Bhu Abhilekh | भू अभिलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे

भू अभिलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक @ Bhu Abhilekh UP Portal | यूपी भू अभिलेख कैसे देखे, Bhu Abhilekh Uttar Pradesh Online – डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के तहत सभी राज्य सरकारों के माध्यम से सभी प्रकियाओं को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया जा रहा है। अब नयी सभी सुविधाओं और योजनाओ का लाभ ऑनलाइन मोड में आसानी से लिया जा सकता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार भी भू अभिलेखो से सम्बंधित जानकारियों को ऑनलाइन कर दिया है और इसके लिए एक पोर्टल भी लांच किया है। इस पोर्टल के लॉन्च से पहले नागरिको को Bhu Abhilekh की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब सभी सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से उनके समय और धन दोनों की बचत होती है। [यह भी पढ़ें- fcs.up.gov.in | यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, UP FCS आधिकारिक वेबसाइट, नई सूची]

भू अभिलेख उत्तर प्रदेश

भू अभिलेख को हर राज्य में अलग-अलग नामो से जाना जाता है जैसे लैंड रिकॉर्ड, खसरा खतियान, फर्द जमाबंदी, भूमि का ब्यौरा, जमीन का नक्शा, भूमि अभिलेख इत्यादी। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए Bhu Abhilekh UP नाम से एक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी जैसे- अपने जमीन का खाता, खसरा क्रमांक से भूलेख विवरण देख सकते है। पहले लोगो को इस जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, परन्तु अब ऑनलाइन सुविधा होने से किसी भी डिवाइस की सहायता से यह जानकारी हासिल की जा सकती है।[Read More]

Bhu Abhilekh

PM Modi Yojana

Overview of Bhu Abhilekh Uttar Pradesh

योजना का नामभू अभिलेख
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यभूमि विवरणों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करना 
लाभभूमि विवरणों की जानकारी ऑनलाइन देख पाना  
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटupbhulekh.gov.in 

भू अभिलेख का उदेश्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए भू अभिलेख पोर्टल को लांच किया है। अब नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल पर जमींन के भू अभिलेखो से जुडी जानकारी को प्राप्त कर पाएंगे। किसी जमींन की खरीद या बिक्री के समय भू अभिलेखों की आवश्यकता होती है ऐसे में पहले नागरिको को इनके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस प्रकिया में एक तो समय अधिक लगता था दूसरा धन की भी बर्बादी होती थी। अब जब राज्य सरकार ने सभी डाटा को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है तो आप अपने घर पर ही मोबाइल फ़ोन से भूमि से जुड़े विवरण, दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भू अभिलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल की सहायता से नागरिक दस्तावेजों को ऑनलाइन देख पाएगे एवं अपनी डिवाइस में डाउनलोड भी कर पाएगे। [यह भी पढ़ें- MLC Voter List: यूपी एमएलसी वोटर सूची, न्यू मतदाता सूची डाउनलोड]

Bhu Abhilekh के अंतर्गत लाभ एवं फीचर्स 

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए भू अभिलेख पोर्टल को लांच किया है,  जिसकी मदद से नागरिक घर बैठे ही अपनी जमीन से जुडी जानकारी हासिल कर सकते है।
  • यूपी भूलेख पोर्टल पर नागरिको को अपनी भूमि से जुड़े विवरण, दस्तावेज और अन्य जानकारी भूमि पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही मिल जाएगी। 
  • अगर किसी को भूमि संबंधी परेशानी एवं शिकायत होती है तो इस भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से उसका निवारण भी ऑनलाइन ही किया जाएगा।
  • भू अभिलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से नागरिक दस्तावेजों को ऑनलाइन देख पाएगे एवं अपनी डिवाइस में डाउनलोड भी कर पाएगे।
  • पहले नागरिको को जमीन से जुडी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमे समय और धन दोनों व्यय होता था, अब सभी डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होने से प्रकिया में पारदर्शिता आयी है।  
  • उत्तर प्रदेश राज्य की इस योजना से लोग अपने खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर की जानकारी भी इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर पाएगे। 
  • भू अभिलेख ऑनलाइन हो जाने से लोगो को पटवारखाने जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे लोगो के समय की बचत भी होगी। 

Bhu Abhilekh UP | भू अभिलेख ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भू अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको भू अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित होगा। 
Bhu Abhilekh
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें
  • इस पेज पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Bhu Abhilekh
  • यहाँ आपको अपनी इच्छा अनुसार विकल्प चुनने होंगे जैसे जनपद चुने, तहसील चुने, गांव चुने। 
  • इन विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी जिस पर आपको निम्नलिखित विकल्प मिलेंगे, जिनमे से एक को चुन के आप अपने भू अभिलेख देख पाएगे।
    • खसरा / गाटा संख्या द्वारा।
    • खाता संख्या द्वारा।
    • खातेदार का नाम के द्वारा खोजें।
    • नामांतरण दिनांक से खोजें।
  • इनमे से अपनी इच्छा अनुसार विकल्प को चुन कर दिया हुआ कैप्चा कोड भरे और “खोजे” के बटन पर क्लिक करे। 
  • आपकी जानकारी सामने प्रदर्शित हो जाएगी। इसे आप डाउनलोड तथा प्रिंट भी कर सकते है।

Leave a Comment