राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च हुआ, Rashtriya Puraskar Portal पर नॉमिनेशन का तरीका जाने

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है एवं पंजीकरण कैसे करे | Rashtriya Puraskar Portal Nomination Form PDF | Rashtriya Puraskar Portal Kya Hai सम्पूर्ण जानकारी यहां दी गई है – भारत देश के सभी नागरिको को साहित्य, विज्ञान, खेल, सिनेमा क्षेत्र में उनकी प्रतिभाओं व अच्छे कामों को प्रोत्साहित करने तथा सराहने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते है। इसके लिए भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार के लिए आवेदन भी अलग-अलग पोर्टल पर किया जाता था लेकिन अब सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किये जाने वाले पुरस्कारों हेतु सभी नागरिक एक ही स्थान पर आवेदन कर सकते है। [यह भी पढ़ें- लॉकडाउन पास: राज्यवार COVID-19 ई पास पंजीकरण, केंद्र शासित प्रदेशों की सूची

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है?

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का आरम्भ किया गया है जिसके माध्यम से सरकार के बहुत से विभागों, मंत्रालयों तथा एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक ही स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसी दिशा में अब इन सभी विभागों, मंत्रालयों तथा एजेंसियों के लिए आवेदनो को भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए इसी पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल पर 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है, इस बात की जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता जी के द्वारा प्रदान की गई है। Rashtriya Puraskar Portal पर कोई भी नागरिक इन 14 पुरस्कार हेतु निर्धारित की गई पात्रता व योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते है, इस पोर्टल के माध्यम से भारत देश में जन भागीदारी और पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जाएगा।[Read More]

Rashtriya Puraskar Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाएं

Overview of National Awards Portal

पोर्टल का नामराष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
आरम्भ की गईभारत सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीभारत देश के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यविभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक स्थान पर लाना
लाभविभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों के लिए एक ही मंच से आवेदन कर सकते है। 
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://awards.gov.in/

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का उद्देश्य 

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों तथा एजेंसियों के द्वारा स्थापित किये गए पुरस्कारों हेतु संगठनों अथवा व्यक्ति के आवेदन करने की सुविधा एक ही पोर्टल पर प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इससे सार्वजनिक भागीदारी व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अतिरिक्त यदि आप Rashtriya Puraskar Portal तथा इसके तहत आवेदन करने की प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।[Read More]

Rashtriya Puraskar Portal पात्रता मानदंड एवं दस्तावेज

कोई भी व्यक्ति या संगठन जो किसी दूसरे व्यक्ति को राष्टीय पुरस्कार के लिए नामांकित कराना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर सीधे पंजीकरण करा सकता है। पंजीकृत व्यक्ति या संगठन को आधिकारिक वेबसाइट पर ही पात्रता और दस्तावेजों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है जिसके अंतर्गत आप आवेदन करना चाहते है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको नॉमिनेट, अप्लाई नाओ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसके बाद यदि आपने पहले से ही पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है तो आपको लॉगिन करना है, इसके विपरीत आपको पहले पंजीकरण करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपनी लॉगइन डीटेल्स से लॉगिन करना होगा, इसके बाद आप नॉमिनेशन कर सकते है। 

Leave a Comment