प्रक्रिया को आनंदमय, शिक्षकों की क्षमता का विकास और शिक्षण को व्यवस्थित एवं आसान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा 120 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरणो का वितरण Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana के लांच पर किया जाएगा, इससे सभी हितग्राही बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर सभी हितग्राही बच्चे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे तथा उनके जीवन स्तर में भी इसके माध्यम से सुधार होगा। [यह भी पढ़ें- राजस्थान श्रमिक कार्ड: ऑनलाइन पंजीकरण (स्टेटस) Majdur Card Download]

शिक्षक और बच्चों के लिए चार अन्य कार्यक्रमो को भी लॉन्च किया जाएगा 

राज्य के शिक्षकों और बच्चों के लिए भी इस कार्यक्रम के दौरान अन्य चार कार्यक्रमो को भी लांच किया जाएगा इस बात की जानकारी राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा जी के द्वारा प्राप्त हुई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को और शिक्षकों को पढ़ाई में बहुत हद तक मदद प्राप्त हो सकेगी, विशेष रूप से इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य सांसद सचिव शिक्षा आशीष पटेल उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त दिव्यांग बच्चों को सहायता, आकांक्षाओं और क्षमताओं का निर्माण HP Mukhyamantri Sambal Yojana के माध्यम से किया जाएगा, इसके माध्यम से राज्य के विकलांग बच्चो को उनकी शारीरिक समस्या होते हुए भी शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। [यह भी पढ़ें- राजस्थान जन सूचना पोर्टल: योजनाओं की सूची,]

शिक्षक सहायक चैटबॉट लॉन्च होगा

अभ्यास और शिक्षक सहायक चैट बोट्स को भी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया जा रहा है, स्विफ्ट चैट ऐप पर यह चैटबोट्स मौजूद है, इस बात की जानकारी भी विभाग की परियोजना निदेशक राजेश शर्मा जी के द्वारा प्राप्त हुई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से इस एप का इस्तेमाल व्हाट्सएप के रूप में भी किया जा सकता है, आसानी से चैटबोट्स के माध्यम से सभी बच्चो के द्वारा कभी भी कहीं भी और किसी भी फोन से अब तक के पढ़ाए गए पाठ के अभ्यास को प्राप्त किया जा सकता है। यह एप एक क्विज आधारित होगा, इस एप के तहत सरकार द्वारा वीडियो की व्यवस्था भी की गई है क्लास में बेहतर पढ़ने और पढ़ाने हेतु इस एप का इस्तेमाल बच्चे और शिक्षको द्वारा किया जा सकेगा।

हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को शामिल किया जाएगा

संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से साइंस टीवी कार्यक्रम को भी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया जा रहा है, गतिविधियों के साथ कक्षा में सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना, शिक्षकों की क्षमताओं का विकास करना शिक्षा को व्यवस्थित एवं आसान बनाना और सीखने के परिणाम में सुधार करना ही साइंस टीवी कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। इसके माध्यम से राज्य के निजी स्कूलों से बेहतर राजकीय स्कूलों को बनाया जाएगा, संपर्क फाउंडेशन समग्र शिक्षा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त  जिला हमीरपुर, सोलन और शिमला के 400 विद्यालयों को भी राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के तहत शामिल किया जाएगा, इस कार्यक्रम का आरंभ करीब 147 हमीरपुर के चार ब्लॉक नादौन, गलौर, बिछड़ी और हमीरपुर के स्कूलों में किया जा रहा है, इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana को आरंभ किया गया है। 
  • हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का लाभ राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करते हुए प्रदान किया जाएगा। 
  • शिक्षकों और बच्चों के लिए इस दौरान अन्य चार कार्यक्रमो को भी आरंभ किया जा रहा है, राज्य में इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य की शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी। 
  • मुख्यमंत्री अभ्यास हिमाचल और शिक्षक सहायक चैटबोट्स को भी  हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षक परिवर्तन लाने के लिए आरंभ किया जा रहा है। 
  • इस चैटबॉक्स का उपयोग  नागरिको के द्वारा वाट्सएप की तरह ही किया जा सकता है, किसी भी फोन से कभी भी कहीं भी अपनी पढ़ाई को सभी पात्र बच्चो के द्वारा आसानी से किया जा सकता है। 
  • संपर्क फाउंडेशन के संपर्क साइंस टीवी कार्यक्रम को भी इस योजना के संचालन हेतु इस योजना के भली भांति संचालन हेतु लॉन्च किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को गतिविधियों के साथ सीखने सिखाने की प्रक्रिया भी आसान और सुविधाजनक बनेगी। 
  • हमीरपुर, सोलन, शिमला के 400 विद्यालयों में हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के माध्यम से इस कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा। 
  • शिक्षा स्तर को इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में राज्य में और अधिक बेहतर बनाया जाएगा, राज्य के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।  

HP Mukhyamantri Sambal Yojana की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • राज्य के केवल दिव्यांग बच्चो को ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि 

HP CM Sambal Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करे? 

हिमाचल प्रदेश राज्य के वह सभी नागरिक जो Himachal Pradesh Mukhyamantri Sambal Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इस  योजना को राज्य में अभी लागू नहीं किया गया है, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी आरंभ नहीं किया गया है, जैसे ही राज्य सरकार  द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।

Leave a Comment