Haryana Widow Pension Form | विधवा पेंशन योजना हरियाणा 2023 ऑनलाइन आवेदन करे | Haryana Vidhwa Pension Online Registration – पति की मृत्यु होने के बाद हमारे देश की महिलाओं को सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। हरियाणा सरकार ने इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए विधवा पेंशन योजना हरियाणा की शुरुआत की है। इस विधवा पेंशन योजना हरियाणा 2023 के माध्यम से हरियाणा की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी जिसका लाभ प्राप्त कर वह अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।यदि आप Haryana Vidhwa Pension का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तब यह लेख आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस लेख में हमने आपको से संबंधित सभी जानकारी जैसे-योजना की पात्रता, लाभ, विशेषताएं,आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि दी है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]
Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023
जैसा कि आप जानते है कि भारत के अधिकतर सभी राज्यों की सरकार अपने राज्य की विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता देने हेतु अलग अलग प्रकार से पेंशन पहुंचाने का सराहनीय कार्य करती है। इसलिए हरियाणा सरकार ने भी हरियाणा की महिलाओं हेतु Haryana Widow Pension 2023 का आरंभ किया है। । इस योजना के के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक अकाउंट में पहुंचा दी जाएगी। बैंक अकाउंट के माध्यम से लाभ लेने हेतु आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है। आपको बता दे कि विधवा पेंशन योजना हरियाणा के माध्यम से विधवा महिलाओ के जीवन स्तर को मज़बूत बनाना है। [यह भी पढ़ें- |पंजीकरण| मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन: fasal.haryana.gov.in | Meri Fasal Mera Byora]

Overview of the Haryana Widow Pension Scheme
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना हरियाणा |
वर्ष | 2023 |
आरम्भ की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन पहुचना |
लाभार्थी | हरियाणा विधवा महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | हरियाणा सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialjusticehry.gov.in/ |
Haryana Widow Pension 2023 का उद्देश्य
भारतीय संस्कृति के अनुसार पत्नियां पर पति के मृत्यु होने के बाद उन पर बहुत सी पाबंदियां लगा दी जाती है। जिन पाबंदियों के कारण पर उनको अपने घर का गुजर-बसर बहुत ही कठिनाइयों के साथ करना पड़ता है। इन सब कठिनाइयों को तथा समस्याओं को दूर करने हेतु हरियाणा सरकार ने हरियाणा की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए विधवा पेंशन योजना 2023 की शुरुआत की है। इसके माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर माह राशि उनके सीधे बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी जिसके द्वारा विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। योजना के लाभ मिलने से विधवा महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य व्यक्तियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं होगी। [यह भी पढ़ें- हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023 | meraparivar.haryana.gov.in ऑनलाइन आवेदन]
हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लाभ
- हरियाणा की विधवा महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- देश के विभिन्न राज्य सरकार अपने राज्य की ज़रूरतमंद आर्थिक रूप से गरीब बेसहार विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओ को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा हैं।
- Haryana Widow Pension 2023 के माध्यम से निराश्रित महिलाओं को 1800 रूपये की धनराशि प्रतिमाह राशि दी जाएगी।
- इस योजना के माद्यम से दी जाने वाली धनराशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना का लाभ उन विधवा महिलाओ को दिया जायेगा, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष तक हो।
विधवा पेंशन योजना हरियाणा 2023 आवेदन हेतु पात्रता मानदंड
यदि आप हरियाणा विधवा पेंशन योजना हेतु आवेदन हेतु पात्रताए जानना चाहते हैं, तब हमने इस योजना संबंधित सभी पात्रताए निम्नलिखित दी है जो इस प्रकार है:-
- विधवा पेंशन योजना हरियाणा के तहत केवल विधवा महिलाओ को ही लाभ दिया जायेगा।
- हरियाणा विधवा महिलाओ की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
- पति की मृत्यु के बाद आवेदिका ने पुनर्विवाह किया हो तब आवेदिका को इस योजना का कोई लाभ नहीं दिया जायेगा।
- यदि विधवा के बच्चे वयस्क नहीं हैं या यदि वे वयस्क हैं, लेकिन अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, तो महिला को पेंशन मिलेगी।।
- हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी विधवा महिलाओ को ही योजना का लाभ दिया जायेगा।
- यदि महिला हरियाणा की अधिवास है और हरियाणा राज्य में निवास करनी हैं।
- विधवा महिला की वार्षिक आय 2 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
- वह महिला जो बिना पति, माता-पिता और पुत्र के निराश्रित है, वह ही योजना हेतु आवेदन कर सकती है।
- आवेदक विधवा महिला को किसी भी प्रकार की कोई भी अन्य पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
इस हरियाणा विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
- आवेदिका का आधार कार्ड
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह नीचे दिए गए तथ्यों के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आवेदिका को हरियाणा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको Widow Pension का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको माँगी गयी में सभी जानकारी को भरना होगा ।
- सभी जानकारी देने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।इस तरह आपका Haryana Vidhwa Pension Yojana में आवेदन पूरा हो जायेगा।