(MVPY Pension) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 आवेदन फार्म: Mukhyamantri Vridhjan Pension

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड, चेक स्टेटस | MVPY बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता जाने, SSPMIS Bihar Form PDF – एक उम्र के बाद जब इंसान बजुर्ग हो जाता है, तो उसके परिवार वाले ही उसके साथ सही बर्ताव नहीं करते, जिससे उन्हें बहुत मानसिक कष्ट सहना पड़ता है एवं आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसीलिए सरकार बजुर्गो के लिए आए दिन नई योजनाए लागु करती रहती है, जिसकी मदद से वृद्ध नागरिक अपना गुजरा सही से कर सके। ऐसी ही एक योजना बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 1 अप्रैल 2019 को अपने राज्य के बुज़ुर्गो को आर्थिक सहायता मुहैया कराने हेतु शुरू की है, जिसका नाम उन्होंने ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना रखा है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar 2024

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा 1 अप्रैल 2019 को शुरू किया गया है, जिसके तहत राज्य में रहने वाले  60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष की आयु वाले बजुर्ग नागरिको को 400 रूपये प्रतिमाह पेंशन स्वरूप प्रदान किए जायेंगे। इसके अलावा जिन बजुर्गो की आयु 80 वर्ष अथवा इससे अधिक होगी, उन्हें प्रतिमाह 500 रुपए पैंशन स्वरूप मुहैया कराए जाएगे। यह Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar 2024 समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्य करती है, जो राज्य में रहने वाले सभी वृद्ध पुरुषो और महिलाओ को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के लिए पेंशन के रूप में सहायता प्रदान करने का कार्य करेगी। Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana का लाभ बजुर्गो को उनके जीवन के अंतिम दिनों तक प्रदान किया जाएगा, और इसमें मिलने वाली लाभ राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खातो में जमा करा दी जाएगी। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व एप्लीकेशन स्टेटस]

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं 

Overview of Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar

योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (SSPMIS)
आरम्भ की गईबिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य में रहने वाले सभी वृद्ध नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यबजुर्ग नागरिको की आर्थिक स्तिथि सुधारना
लाभपैंशन स्वरूप सहायता धनराशि 
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://sspmis.in/

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) का उद्देश्य

एक आयु हो जाने के बाद इंसान अपना जीवन यापन करने के लिए किसी और पर निर्भर होने लगता है, किसी चीज की आवश्यकता पड़ने पर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन समस्याओ का हल निकालने के उद्देश्य से ही राज्य सरकार ने Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana (MVPY) की शुरुआत की है, इसके माध्यम से पात्रों को प्रतिमाह सहायता धनराशि पैंशन स्वरूप मुहैया कराई जाएगी। इस सहायता की मदद से बजुर्ग अपना जीवन यापन आसानी से कर पाएगे। Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के सफल कार्यवन्त से वृद्ध नागरिको को अन्य किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार का एक मात्र उद्देश्य राज्य में रहने वाले बजुर्ग नागरिको का आर्थिक जीवन सुधारना है, ताकि वह ख़ुशी से अपना बाकी बचा जीवन निर्वाह कर सके। [यह भी पढ़ें- Elabharthi Bihar: ई-लाभार्थी बिहार Payment Status, elabharthi.bih.nic.in List]

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लाभ

इस पेंशन योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले बजुर्ग नागरिको को पहुंचने वाले प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं : –

  • बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 1अप्रैल 2019 को इस मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत की है। 
  • इस योजना के तहत राज्य में रहने वाले सभी वृद्ध नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष एवं इससे अधिक भी है, आवेदन करके लाभ हासिल कर सकते है। 
  • सभी वृद्ध नागरिको को इस योजना के माध्यम से बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने में मदद मिलेगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत जिनकी आयु 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष है, उन्हें 400 रुपए प्रतिवर्ष पैंशन स्वरूप मिलेंगे। 
  • जिन वृद्ध नागरिको की आयु 80 वर्ष एवं इससे ऊपर है, उन्हें 500 रुपए प्रतिमाह पैंशन के रूप में दिए जाएगे। 
  • जो भी वृद्ध आवेदक इस योजना के तहत पैंशन लाभ लेना चाहता है, वह ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आवेदन कर सकता है। 
  • Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि आवेदक के बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। 
  • बिहार राज्य में रहने वाले सभी सीनियर सिटीजन इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है। सभी बजुर्गो को इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ मरते दम तक मिलता ही रहेगा। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana (MVPY) आवेदन पात्रता

बिहार राज्य सरकार की इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों हेतु कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए हैं, जो इस प्रकार है-

  • बिहार राज्य के स्थाई निवासी ही इस पैंशन सुविधा का लाभ उठाने योग्य है। 
  • प्रदेश में रहने वाले सभी बजुर्ग नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष है, वह इस योजना का लाभ लेने के पात्र है। 
  • जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वह भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। 
  • अगर आवेदक सरकार की तरफ से कोई अन्य पैंशन सुविधा ले रहा है, तो वह इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगा। 
  • राज्य में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते है। 

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • बैंक खाता पासबुक
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी 

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

वह सभी इच्छुक आवेदक जो बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते है वह दिए गए चरणों को फॉलो करके आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं: – 

  • सबसे पहले आपको बिहार वृद्धजन पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
  • इस नए पेज पर आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित होगा, यहाँ आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे जिले का चयन, ब्लॉक, मतदाता संख्या, अपना नाम, जन्मतिथि इत्यादि। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिए गए “वेलिडेट आधार” के बटन पर क्लिक करना होगा, और आधार सत्यापित हो जाने के बाद “Proceed” के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा, यहाँ आपको एक “Registration Form” दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है, जैसे अपना नाम, पता, बैंक डिटेल आदि। 
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको “Submit” के बटन पर क्लिक करना है, और इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के तहत आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जाँच करना चाहते है, उन्हें निम्न प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा:-

आवेदन की स्थिति
  • अब आपको दिए गए विभिन्न विकल्पों, जैसे:- आधार नंबर, लाभार्थी आईडी, खाता संख्या अथवा स्वीकृति संख्या में से अपनी इच्छानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपनी इच्छानुसार चयन किये गए विकल्प के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको कैप्चा कोड का विवरण कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देना होगा। 
  • उसके बाद आपको “आवेदन स्थिति खोजें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) के अंतर्गत बेनेफिशरी की स्थिति देखने की प्रक्रिया 

यदि आप Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar 2024 के तहत  बेनेफिशरी स्टेटस देखना चाहते है, तो आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा:-

  • सबसे पहले आपको बिहार वृद्धजन पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “बेनेफिशरी स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने “क्नोव योर एप्लीकेशन स्टेटस” का पेज खुल कर आ जायेगा। 
बेनेफिशरी की स्थिति
  • अब आपको इस पेज  पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना जिला, ब्लॉक, बेनेफिशरी आइडी या मोबाईल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “सर्च” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर बेनेफिशरी स्टेटस से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar 2024 के तहत संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया 

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के ऐसे लाभार्थी जो इस योजना से सम्बंधित संपर्क विवरण देखना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “कांटेक्ट डिटेल्स” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
संपर्क विवरण
  • इस नए पेज पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) से सम्बंधित सभी संपर्क विवरण की जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

Leave a Comment