Har Ghar Tiranga Certificate Download Link, Registration at harghartiranga.com

Har Ghar Tiranga Certificate Download PDF | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट अभियान डाउनलोड @ harghartiranga.com Certificate – भारत के श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा टवीट के माध्यम से सभी देश निवासियों को यह अपील की गई है कि इस साल 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फेहराएं। इतने वर्षो में ऐसा कभी नहीं किया गया है इसीलिए इस पहल को सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga का नाम दिया गया है। इसके साथ ही भारत का जो भी निवासी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक झंडा फहराएगा उसे भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के सभी निवासियों से यह सादर आग्रह किया है कि वह आज़ादी के जश्न में शामिल होकर इसे और भी यादगार दिन बनाएं। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना: PM Cares for Children ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]

Har Ghar Tiranga Certificate

भारतीय देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना बनाएं रखने के प्रयोजन से केंद्र सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga Campaign की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत जो भी नागरिक 15 अगस्त के शुभ दिन को और भी यादगार बनाने की इस पहल में शामिल होगा उसे मान्यता के तौर पर एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना होगा और अपनी सेल्फी लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी इसके बाद वह अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। Har Ghar Tiranga अभियान में इस साल लगभग 20 करोड़ से भी अधिक लोग अपने घरों में झंडे फहराएंगे और यह अपील सभी सरकारी अधिकारीयों एवं निजी प्रतिष्ठानों के लिए भी है।[Read More]

Har Ghar Tiranga

Overview of Har Ghar Tiranga Certificate

आर्टिकल का नामहर घर तिरंगा अभियान
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यस्वतंत्रता दिवस के शुभ दिन को यादगार बनाना
लाभप्रशंसा प्रमाण पत्र 
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://harghartiranga.com

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य 

अपने देश के निवासियों के दिल में देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस वर्ष Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत की है। इसके साथ ही उनका मानना यह भी है कि इस पहल से सभी नागरिकों का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित होगा, और हर घर तिरंगा अभियान के बाद सभी नागरिक निश्चित रूप से और भी अधिक देशभक्ति के साथ अपने तिरंगे से जुड़े रहेंगे। इस सराहनीय अभियान का सुझाव एवं शुभारंभ भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया है और जो भी देश निवासी इस Har Ghar Tiranga Campaign में 15 अगस्त 2024 तक शामिल होगा उसके लिए राष्ट्रिय ध्वज के साथ अपनी फोटो अपलोड करने पर भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रमाण पत्र तुरंत ही जारी कर दिया जाएगा। [यह भी पढ़ें- Service Plus: सर्विस प्लस पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगइन | State Wise Certificate Apply

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कुछ नियम 

  • इस शुभ दिन पर फहराने वाले ध्वज को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई होनी चाहिए, जैसे कि वह फटा हुआ अथवा मैला नहीं होना चाहिए। 
  • तिरंगा के कपडे की किस्म खादी, सूती अथवा सिल्क की ही होनी चाहिए। अन्य किसी भी चीज से बना ध्वज मान्य नहीं होगा। 
  • जब भी ध्वज को फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान पर लगाएं यहाँ से वह स्पष्ट रूप से सबको दिखाई दे। ध्यान रहे राष्ट्रिय ध्वज पर अपनी तरफ से कुछ भी ना लिखे और ना ही कुछ छापें। 
  • अगर कोई अन्य ध्वज घर में लगा हुआ हो तो उसे राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में ना रखें। फहराया हुआ ध्वज बिलकुल सीधा होना चाहिए क्योंकि सिर्फ किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही इसे आधा झुकाया जा सकता है। 
  • अगर कोई नागरिक एवं अधिकारी अपनी गाडी पर ध्वज लगाना चाहता है तो वह इसे  गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगा सकता है।
  • राष्ट्रिय ध्वज को आड़ा या तिरछा तब लगाया जाता है जब इसे सम्मानपूर्वक बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सके। 
  • किसी मंच पर झंडा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ध्वज वक्ता के दाहिने तरफ ही होना चाहिए।
  • अगर किसी कारन ध्वज मैला और फटा हुआ हो तो इस स्थिति में इसे पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए, न कि इसे कहीं ऐसे ही फेंक दें। 

