Ladli Behna Sena: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना सेना से कराएगी योजनाओ का कार्यान्वयन

एमपी लाडली बहना सेना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, पात्रता जाने | MP Ladli Behna Sena Apply Online, उद्देश्य व लाभ – राज्य की पात्र और योग्य महिलाओं के कल्याण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर संचालन हेतु लाडली बहना सेना का गठन करने की घोषणा की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम में इस सेना का गठन 21 जून तक करने हेतु राज्य के आयुक्त, महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले जी के द्वारा निर्देश दिए गए है। इस सेना के द्वारा घरेलू हिंसा के मामलों से निपटा जाएगा तथा असामाजिक तत्वों को भी बेहतर किया जाएगा, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Ladli Behna Sena से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। (यह भी पढ़ें-  Vimarsh Portal MP: एमपी विमर्श पोर्टल लॉगिन, 9वी 11वी रिजल्ट at at vimarsh.mp.gov.in)

MP Ladli Behna Sena

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना सेना को आरंभ करने की घोषणा राज्य की महिलाओं का कल्याण करने हेतु की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे गांव जिनकी आबादी 1500 से कम है, उन सभी गांवो में 11 सदस्यों की सेना तथा वह सभी गांव जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, उन सभी गांवो में 21 सदस्यो की सेना का गठन किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्राम/वार्ड स्तर पर एक सेना को शामिल किया जाएगा, इस सेना में गांवो की करीब 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाओ को सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस सेना में राज्य सरकार द्वारा उन महिलाओ को अवश्य शामिल किया जाएगा जो महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों में शामिल है।[Read More]

Ladli Behna Sena

मध्य प्रदेश सरकार की योजना क्या है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा MP Ladli Behna Sena बनाने का कार्य लाडली बहन योजना के आरंभ के बाद से किया जा रहा है। इस सेना का पहला मुख्यालय राज्य सरकार द्वारा ग्वालियर में खोला जाएगा, इस दिशा में ग्वालियर कलेक्टर द्वारा इसकी व्यवस्था बनाने हेतु विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए है। इस संबंध में राज्य के कलेक्टर द्वारा कहा गया कि पुराने खाली पड़े भवनों और अनुपयोगी भवनों की मरम्मत कराकर मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना को प्रदान किया जाएगा, इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन सेनाओ के लिए जगह की व्यवस्था की जाएगी। (यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: MP Kanya Vivah Yojana Apply, समग्र विवाह पोर्टल)

Overview of MP Ladli Behna Sena

आर्टिकल का नामएमपी लाडली बहना सेना
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाजल्द आरंभ की जाएगी
उद्देश्यराज्य की सभी पात्र और योग्य महिलाओं का कल्याण करना 
लाभराज्य की सभी पात्र और योग्य महिलाओं का कल्याण किया जाएगा 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी 

एमपी लाडली बहना सेना का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्य पर निगरानी रखना है। ग्राम और वार्ड स्तर पर राज्य सरकार द्वारा इस सेना का गठन अगले सात दिन में किया जाएगा, 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लाड़ली बहना, स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को 11 और 21 सदस्यीय सेना में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुक्त महिला एवं बाल विकास डा़ रामराव भोंसले जी के द्वारा बुधवार को वर्चुअल आयोजित जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 जून तक Madhya Pradesh Ladli Behna Sena का गठन करने हेतु निर्देश दिए गए है। (यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म)

मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ अन्याय को समाप्त करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना का गठन करने की घोषणा की गई है। 
  • घोषणा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मध्य प्रदेश के हर वार्ड और गांव में विशेष सेना का गठन किया जाएगा। 
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को राज्य में पहले ही आरंभ कर दिया गया है, इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी पात्र महिलाओ को 1000 रुपए हर महीने प्रदान किए जाएंगे। 
  • इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी के द्वारा कहा गया कि राज्य में गठित होने वाली महिलाओं की इस सेना के द्वारा असामाजिक तत्वों को ठीक किया जाएगा तथा सेना के द्वारा घरेलू हिंसा के मामलों से भी निपटा जाएगा। 
  • इस सेना के द्वारा राज्य में राज्य की सभी महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर एकजुट किया जाएगा। 
  • महिलाओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह भी कहा गया कि राज्य में एक अप्रैल से आहतो को भी बंद कर दिया जाएगा। 
  • इसके साथ ही सड़क किनारे और पार्कों में शराब पीने वाले नागरिको पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, राज्य में लाडली बहना योजना का आरंभ मुख्यमंत्री जी के द्वारा 5 मार्च को किया गया है। 
  • इस योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को कुछ शर्तों के साथ  एक हजार रुपये प्रति माह की सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य में एक करोड़ महिलाओं तक पहुंच बनाना ही शिवराज सरकार का लक्ष्य है, राज्य सरकार द्वारा करीब 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान Madhya Pradesh Ladli Behna Sena हेतु किया गया है।  

मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए ये निर्देश अब तक 98.51% का सफल भुगतान

अब तक 1 करोड़ 18 लाख 22 हजार 624 लाड़ली बहनों को राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सफल भुगतान किया जा चुका है, इस भुगतान का प्रतिशत 98.51 है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा योजना में राशि अंतरित नहीं होने वाली बहनों की मदद करने हेतु अधिकारियों को जन-प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के निर्देश प्रदान किए गए है। इसके अंतर्गत लाभ की राशि वितरित होने के पश्चात बाकि बची बहनों के खाते में शीघ्र राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए है, ऐसी बहने जिनके खातों में शेष 1 लाख 78 हजार 891 राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन सभी महिलाओ से जरूरी जानकारियां प्राप्त करके बेंको को प्रदान की जाएगी, ताकि उन सभी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकें। 

लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 

राज्य में कर्मचारियों की लापरवाही को जन कल्याणकारी कार्यो  हेतु बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस बात की जानकारी ग्वालियर कलेक्टर द्वारा प्रदान की गई है। बिजली पानी के मुद्दे पर जिला पंचायत सभागर में आयोजित हुई बैठक में ग्वालियर के कलेक्टर के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। उनके द्वारा राज्य के अधिकारियो को निर्देश प्रदान करते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द आम नागरिको से जुड़ी सभी परेशानियों का निवारण किया जाएं, इस योजना के तहत प्रदान की गई लाभ की राशि ग्वालियर जिले की 13000 से अधिक महिलाओ के खातों में प्राप्त नहीं हुई है।[Read More]

MP Ladli Behna Sena की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके की इच्छुक महिलाओ को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य के 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लाड़ली बहना, स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को लाडली बहना सेना का लाभ प्रदान किया जाएगा।  

मध्य प्रदेश लाडली बहना सेना के गठन की प्रक्रिया 

  • वह सभी महिलाऐं जो Madhya Pradesh Ladli Behna Sena में शामिल होना चाहती है, उन सभी नागरिको को आँगनवाड़ी केन्द्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत कराना है। 
  • इसके पश्चात पंजीकृत महिलाओं की सूची सेक्टर पर्यवेक्षक को आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदान की जाएगी। 
  • फिर सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रों पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची और समन्वयक के रूप में संबंधित ग्राम की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा परियोजना अधिकारी को प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अंतर्गत एमपी लाडली बहना सेना के सदस्यों के द्वारा लिखित में कारण सहित जानकारी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को देकर अपनी सदस्यता को समाप्त किया जा सकता है। 
  • इसके अंतर्गत इस सेना के प्रभारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा ऐसे किसी भी रिक्त स्थान की पूर्ति सर्व-सम्मति से की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त माह के द्वितीय सप्ताह में कम से कम एक बार एवं आवश्यतानुसार बैठकें लाडली बहना सेना द्वारा आयोजित की जाएगी। 
  • इन बैठकों का संचालन इस सेना के प्रभारी द्वारा किया जाएगा, इसके अतिरिक्त बैठकों में परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Leave a Comment