मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लॉगिन प्रकिया

Shramik Samajik Suraksha Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता जाने | मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना 2024 एप्लीकेशन फॉर्म, स्टेटस देखे – राज्य के श्रमिकों को लाभ प्रदान करने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में श्रमिक के परिवार के उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे श्रमिकों के परिवार वालो को श्रमिक की किसी कारणवंश मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस]

Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana 2024

हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के श्रमिकों को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे श्रमिक जो श्रम कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड है यदि उनकी कार्यस्थल पर दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में श्रमिक के नामांकित या कानूनी उत्तराधिकारी को बोर्ड द्वारा 500000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के मध्यम से राज्य श्रमिक के परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा इसके साथ ही उनके जीवन स्तर में भी बेहतरी होगी। Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana के माध्यम से केवल रजिस्टर्ड श्रमिकों को ही लाभ प्राप्त हो सकेगा, इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को नामांकित/कानूनी उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। [यह भी पढ़े – हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना: एप्लीकेशन फॉर्म, MMPSY Status

Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana

Overview of Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना
आरम्भ की गईहरियाणा सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीहरियाणा राज्य के श्रमिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यकिसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभकिसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी 
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटSaral Portal Haryana

मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना 2024 का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक के परिवार को श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता 500000 रुपए की होगी, इससे राज्य के सभी श्रमिक परिवार आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगे। श्रमिकों के परिवार की आर्थिक स्थिति में Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana 2024 के माध्यम से सुधार हो सकेगा। [यह भी पढ़े – हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना 2024 के लाभ और विशेषताएं

  • राज्य के श्रमिकों के परिवार वालो को लाभ प्रदान करने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana को आरंभ किया गया है। 
  • किसी रजिस्टर्ड कामगार की यदि कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में इस योजना के माध्यम से श्रमिक के नामांकित या कानूनी उत्तराधिकारी को बोर्ड के द्वारा 500000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिको के परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में बेहतरी होगी, इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। 
  • इस योजना का लाभ राज्य के केवल रजिस्टर्ड श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदकों को श्रमिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करनी होगी। 
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को नामांकित/कानूनी उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • श्रमिक नागरिको को  श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए तभी उनके परिवार वालो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana आवश्यक दस्तावेज 

  • कामगार का नियमित रजिस्ट्रेशन 
  • दुर्घटना के संबंध में एफआईआर की प्रति
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • संबंधित अधिकारी की जांच उपरांत अनुशंसा रिपोर्ट 
  • नामांकित/कानूनी उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 

हरियाणा राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana 2024 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register Here” के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना
  • यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड, स्टेट आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज करके लॉगिन कर लेना है। 
  • इस्सके बाद आपको Mukhyamantri Shramik Samajik Suraksha Yojana के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर देनी है, इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। 
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप मुख्यमंत्री श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment