महा ई-सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन 2024: लॉगिन व लिस्ट (Maha E Seva Kendra Registration)

Maha E Seva Kendra Services List | महा e-सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन करे | Maha E Seva Kendra Registration | mahaonline.gov.in एप्लीकेशन स्टेटस व लॉगिन प्रक्रिया

देश को डिजिटाइजेशन मोड पर लाने के लिए सरकार बहुत सी योजनाओं को ऑनलाइन ही शुरू कर रही है, इसी दिशा में महाराष्ट्र की सरकार ने महा ई-सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इसके माध्यम से राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों को सरकार द्वारा जारी हर प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यह सुविधा एक तरह से कॉमन सर्विस सेंटर की तरह ही होगी, यहाँ से सभी नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन कर पाएंगे, जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि। Maha E Seva Kendra पर हर प्रकार की सरकारी योजनाओं से सम्बंधित सहूलतें उपलब्ध होगी, जिसे आधिकारिक तौर पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- Mahadbt Scholarship: Apply Online Form, Last Date, Eligibility]

Table of Contents

Maha E Seva Kendra Registration 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को सहूलियत के साथ-साथ रोजगार प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र महा ई-सेवा केंद्र की शुरुआत की है जिसमे आवेदन करके इच्छुक नागरिक अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते है। इसके साथ ही इन केंद्रों के खुल जाने से आम नागरिकों को बहुत सी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएगा, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन, पासपोर्ट एवं लाइसेंस के लिए अप्लाई करना इत्यादि। Maha E Seva Kendra खुल जाने से बहुत से नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी कम होगी। महाराष्ट्र में रहने वाले जो नागरिक अपना रोजगार शुरू करने के लिए महा e-सेवा केंद्र का सहारा लेना चाहता है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। [यह भी पढ़ें- MHADA Lottery : Application Form, Lottery Registration, Draw Date]

महा e-सेवा केंद्र

PM Modi Schemes

Overview of Maha E Seva Kendra

योजना का नाम     महा ई सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन
लाभार्थीमहाराष्ट्र के नागरिक
किसने आरंभ कीमहाराष्ट्र सरकार
उद्देश्यसरकारी सेवाओ के अंतर्गत आवेदन की सुविधा प्रदान करना।
साल2024
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aaplesarkar.mahaonline.gov.in/en

महा e-सेवा केंद्र का उद्देश्य 

हर प्रकार की सरकारी सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराने एवं पात्र नागरिकों को रोजगार का अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने Maha E Seva Kendra Registration प्रक्रिया शुरू की है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी पात्र नागरिको को रोजगार मिलेगा एवं अन्य नागरिकों के लिए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा। पहले नागरिकों को अपने आवश्यक सरकारी कार्यो के लिए अलग-अलग दफ्तरों में जाना पड़ता था जिससे उनका समय एवं पैसा दोनों नष्ट होते थे। अब महा e-सेवा केंद्र खुल जाने से नागरिकों को कही और आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पांएगे। इसके साथ ही जो नौजवान अपना रोजगार शुरू करेंगे उनके लिए भी यह बहुत ही लाभकारी कदम साबित होगा, क्योंकि इसके माध्यम से वह अपने आप को स्वे-निर्भर बना पाएंगे। [यह भी पढ़ें- (Registration) CIDCO Lottery: Application Form, Login, & Eligibility]

महा ई सेवा केंद्र खोलने हेतु महत्वपूर्ण आवश्यकताएं 

  • स्कैनर 
  • प्रिंटर 
  • वेबकैम 
  • 4 घंटे का बैटरी बैकअप 
  • यूपीएस पीसी विद लाइसेंस 
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी न्यूनतम 128 KBPS के साथ 
  • सीडी/डीवीडी ड्राइव 
  • 512mb RAM 
  • 120 जीबी हार्ड डिस्क डिवाइस 
  • विंडो एक्सपी – एसपी 2 या इससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम 

महा ई सेवा केंद्र के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएं 

  • फाइनेंशियल इंक्लूजन – बैंक अकाउंट ओपनिंग, डिपॉजिट, विड्रॉल, इंश्योरेंस इत्यादि।
  • B2C- बस टिकटिंग, रेलवे रिजर्वेशन, स्टेशनरी, मनी ट्रांसफर आदि ।
  • एजुकेशन – डिजिटल लिटरेसी, अवेयरनेस प्रोग्राम, फैसिलिटेशन सेंटर आदि।
  • G2C- सब तरह के गवर्नमेंट सर्टिफिकेट जिसमें एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज, लैंड रिकॉर्ड, पैन कार्ड, सोशल पेंशन, यूआईडी इंवॉल्वमेंट आदि शामिल है।
  • टेलीकॉम – मोबाइल एंड लैंडलाइन बिल कलेक्शन, डीटीएच रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज आदि। 
  • यूटिलिटी – इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, वॉटर बिल पेमेंट आदि।
  • एग्रीकल्चर – फार्मर रजिस्ट्रेशन, सॉइल टेस्टिंग, वेदर फोरकास्ट, कैपेसिटी बिल्डिंग इत्यादि। 

