मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म @ ssp.rajasthan.gov.in | राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं पात्रता – राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जो तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित है उन सभी महिलाओ को पेंशन प्रदान की जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा आयु वर्ग के अनुसार महिलाओं को Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के माध्यम से सहायता राशि अलग-अलग प्रदान की जाएगी, जिससे इस योजना के अंतर्गत राज्य की एकल महिलाओ के द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपना खर्चा चलाया जा सके।  [यह भी पढ़ें- Rajasthan Pehchan Portal: pehchan.raj.nic.in पोर्टल जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान]

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024

राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का आरंभ राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है। राज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं को सरकार द्वारा 500 रुपए से 1500 रुपए तक की पेंशन राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि अलग अलग आयु की महिलाओं के लिए अलग-अलग होती है। इच्छुक महिलाओं को Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु कही भी जाने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार द्वारा महिला के बैंक खाते में हर महीने डीबीटी के माध्यम से लाभ की राशि को भेज दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना: Balika Durasth Shiksha Yojana कार्यान्वयन प्रक्रिया व पात्रता जाने]

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्याग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे राज्य की सभी एकल महिलाओं के द्वारा अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से किया जा सके, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं का जीवन यापन बहुत कठिनाई से होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana को आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा भेजी जाती है। [यह भी पढ़ें- (जिलेवार सूची) राजस्थान लैपटॉप वितरण सूची | फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट]

Overview of Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा  
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की निराश्रित महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यराज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना
लाभराज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान की जाएगी 
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssp.rajasthan.gov.in

 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • राजस्थान की सभी एकल महिलाएं जैसे- विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता यानी निराश्रित महिलाओं को Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 500 से लेकर 1500 रुपए तक की आर्थिक सहायता पेंशन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी। 
  • पेंशन राशि का लाभ सभी जाति, धर्म आदि की एकल महिलाओ को इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना का संचालन राजस्थान सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा, इसके अतिरिक्त राज्य की इच्छुक महिलाओ के द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करके इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
  • राज्य की सभी महिलाओ को राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। 
  • राजस्थान सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में इस योजना के लाभ की राशि को भेजा जाएगा। 
  • इस योजना को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है, राज्य की किसी भी आयु की महिलाओ के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
  • ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस योजना के अंतर्गत आवेदन राज्य की महिलाओ के द्वारा किया जा सकता है। 
  • राज्य की एकल महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सकेगी। 

राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का विवरण

राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024 के माध्यम से राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को हर महीने उनकी आयु के आधार पर भिन्न भिन्न धनराशि प्रदान की जाती है। राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि का विवरण इस प्रकार है:- 

लाभार्थी की आयु  पेंशन धनराशि
18 वर्ष से 54 वर्ष तक500 रुपए  
55 वर्ष से 60 वर्ष तक750 रुपए  
60 वर्ष से 75 वर्ष तक1000 रुपए  
75 वर्ष से अधिक उम्र1500 रुपए 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 के लिए पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राजस्थान राज्य की केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। 
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
  • राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिला ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है। 
  • इसके अतिरिक्त राज्य की ऐसी महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाकशुदा है, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। 
  • किसी अन्य विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।  

राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज 

  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • विधवा सर्टिफिकेट
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यदि आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो अपने पंचायत समिति या तहसील कार्यालय में जाना है, और यदि शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको जिला कलेक्टर के कार्यालय जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से Rajasthan Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है। 
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है। 
  • उसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा कर देना है, इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। 
  • सत्यापन होने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।  

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करें 

राज्य की वह सभी महिलाएं जो Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • अब आपका आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज कर देना है, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। 
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, आवेदन सत्यापित होने पर आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment