(Digital Seva Yojana) मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

Mukhyamantri Digital Seva Yojana ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची | Download Free Smartphone Yojana Application Form – राजस्थान की सरकार अपने राज्य के नागरिकों के लिए बहुत सी सुविधाए एवं योजनाए डिजिटल रूप में जारी कर रही है, इसी के तहत अब सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्य में रहने वाली सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन करके सरकार की तरफ से निशुल्क स्मार्टफोन का लाभ हासिल कर सकती है। इसके साथ ही Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से लाभार्थी को 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट का लाभ भी मिलेगा। राजस्थान की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 के तहत अपना बजट जारी किया है, और यह घोषणा की है कि राज्य में रहने वाली सभी पात्र महिलाओं को 1.3 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें आने वाले तीन सालो तक मुफ्त इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म]

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य में रहने वाले चिरंजीवी परिवारो की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लाभ से महिलाएं राज्य में जारी होने सभी सुविधाओं की जानकारी रख पाएंगी, एवं अन्य डिजिटल कार्यो को भी सीख पाएंगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के अंतर्गत सरकार राज्य में रहने वाली 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन के साथ-साथ आने वाले तीन सालो तक फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान करके लाभान्वित करेगी। सभी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से नए समाज के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा और वह आत्मनिर्भर भी बन पाएंगी। Mukhyamantri Digital Seva Yojana का लाभ लेने के लिए सभी पात्र महिलाएं बिना किसी प्रकार का कोई भुगतान किये अपना आवेदन कर सकती है। [यह भी पढ़ें- (E Dharti) अपना खाता राजस्थान: apnakhata.raj.nic.in जमाबंदी नकल, भू नक्शा और खसरा मैप]

Mukhyamantri Digital Seva Yojana

Narendra Modi Schemes List

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के तहत स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक निःशुल्क इंटरनेट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आरम्भ की गयी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार की मुखिया महिला को निःशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किया जायेगा, जिसकी सहायता से महिलाएँ जागरूक होंगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन की मदद से लाभार्थी महिलाओं को शिक्षित किया जायेगा एवं उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जायेंगे। राज्य सरकार की इस योजना की शुरुआत करने हेतु बजट 2023 में घोषणा की गयी थी एवं संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही स्मार्टफोन की खरीद भी की जाएगी। स्मार्टफोन की खरीद हेतु राज्य सरकार द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कंपनियों का चयन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत लगभग एक करोड़ 33 लाख लाभार्थी परिवारों की मुखिया महिला को 3 वर्ष की निःशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन उपलब्ध की जाएगी। राजस्थान राज्य सरकार की इस योजना से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु लाभार्थी महिलाओं के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक होगा। [यह भी पढ़ें- राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

महिलाओं की स्थिति को बेहतर एवं मजबूत बनाने के प्रयोजन से राजस्थान सरकार ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 की शुरुआत की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का एक मात्र उद्देश्य राज्य में रहने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह राज्य में जारी होने वाली सुविधाओं के बारे में अपडेटेड रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने में कारगार साबित होगी। इस योजना का लाभ मिल जाने से महिलाएं अपने हुनर को और निखार पाएगी, और नई-नई तकनीके सीख पाएंगी। अगर राज्य में महिलाओं को लेकर सरकार कोई योजना एवं सुविधा को शुरू करती है, तो लाभार्थी घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन की मदद से आवेदन करने में सक्षम होगी। Free Smartphone Yojana के सफलतापूर्वक जारी होने से राज्य में महिलाओं की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। [यह भी पढ़ें- राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023: ऑनलाइन जिलेवार सूची (Kisan Karj Mafi List)]

Overview of Mukhyamantri Digital Seva Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2023 में
लाभार्थीराज्य में रहने वाली चिरंजीवी महिला मुखिया
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यसमाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाना
लाभ3 साल तक फ्री इंटरनेट के साथ मोबाइल फ़ोन
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च की जाएगी 

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के लाभ तथा विशेषताएं 

राजस्थान सरकार की पहल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं : – 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट फ़ोन के साथ-साथ महिलाओं को 3 वर्ष तक का इंटरनेट भी निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। 
  • राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य में रहने वाली चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके स्मार्ट फ़ोन प्राप्त कर पाएंगी। 
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana की घोषणा बजट 2023 में की है, जिसका लाभ राज्य की पात्र महिलाओं को होगा। 
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की समाजिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा एवं वह घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकेंगी। 
  • राज्य सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाओं को आरंभ करती रहती है, इस स्मार्ट फ़ोन के मदद से वह इन योजनाओं के लिए अपडेटेड रहेंगी। 
  • Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाले स्मार्टफोन के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

Mukhyamantri Digital Seva Yojana पात्रता मानदंड 

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के कोई लिए की खास पात्रता निर्धारित नहीं की गयी है, पर आवेदनकर्ता महिला को निम्न बताई बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:-

  • आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थाई नागरिक होनी चाहिए। 
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही अपना आवेदन कर सकती है। 

आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

राजस्थान राज्य की सरकार ने अभी Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा की है। किसी भी विभाग अथवा मंत्रालय के द्वारा इस योजना में आवेदन के सम्बन्ध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अभी राज्य की सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है। बहुत जल्द ही सरकार इस योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट शुरू करेगी, जिसकी जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया सभी नागरिको को इस आर्टिकल के माध्यम से मुहैया करा दी जाएगी। सभी नागरिकों से सादर निवेदन है, कि वह इस आर्टिकल के साथ बने रहें। [यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान: लाभार्थी सूची eMitra ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के अंतर्गत लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

इच्छुक आवेदक जो राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की गयी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते है, वें निम्न प्रक्रियाओं का पालन कर लाभार्थी सूची की जाँच कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
Mukhyamantri Digital Seva Yojana
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद  स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • अब आपको इस नए पेज पर अपने जनाधार संख्या के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने आपका नाम, पिता का नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 
  • यदि एलिजिबिलिटी स्टेटस के तहत Yes लिखा हो तो ही आप राजस्थान राज्य सरकार की इस योजना से संबंधित लाभ प्राप्त करने के योग्य होंगे।

Important Links

Leave a Comment