लेबर कार्ड कैसे बनाएं 2024 | Labour Card Kaise Banaye, रजिस्ट्रेशन करे, पात्रता जाने

Labour Card Kaise Banaye, श्रमिक कार्ड कैसे बनाए मोबाइल से | Labour Card Online Apply State Wise, पात्रता, उद्देश्य व लाभ – भारत सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के विकास एवं उत्थान हेतु समय-समय पर विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं को प्रारंभ किया जाता है, परन्तु फिर भी देश में ऐसे बहुत से श्रमिक देखने को मिलते हैं जो जानकारी के अभाव के कारण इन सभी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाते है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसे सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु Labour Card की सुविधा का शुभारंभ किया है। इस लेबर कार्ड सुविधा के तहत श्रमिक अपना पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी अन्य प्रकार की योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (Land Record) भूमि जानकारी: जिलेवार भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखें]

लेबर कार्ड कैसे बनाए?

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कई प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करने हेतु  Labour Card को आरम्भ किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पहल के अंतर्गत देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना पंजीकरण करा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा राज्यों की अलग-अलग श्रम विभाग की वेबसाइट जारी की गयी है। श्रमिक अपने राज्य के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करके लेबर कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते है।[Read More]

लेबर कार्ड कैसे बनाए?

PM Modi Scheme

Overview of Labour Card

नामलेबर कार्ड
आरम्भ की गईकेंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन मोड 
उद्देश्यसभी पात्र श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना 
लाभश्रमिकों हेतु शुरू की गयी सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध होना 
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटlabour.gov.in

लेबर कार्ड का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी Labour Card पहल का सुचारु संचालन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी अन्य तरह की योजनाओ का लाभ प्रदान करना है। हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत से श्रमिक देखने को मिलते हैं जिन्हें जानकारी के अभाव के कारण सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पता है। इन्ही बातों पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने श्रमिकों के सुविधा हेतु राज्यों के अलग-अलग श्रम विभाग के वेबसाइट शुरू किये है, जिसके माध्यम से श्रमिक अपने राज्य के श्रम विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सभी आवश्यक जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकते है।[Read More]

Labour Card के लाभ एवं विशेषताएं 

  • लेबर कार्ड केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी एक प्रकार की पहल है, जिसका सुचारु कार्यान्वयन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है।  
  • केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस पहल के अंतर्गत देश के असंगठित श्रमिकों को एक Labour Card प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से लाभार्थी श्रमिक सरकार द्वारा मजदूरों हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 
  • श्रमिकों के सुविधा हेतु भारत सरकार ने राज्यों के अलग-अलग श्रम विभाग के आधिकारिक वेबसाइट प्रारंभ किया हैं। 
  • इच्छुक श्रमिक अपने राज्य के श्रम विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना कार्ड बनवाने हेतु पंजीकरण करवा सकते है। 
  • इस सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से लाभार्थी को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु अलग-अलग पोर्टल पर जाने  आवश्यकता नहीं होगी, वें अब एक ही मंच पर सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
  • इससे लाभार्थी श्रमिकों के समय एवं पैसों दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। 
  • देश के असंगठित श्रमिक जो इस कार्ड के तहत पंजीकरण करेंगे, उन्हें एक वर्ष के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है।
  • लाभार्थी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा हेतु 60,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। 
  • इसके साथ ही श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु 55,000 रुपये की आर्थिक सहायता  भी उपलब्ध की जाती है। 

लेबर कार्ड कैसे बनाए हेतु सम्बंधित पात्रता मानदंड 

  • आवेदनकर्ता को Labour Card बनवाने हेतु भारत का स्थायी निवासी होना आवश्यक होगा। 
  • इस कार्ड के माध्यम से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदक को असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना अनिवार्य होगा। 

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

ई श्रम कार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
ई श्रम कार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीकरण
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “रजिस्टर ऑन ई श्रम” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
रजिस्टर ऑन ई श्रम
  • इस नए पेज पर आपको अपने  आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “सेंड ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त हो जायेगा, जिसे आपको दिए गए ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर पाएंगे।

दूसरा चरण 

  • अब आपको “Confirm to enter other details”के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको पर्सनल इंफॉर्मेशन, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, ऑक्यूपेशन एंड स्किल एवं बैंक डिटेल के  विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • उसके पश्चात आपको माँगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। अब आपके सामने एक पेज प्रदर्शित हो जायेगा, जिस पर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। 
  • अब आपको इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जाँच लेना होगा एवं डिक्लेरेशन पर टिक कर देना होगा। उसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त हो जायेगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा। अब आपको “वेरीफाई” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको “कन्फर्म” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका ई-श्रम कार्ड प्रदर्शित हो जायेगा। 
  • इसके बाद आपको अपने ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करने हेतु “डाउनलोड यूएएन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

दिल्ली लेबर कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

दिल्ली के असंगठित क्षेत्र के ऐसे इच्छुक श्रमिक जो अपना Labour Card बनवाना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • सबसे पहले आपको दिल्ली लेबर कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनके विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेश
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, पता, शहर, राज्य, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “कंटिन्यू” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आप दिल्ली लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे। 

बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाए

  • सबसे पहले आपको बिहार लेबर कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण पत्र खुल कर आ जायेगा। 
श्रमिक पंजीकरण
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, पति/पिता का नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त हो जायेगा। 
  • उसके पश्चात आपको इस ओटीपी को दिए गए ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा। इसके बाद आपको “वेरीफाई” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज प्रदर्शित हो जायेगा, जिस पर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। उसके बाद आपको इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जाँच लेना होगा एवं डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको “रजिस्टर करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको श्रमिक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके पश्चात आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस लॉगिन फॉर्म में आपको आपके आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर के विवरण दर्ज करने होंगे। 
  • अब आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। उसके बाद आपको अपने पर्सनल इंफॉर्मेशन, एजुकेशन क्वालीफिकेशन एवं ऑक्यूपेशन एंड स्किल के  विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “नेक्स्ट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको “सेव” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके पश्चात आपके सामने एक पॉपअप बॉक्स खुल कर आ जायेगा, जिसमें आपसे पूछा जायेगा कि क्या आप पंजीकरण सबमिट करना चाहते हैं। 
  • अब आपको “ओके” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर पायेंगे। 

Leave a Comment