Har Ghar Tiranga Certificate पात्रता मानदंड

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को पाने के लिए भारत सरकार द्वारा कोई विशेष पात्रता मानदंड नहीं रखे गए है, इसके लिए आपको नीचे बताई सरल बातों का ध्यान रखना होगा:-

  • केवल भारतीय नागरिक ही हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ कर अपना प्रशंसा पत्र हासिल कर सकते है। 
  • प्रतेक नागरिक को अपने राष्ट्रिय ध्वज के साथ अपना एक फोटो तीन दिनों तक लेना है और उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना है। 

Har Ghar Tiranga Campaign आवश्यक दस्तावेज

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए एवं अपना प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी नागरिक अपने मोबाइल अथवा ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करके अपना प्रशंसा पत्र हासिल कर सकते है। 

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

इच्छुक आवेदक जो हर घर तिरंगा अभियान में शामिल है वे दिए गए आसान से चरणों को फॉलो करके ऑनलाइन मोड में हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Pin a flag” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
Har Ghar Tiranga Certificate
  • इस पेज पर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके “NEXT” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके इलावा आप यहाँ ईमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा यहाँ से आप “अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मानचित्र पर अपना ऑनलइन ध्वज लगाने की प्रक्रिया 

देश के ऐसे इच्छुक नागरिक जो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित Har Ghar Tiranga के तहत शामिल होकर ऑनलाइन माध्यम से मानचित्र पर अपना राष्रीय ध्वज उपस्थित करना चाहते है, वें @harghartiranga.com के माध्यम से निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करके अपने ध्वज को चिन्हित कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा अभियान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए “पिन अ फ्लैग” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
Har Ghar Tiranga
  • इस नए पेज पर आपको अपने नाम एवं मोबाइल नंबर के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको “नेक्स्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके पश्चात आपको पुनः एक नए पेज पर भेज दिया जायेगा। इस नए पेज पर आपको क्षेत्र के मानचित्र पर सटीक स्थिति संशोधित करके अपने स्थान का खुलासा करना होगा। 
  • अब ध्वज को मानचित्र पर पिन किया जाएगा एवं उसकी उपस्थिति को पहचाना जाएगा। यदि मानचित्र पर पिन किये गये उपस्थिति का विवरण सही हो तो आपको “पिन अ फ्लैग” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करने की प्रक्रिया  

भारत के ऐसे इच्छुक नागरिक जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत शामिल होकर अपना Har Ghar Tiranga Certificate प्राप्त  करना चाहते है, वें @www.rashtragaan.in के माध्यम से निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करके अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको Har Ghar Tiranga के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए “भाषा” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके पश्चात आपको अपने भाषा का चयन करते हुए “आगे बढ़ें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना पूरा नाम, आयु-वर्ग, देश / क्षेत्र एवं राज्य के विवरण दर्ज कर देने होंगे।  
  • इसके बाद आपको “चलों गाएं” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर पुनः एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको “रिकॉर्ड करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा एवं राष्ट्रगान गाना होगा। इसके बाद आपको रिकॉर्ड किये गए गान को अपलोड करने हेतु “अपलोड करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आप आप इस वेबसाइट पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे एवं आपको इस अभियान में शामिल होने के लिए हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। 

ध्वज आपूर्तिकर्ताओं की सूची देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Har Ghar Tiranga Campaign के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए “फ्लैग सप्लायर्स” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
ध्वज आपूर्तिकर्ताओं की सूची देखने की प्रक्रिया
  • इस नए पेज पर आपको प्रमुख ध्वज आपूर्तिकर्ताओं की एक सांकेतिक सूची एवं GEM पर प्रमुख ध्वज आपूर्तिकर्ताओं की सांकेतिक सूची से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गयी होगी।

Leave a Comment