महा ई-सेवा केंद्र के लाभ तथा विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा महा ई-सेवा केंद्र को सभी नागरिकों की सहूलियत के लिए लांच किया गया है।
  • राज्य में रहने वाला हर एक पात्र नागरिक अपने रोजगार के लिए सरकार द्वारा शुरू इस योजना का लाभ ले सकता है। 
  • सभी नागरिकों को इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिनके लिए उन्हें पहले अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।।
  • नागरिक Maha E Seva Kendra की मदद से अपने निजी दस्तावेजों के साथ-साथ और बहुत सी सेवाओं का लाभ सकते है, जैसे लाइसेंस बनवाना, पासपोर्ट अप्लाई करना आदि। 
  • जो नागरिक अपना महा ई सेवा केंद्र खोलना चाहते है, उनके लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी की है। 
  • सभी पात्र नागरिक घर बैठे ही बिना समय गवाएं इंटरनेट की मदद से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
  • महा ई-सेवा केंद्र खुलने से बहुत से नागरिकों को रोजगार मिल जाएगा, जिससे राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की दर में भी कमी देखने को मिलेगी। 
  • इससे नागरिकों को आय का पक्का साधन मिलेगा जिससे वह अपना जीवन निर्वाह आसानी से कर पाएंगे। 
  • सभी लाभार्थियों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा और वह पहले से कहीं अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • महा ई सेवा केंद्र में सभी आवश्यक सरकारी सेवाओं के उपलब्ध होने से नागरिकों को बहुत लाभ मिलेगा उन्हे किसी अन्य सरकारी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होगी। 
  • ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और पैसे दोनों की बचत होती है और इससे आधिकारिक पारदर्शिता भी देखने को मिलती है। 

Maha E Seva Kendra 2024 पात्रता मानदंड 

महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले जो नागरिक अपना महा e-सेवा केंद्र खोलना चाहते है, उन्हें नीचे बताई पात्रता मानदंड का पालन करना होगा जो इस प्रकार है:- 

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए, तभी वह इस सुविधा का लाभ ले पाएगा।
  • राज्य में रहने वाला 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वाला नागरिक Maha E Seva Kendra का लाभ लेने के लिए पात्र होगा। 
  • आवेदक को स्थानीय बोली को पड़ना एवं लिखना आना चाहिए, और इसके साथ ही उसे अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। 
  • जिन नागरिकों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा है, वह सरकार की मदद से Maha E Seva Kendra Registration कर सकते है। 
  • प्रार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कंप्यूटर कौशल का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। 

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी 

महा e-सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

महाराष्ट्र के रहने वाले नागरिक जो Maha E Seva Kendra Registration करना चाहते है, वह नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “न्यू यूजर रजिस्टर हियर” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा।
 यूजर रजिस्टर हियर
  • अब आपको इस पेज पर “ऑप्शन वन अथवा ऑप्शन 2” में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना है। अगर आप “ऑप्शन वन” का चुनाव करते है तो आपको अपना मोबाइल नंबर एवं ओटीपी दर्ज करना है, और “यूजर आईडी एवं पासवर्ड” दर्ज करना है। 
  • अगर आप “ऑप्शन टू” का चुनाव करते है तो इस स्थिति में आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ्स आदि। 
  • अपनी इच्छानुसार चुनाव करने के बाद संबंधित जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने है, और “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार सरल प्रक्रिया का पालन करके आप अपना आवेदन पूरा कर पाएंगे।

व्ले (Vle)  लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको vle लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
व्ले (Vle)  लॉगिन
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूज़र आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप व्ले लॉगिन कर सकते है। 

सर्विस खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सर्च सर्विस के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुल कर आएगा। 
सर्च सर्विस
  • अब आपको इस बॉक्स में सर्विस का नाम दर्ज कर देना है। इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप सर्विस सर्च कर सकते है। 

एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ट्रैक योर एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
 ट्रैक योर एप्लीकेशन
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है। अब आपको एप्लीकेशन आईडी दर्ज कर देनी है। 
  • अब आपको ”गो” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप एप्लीकेशन ट्रैक कर सकते है। 

ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट को वेरीफाई  कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको वेरीफाई योर ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है। इसके बाद आपको एप्लीकेशन आईडी दर्ज कर देनी है। 
  • अब आपको ”गो” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप ऑथेंटिकेटेड सर्टिफिकेट को वेरीफाई कर सकते है। 

कॉल सेंटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कॉल सेंटर के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर डायलॉग बॉक्स खुलकर आएगा।
कॉल सेंटर से जुड़ी जानकारी
  • इस पेज पर आप कॉल सेंटर से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते है। 

मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है।
  • गूगल प्ले स्टोर  ओपन होने के बाद आपको इसके सर्च बॉक्स में महा ई सेवा महाराष्ट्र ई सेवा को सेलेक्ट करके इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है इन सभी के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर आजाएगी। 
  • आपके सामने जो लिस्ट आएगी आपको उसमे से सबसे ऊपर वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको इनस्टॉल के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • इन सभी प्रोसीजर के समाप्त होती ही अप्प आपके मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा। 

महा ई सेवा केंद्र की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको इसमें अपने तालुका को भी सेलेक्ट करना होगा। 
  • सभी डिटेल्स को भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर महा ई सेवा केंद्र लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी। 

महा ई सेवा केंद्र खोलने के लिए ढांचागत आवश्यकताएं

  • कम से कम 120 जीबी हार्ड डिस्क ड्राइव 
  • कम से कम 512 एमबी रेम 
  • सीडी डीवीडी ड्राइव 
  • 4 घंटे का बैटरी बैकअप 
  • प्रिंटर रंग प्रिंटर 
  • वेब कैमरा डिजिटल कैमरा 
  • UPS PS लाइसेंसशुदा Windows XP-SP2 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 
  • इंटरनेट पर डेटा ब्राउज करने और अपलोड करने के लिए कम से कम 128 केबीपीएस की गति के साथ इंटरनेट कनेक्शन

Leave a Comment