Saara MP Portal Registration, Login – saara.mp.gov.in पोर्टल, ऐप डाउनलोड

MP SAARA User Registration, Login @ saara.mp.gov.in | एमपी SAARA पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, App Download -राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु MP SAARA को मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा आरंभ किया गया है। देश में किसानो आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है, उन्हें विभिन्न प्रकार की वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के आरंभ होने से राज्य के किसी भी किसान को अब पटवारी के पास अपने किसी कार्यो को कराने हेतु जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको saara.mp.gov.in पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस पोर्टल को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना: MP Free Laptop Yojana, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

MP SAARA Portal

मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु MP SAARA नामक पोर्टल को आरंभ किया गया है। राज्य के सभी किसानो की गिरदावरी रिपोर्ट सरकार के पास इस पोर्टल के माध्यम से जमा रहेगी, तथा जो फसल किसानो के द्वारा बोई जाती है उससे जुड़ी जानकारी अब पटवारी के पास नहीं रहेगी। सभी किसानो  के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से स्वंय ही अपनी फसलों की रिपोर्ट को देखा जा सकता है, इसके अतिरिक्त वह सभी किसान नागरिक जो राज्य सरकार को अपनी फसल की रिपोर्ट प्रदान करना चाहते है। उन सभी किसानो के द्वारा saara.mp.gov.in पोर्टल की सहायता से स्वंय ही अपनी रिपोर्ट को सरकार तक पहुंचाया जा सकता है, इसके साथ ही किसानो के द्वारा अपने द्वारा बोई गई फसल की जानकारी को भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: ऑनलाइन आवेदन, MP Kisan Kalyan Yojana]

MP SAARA Portal

Overview of MP SAARA

योजना का नामMP SAARA पोर्टल
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकिसानो को गिरदावरी रिपोर्ट प्रदान करना 
लाभकिसानो को गिरदावरी रिपोर्ट प्रदान की जाएगी 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://saara.mp.gov.in

MP SAARA पोर्टल का उद्देश्य 

saara.mp.gov.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानो को गिरदावरी रिपोर्ट प्रदान करना है, इस पोर्टल के माध्यम से किसानो के सभी प्रकार के कार्य ऑनलाइन माध्यम से हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार के पास भी पारदर्शी रूप से कृषि भूमि का सारा डाटा मौजूद होगा, किसानो की गिरदावरी रिपोर्ट पहले सही प्रकार से नहीं बन पाती थी लेकिन इस पोर्टल की सहायता से अब किसानो की रिपोर्ट आसानी से और सही से बन सकेगी। MP SAARA Portal के माध्यम से अब राज्य के किसान अपनी रिपोर्ट से सम्बंधित सभी कार्यो को खुद ही करने में सक्षम हो सकेंगे इससे उनके कागजी कार्यो में किसी प्रकार की गलती नहीं होगी। [यह भी पढ़ें– MP E Uparjan | गेहूं, धान खरीद किसान पंजीकरण, mpeuparjan.nic.in Portal]

एमपी SAARA पोर्टल के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य के किसानो को किसी भी सरकारी कार्यालय में पटवारी के पास MP SAARA का लाभ प्राप्त कर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसान खुद ही अपनी गिरदावरी रिपोर्ट दर्ज करने में सक्षम हो सकेंगे, तथा किसान रिपोट को डाउनलोड भी कर सकते है। 
  • किसानो को घर बैठे ही उनके द्वारा बोई गयी फसल की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से सुविधाजनक रूप से प्राप्त हो सकेगी। 
  • इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के आरंभ होने से राज्य की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा किसानो की रिपोर्ट से संबंधी कोई भी जानकारी सरकार को गलत नहीं प्राप्त होगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार के पास MP SAARA पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की कृषि भूमि की जानकारी उपलब्ध होगी, इस जानकारी के आधार पर किसानो कोप्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा प्राप्त होगा।
  • इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के आरंभ होने से फसल की जानकारी सरकार के पास समय से न पहुंचने पर जो नुक्सान होता था उसमे भी कमी आएगी। 
  • इस पोर्टल का लाभ राज्य के केवल किसानो को ही प्रदान किया जाएगा, किसानो के द्वारा इस पोर्टल का उपयोग कृषि भूमि सम्बंधित जानकारी हेतु किया जाएगा। 
  • अब किसानो को अपनी कृषि सम्बंधित कार्यो के लिए पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय की भी बचत हो सकेंगी।  

saara.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध योजनाएं 

  • सीएम  किसान सम्मान निधि योजना एवं स्टेटस 
  • मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं स्टेटस
  • PM किसान योजना एवं स्टेटस
  • फसल कटाई प्रयोग 
  • स्वामित्व योजना 
  • गिरदावरी रिपोर्ट 
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं हितग्राही स्थिति 
  • किसान ऐप्प
  • लघु सिंचाई संगणना 

मध्य प्रदेश SAARA पोर्टल की पात्रता 

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य के केवल किसान नागरिको को ही इस पोर्टल का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
  • आवेदक के पास गिरदावरी रिपोर्ट को जमा करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

MP SAARA पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मपबिले नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • आवेदन की कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • आवेदक का बैंक खाता संख्या

SAARA App डाउनलोड करने की प्रक्रिया

वह सभी किसान जो saara एप डाउनलोड करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके एप डाउनलोड किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है, इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होमपेज खुल जाएगा। 
  • अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में जाना है, आपको सर्च बॉक्स में  MP SAARA App को टाइप करके सर्च के आइकन पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने सर्च की सूचि प्रदर्शित हो जाएगी, आपको सारा एप के विकल्प पर क्लिक के देना है, अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपकी डिवाइज में एप डाउनलोड हो जाएगा, अब आपको एप ओपन करना है, और एप में लॉगिन कर लेना है इस प्रक्रिया का पालन करके आप SAARA एप डाउनलोड कर सकते है।

मध्य प्रदेश गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
MP SAARA
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
MP SAARA
  • यहां आपके सामने कुछ विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे, जैसे-
    • गिरदावरी की स्थिति,
    • गिरदावरी के आधार पर कुल गांव की संख्या,
    • हल्कावार जिलेवर रिपोर्ट,
    • फसल वार रिपोर्ट
    • किसान द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट
  • यहां आपको अपनी आवश्यकता अनुसार किसी विकल्प के रिपोर्ट देखे विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- सीजन, जिला, आरआई, तहसील, ग्राम, हल्का आदि का चुनाव कर लेना है। 
  • अब आपको रिपोर्ट देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने गिरदावरी रिपोर्ट से सम्बंधित सभी जानकरी प्रदर्शित हो जाएगी।

MP SAARA पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आवेदक को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के  विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
MP SAARA
  • अब आपको यहाँ अपना पासवर्ड, यूजर नाम और कैप्चा दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से गिरदावरी रिपोर्ट में लॉगिन कर सकते है।

गिरदावरी रिपोर्ट डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको डेशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
MP SAARA Portal
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, यहां आपके सामने गिरदावरी डैशबोर्ड से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

Leave a Comment