Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व कार्यान्वयन

बिहार अकास्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म, पात्रता, उद्देश्य व लाभ | Bihar Akasmik Fasal Yojana आवेदन करे, विशेषताएं जाने – देश के सभी किसानों को खेती के दौरान विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं जैसे- सूखा पड़ना, अत्यधिक बारिश होना,ओले पड़ना और फसल में कीट लग जाना आदि का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जाता है, जिससे सभी किसानो की इन समस्याओ का समाधान हो सके। इसी दिशा में बिहार के कृषि विभाग द्वारा Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024 को आरंभ किया गया है, इस योजना का लाभ राज्य के उन किसानो को प्रदान किया जाएगा, जो सूखे से प्रभावित है। (यह भी पढ़ें- बिहार रोजगार मेला: Bihar Rojgar Mela Registration, रोजगार मेला, तिथि)

Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024

अपने राज्य में सूखे की मार झेल रहे किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा Bihar Akasmik Fasal Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के सूखाड़ घोषित करीब 11 जिलों के किसानों को बिहार सरकार द्वारा बीज खरीदने हेतु अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के सभी पात्र किसानो को अधिकतम 2 एकड़ और दो फसलों तक ही इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों इनपुट मटर, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी जैसी फसलों को कृषि विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। राज्य के वह सभी किसान जो बिहार अकास्मिक फसल योजना 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उनके द्वारा केवल उसी फसल के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिस फसल को उनकी पंचायत द्वारा आवंटित किया गया है। (यह भी पढ़ें- बिहार स्टार्टअप पॉलिसी रजिस्ट्रेशन, Bihar Startup Policy बिना ब्याज के 10 लाख रूपये लोन)

Bihar Akasmik Fasal Yojana 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाएं

Overview of Bihar Akasmik Fasal Yojana

योजना का नामबिहार अकास्मिक फसल योजना
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सुखाड़ घोषित जिलों के किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकिसानों को बीज खरीदने हेतु अनुदान प्रदान करना
लाभकिसानों को बीज खरीदने हेतु अनुदान प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://brbn.bihar.gov.in/Home/

बिहार अकास्मिक फसल योजना का उद्देश्य 

बिहार अकास्मिक फसल योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के सूखाग्रस्त जिलों के सभी किसानो को बीज खरीदने हेतु सब्सिडी प्रदान करना है। इससे राज्य के ऐसे किसान जो सूखे की मार झेल रहे है, वह सभी किसान बीज पर सब्सिडी प्राप्त करके खेती करने हेतु प्रोत्साहित हो सकेंगे। बिहार राज्य के करीब 11 जिलों के किसानों को कृषि विभाग द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके माध्यम से राज्य के सभी किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Bihar Akasmik Fasal Yojana का लाभ प्राप्त करके सभी सूखे से प्रभावित किसानो को आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य में सूखाड़ घोषित जिलों के किसानों को कृषि विभाग, बिहार द्वारा सूखे की स्थिति में सहायता प्रदान की जाएगी। (यह भी पढ़ें- CFMS Bihar Portal: बिहार एम्प्लोयी सैलरी स्लिप डाउनलोड व लॉगिन @ e-nidhi.bihar.gov.in)

Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024 का लाभ

  • बिहार राज्य के ऐसे किसान जो सूखे से प्रभावित है, उन सभी किसानो को कृषि विभाग, बिहार द्वारा Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024 का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • वर्तमान में बिहार राज्य के करीब 11 जिलों में सूखे की स्थिति है, ये जिले नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, नालंदा आदि है, इन सभी जिलों के किसानो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों पर ही कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानो को अनुदान प्रदान किया जाएगा। 
  • बिहार अकास्मिक फसल योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानो को केवल उस फसल के बीज पर अनुदान प्रदान किया जाएगा, जो बीज उनकी पंचायत हेतु आवंटित किए गए है।  
  • राज्य के सभी पात्र किसानो को मक्का, अरहर, उड़द, तोरिया, इनपुट सरसों, कुल्थी, इनपुट मटर, भिंडी, मूली और ज्वार जैसी फसलों के बीजो पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।  

बिहार अकास्मिक फसल योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • केवल किसान नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • आवेदक किसान के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी अनिवार्य है। 
  • राज्य के ऐसे किसान जिनकी खेती आकस्मिक कारणों से खराब हो गई है, केवल वही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।  

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • जमीन एवं फसल की जानकारी आदि 

बिहार अकास्मिक फसल योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

बिहार राज्य के वह सभी किसान नागरिक जो Bihar Akasmik Fasal Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है, वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है:- 

  • सबसे पहले आपको बिहार अकास्मिक फसल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
बिहार अकास्मिक फसल योजना की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
बीज आवेदन
  • इस पेज पर आपके सामने बीज अनुदान करने हेतु आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज कर देनी है। 
  • अब आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Akasmik Fasal Yojana 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।  

Leave a Comment