(पंजीकरण) मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, शासनादेश देखे

UP Mukhyamantri Kisan Sarvhit Bima Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑफिसियल शासनादेश | मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता, दस्तावेज – उत्तर प्रदेश के कमजोर वर्गों के नागरिको को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक नई योजना आरम्भ की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से दुर्घटना की स्थिति में राज्य के किसानों को बीमा कवर प्रदान करेगी। Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024 के माध्यम से राज्य के नागरिको को राज्य सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जायेगा।[यह भी पढ़ें- यूपी फ्री लैपटॉप योजना: UP Laptop Scheme, ऑनलाइन आवेदन]

Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024

हम जानते है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोगो को सहायता देने के लिए Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024 को शुरू किया है। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के तहत दुर्घटना की स्थिति में किसानों और राज्य के कमजोर वर्गों को 2.5 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। इस योजना का उपयोग करके वे राज्य के किसी भी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं, लेकिन राज्य के किसी किसान की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो इस स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 5 लाख तक का बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक है और आप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई UP Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana के तहत लाभ प्राप्त चाहते हैं तो उन सभी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। [यह भी पढ़ें- |niveshmitra.up.nic.in| यूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण (UP Nivesh Mitra)]

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 से 70 साल होनी चाहिए और राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024 के तहत 56 निजी अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज और राज्य के जिला अस्पतालों को जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना आवेदन

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी किसान एवं कमजोर वर्ग के लोग Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत अपना आवेदन कराना होगा। इसके बाद ही वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹75000 या इससे कम होनी चाहिए। इस योजना के तहत लाभार्थियों को केवल चयनित अस्पतालों में ही लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत BPL Card धारक किसानों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। भूमिहीन, किसान, छोटे विक्रेता और गरीब वर्ग के लोगों को भी मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के लाभार्थियों में सम्मिलित किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- (caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर | UP Ganna Parchi Calendar]

Overview of UP Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana

योजना का नामUttar Pradesh Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana
वर्ष2024
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकारी द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसानो और कमज़ोर वर्ग के लोग
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यवित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://balrampur.nic.in/

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना शासनादेश का उद्देश्य

हम जानते हैं कि हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं, और ऐसे में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की शुरुआत की गई है। Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana के माध्यम से किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों को 2.5 रुपए तक का बीमा प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग करके आप निजी अस्पतालों और जिला अस्पतालों में अपना इलाज नि:शुल्क करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों और कमजोर वर्गों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि देश में कमजोर वर्ग और किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। [यह भी पढ़ें- UP Scholarship: यूपी छात्रवृत्ति आवेदन, scholarship.up.gov.in स्टेटस व लॉगिन]

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • UP Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों एवं कमजोर वर्ग के नागरिको को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए आरम्भ किया गया है।
  • मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के द्वारा लाभार्थियों को दुर्घटना की स्थिति में 2.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी व्यक्ति की दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख का बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • Uttar Pradesh Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana के तहत सरकार द्वारा 56 अस्पतालों, एसएन मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों को शामिल किया गया है।
  • Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024 के तहत हमारे देश के किसान एवं कमजोर वर्ग के लोग आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगे और बीमा कवर प्राप्त करने के लिए लोगों को केयर कार्ड बनवाना होगा।
  • इस कार्ड का उपयोग करके वह अपना इलाज निजी व जिला अस्पतालों में निशुल्क करवा सकते हैं।

UP Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana की पात्रता

प्रदेश के जो भी निवासी इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी ही Uttar Pradesh Mukhyamantri Sarvhit Kisan Bima Yojana का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना में केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले बीपीएल श्रेणी के परिवारों को ही दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 75,000 से कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार वितरण प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • विकलांगता की स्थिति में विकलांग सर्टिफिकेट

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है :-

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application Form PDF के लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लेना होगा। इस योजना के तहत क्लेम फॉर्म को डाउनलोड करने होंगे ।
मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना
  • जिस के तहत क्लिक करके अलग – अलग स्थिति के अनुसार फॉर्म के लिए क्लेम किया जा सकता है।
  • दावा प्रपत्र 1 – परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु (किसान दुर्घटना बीमा कार्ड बनाने से पहले)।
  • दूसरा दावा प्रपत्र – दुर्घटना के कारण परिवार के मुखिया की विकलांगता के मामले में (किसान बीमा योजना कार्ड बनाने से पहले)
  • दावा प्रपत्र 3 – इस फॉर्म को बिमा केयर कार्ड बनाने से पहले गैर-अपात्र अस्पतालों में प्राथमिक उपचार (प्राथमिक चिकित्सा लाभ) प्राप्त करने के लिए भरा जाना है।
  • 4 दावा प्रपत्र  – परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु (किसान दुर्गतना बिमा केयर कार्ड बनाने के बाद)।
  • दावा प्रपत्र 5 – दुर्घटना के कारण परिवार के मुखिया की विकलांगता के मामले में (किसान बीमा योजना कार्ड बनाने के बाद)।
  • आपके द्वारा पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद, अब आपको एप्लीकेशन  फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपक एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए, सभी दस्तावेज़ों को अटैच कर देना है और आपको अपने सम्बंधित विभाग में जाकर फॉर्म को जमा कर देना है।

Helpline Details

हमने यहां अपने इस लेख में आपकी सुविधा के लिए Mukhyamantri Kisan & Sarvhit Bima Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। परंतु यदि अभी भी आपको योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है यहां आपका कोई प्रश्न है तो आप इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मुफ्त सेवा एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इनकी हेल्पलाइन डीटेल्स नीचे दी गई हैं।

  • Helpline Number: 1520, 180030701520

Leave a Comment