Paymanager Rajasthan: Employee/DDO Login & Pay Slip @ paymanager.raj.nic.in

Paymanager Rajasthan Employee/DDO Login, Download Employee Salary Slip | पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पे स्लिप डाउनलोड करें, paymanager.rajasthan.gov.in – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों के अलग-अलग कार्यों के लिए नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलो का विकास किया गया है। इसी दिशा में राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा Paymanager Rajasthan पोर्टल का आरंभ किया गया है। नेशनल इनफार्मेशन सेंटर राजस्थान के माध्यम से  राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल को आरंभ किया गया है। सैलरी, कटौती, इनकम टैक्स, पेंशन, अवकाश विवरण से संबंधित जानकारी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारीयो के द्वारा पे मैनेजर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।  [यह भी पढ़ें- विद्या संबल योजना: Rajasthan Vidya Sambal Yojana, Application Form PDF

Paymanager Rajasthan 2024

सैलरी से संबंधित जानकारी राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा Paymanager Rajasthan को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अपनी मासिक सैलरी स्लिप और वार्षिक जीए 55 को सरकारी कर्मचारियों के द्वारा घर बैठे ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वेतन से जुड़ी सेवाएं जैसे सैलरी, कटौती, इनकम टैक्स एवं पेंशन आदि की जानकारी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। राजस्थान राज्य के ऐसे कर्मचारी जो पे मैनेजर पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उनको इसके अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद ही उन्हें इस पोर्टल का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस पोर्टल का आरंभ राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से कर्मचारी वेतन विवरण देखने हेतु किया गया है।  [यह भी पढ़ें- गार्गी पुरस्कार आवेदन: Rajasthan Gargi Puraskar Yojana, पंजीकरण फार्म]

Paymanager Rajasthan 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

Overview of Paymanager Portal

पोर्टल का नामपे मैनेजर पोर्टल
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य सभी के सरकारी कर्मचारी  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यसरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन से जुड़ी सेवाएं प्रदान करना 
लाभसरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएगी 
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://paymanager.rajasthan.gov.in/

पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल का उद्देश्य 

पे मैनेजर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन वेतन से जुड़ी सुविधाएं राज्य के सरकारी कर्मचारियों को प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त इस  पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सैलरी स्लिप वेतन संबंधी अन्य दस्तावेजों को भी सरकारी कर्मचारियों के लिए कागजात से मुक्त बनाना है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी आ जाने के पश्चात भी उन्हें स्लिप समय पर नहीं प्राप्त हो पाती है, इससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Paymanager Portal का आरंभ किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को अब किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। [यह भी पढ़ें- शाला दर्पण राजस्थान : Online Registration, rajshaladarpan.nic.in पोर्टल]

पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल के लाभ 

  • राजस्थान राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को Paymanager Rajasthan पोर्टल के तहत सैलरी से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाती है। 
  • घर बैठे ही सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपने वेतन, भत्ते, टैक्स कटौती और पेंशन से जुड़ी सभी गतिविधियों से सम्बंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के द्वारा इस पोर्टल के तहत अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड भी किया जा सकता है, और कर्मचारियों के द्वारा GA 55 को भी इस पोर्टल के माध्यम से डाऊनलोड किया जा सकता है। 
  • राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के द्वारा इस पोर्टल के अंतर्गत घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 
  • पे मैनेजर पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के द्वारा अपनी सैलरी स्लिप को देखकर कही से भी प्रिंट किया जा सकता है। 
  • राज्य के वह सभी सरकारी कर्मचारी जो इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन सभी नागरिको को पहले अपना रजिस्ट्रशन कराना होगा। 
  • एचओडी पंजीकरण, बैंक पंजीकरण, आईएफएमएस परिपत्र आदि का लाभ राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।  

पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल की पात्रता 

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नगरिकों को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य के केवल सरकारी कर्मचारियों को ही इस पोर्टल का लाभ प्राप्त हो सकेगा।  

Paymanager Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

राजस्थान राज्य के वह सभी सरकारी कर्मचारी जो Paymanager Rajasthan पोर्टल के तहत लॉगिन करना चाहते है, तो उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको Paymanager Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Paymanager Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन पेज में पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल के तहत सुविधाजनक रूप से लॉगिन कर सकते है।  

Paymanager Rajasthan के तहत बैंक रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Paymanager Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बैंक रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
बैंक रजिस्ट्रेशन
  • इस पेज पर आपको अपना पहला नाम, दूसरा नाम और यूज़रनेम दर्ज करके चेक अवेलेबिलिटी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको पूछी गई अन्य सभी जानकारी को दर्ज कर देना है, अब आपको वेरिफाई कॉन्टेक्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Paymanager Rajasthan के तहत सुविधाजनक रूप से बैंक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

Paymanager Portal के तहत सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Paymanager Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन पेज में पूछी गई जानकारी जैसे- यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
सैलरी स्लिप
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • यहां आपको सैलरी स्लिप के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा, इस पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- महीना, वर्ष आदि का चुनाव कर लेना है। 
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने सेलरी स्लिप प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से सैलरी स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते है। 

Paymanager Portal के तहत पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया 

पासवर्ड रिसेट
  • इस पेज पर पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- इम्प्लॉय आईडी, बैंक अकाउंट नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको सेंन्ड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, आपको ओटीपी दर्ज करके सबमिट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने अगला पेज प्रदर्शित हो जाएगा, इस पेज पर आपको अपना नया पासवर्ड दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपको कंफर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप पासवर्ड को रिसेट कर सकते है।  

मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको गूगल प्लेस्टोर में जाना है, इसके बाद आपके सामने गूगल प्लेस्टोर का होम पेज खुल जाएगा। 
  • प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में आपको पे मैनेजर दर्ज करना है, इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  • इस पेज पर आपको राजस्थान सरकार के फाइनेंस विभाग द्वारा आरंभ आधिकारिक एप्लीकेशन पे मेनेजर इम्प्लॉय डिटेल्स की पहचान करके उस पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको इस एप में यूजर आई डी और पासवर्ड दर्ज करके इस एप का उपयोग कर लेना है।  

GA 55 एम्प्लॉय डिटेल्स देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Paymanager Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन पेज पर पूछी गई जानकारी के विवरण को दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको एम्प्लॉय रिपोर्ट के अनुभाग में से GA 55 इम्प्लॉय डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको कर्मचारी का नाम और वर्ष का चुनाव कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको एस्टिमेटेड व नॉन एस्टिमेटेड के विकल्प पर चयन करना है, इसके बाद आपको फाइल का चुनाव करके उस फाइल पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके द्वारा चयनित फाइल डाउनलोड हो जाएगी, इस प्रक्रिया का पालन करके आप GA 55 एम्प्लॉय डिटेल्स देख सकते है।  

Leave a Comment