Bihar Marriage Certificate: बिहार विवाह प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें, पात्रता जाने

Bihar Marriage Certificate Online Apply, पात्रता व लाभ जाने | बिहार विवाह प्रमाण पत्र 2024 फॉर्म डाउनलोड, रजिस्ट्रेशन व वेरिफिकेशन करे – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर देश के सभी नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का आरंभ किया जाता है। इसी दिशा में बिहार सरकार द्वारा Bihar Marriage Certificate को अनिवार्य कर दिया गया है, इस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल का आरंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है। राज्य के सभी नागरिको द्वारा इस पोर्टल की सहायता से सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है, इस पोर्टल के तहत आवेदन करने के 15 दिन भीतर बिहार विवाह प्रमाण पत्र को जारी कर दिया जाएगा। (यह भी पढ़ें- Bihar Scholarship: Apply Online, Eligibility, Last Date & Application Status)

Bihar Marriage Certificate 2024

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिको के लिए Marriage Certificate Bihar को अनिवार्य किया गया है। यह सर्टिफिकेट राज्य के विवाहित नागरिको के लिए एक कानूनी दस्तावेज होता है, यदि बिहार राज्य के विवाहित नागरिको के पास यह सर्टिफिकेट मौजूद नहीं होता है तो इस स्थिति में उन्हें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। राज्य के नागरिको द्वारा यदि एक संयुक्त खाते को खोला जाता है तो इस स्थिति में भी नागरिको को बिहार विवाह प्रमाण पत्र 2024 की आवश्यकता होती है। इस प्रमाणपत्र की सहायता से राज्य की सभी महिलाओ के अधिकार सुरक्षित रहते है, देश के विभिन्न राज्यों में इस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है लेकिन बिहार राज्य में इस सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। (यह भी पढ़ें- Bihar Caste List | SC/ST/OBC & General-EBC जाने आपकी जाति क्या है?)  

Bihar Marriage Certificate 2022

PM Modi Yojana

Overview of Bihar Marriage Certificate

योजना का नामबिहार विवाह प्रमाण पत्र
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यविवाहितों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान करना
लाभविवाहितों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा  
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट——

बिहार विवाह प्रमाण पत्र का उद्देश्य 

बिहार विवाह प्रमाण पत्र 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य में होने वाली अवैध शादियों और बाल विवाहो पर रोक लगाना है, जिससे राज्य में शांति बनी रहे। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने हेतु पहले नागरिको को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उनका समय और पैसे खर्च होते थे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा Marriage Certificate Bihar को ऑनलाइन कर दिया गया है, इसके माध्यम से राज्य के सभी विवाहित नागरिको को विवाह सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। अब बिहार सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण को राज्य के सभी नागरिको के लिए अनिवार्य कर दिया गया है, राज्य के सभी नागरिक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से इसके अंतर्गत पंजीकरण करा सकते है। इस कार्य के लिए अब नागरिको को सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह घर बैठे ही विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। (यह भी पढ़ें- Bihar Janta Darbar Apply | बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार शिकायत पंजीकरण करे)

बिहार विवाह प्रमाण पत्र के लाभ 

  • बिहार सरकार द्वारा Bihar Marriage Certificate को अपने राज्य के नागरिको के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। 
  • इसके अंतर्गत विवाह होने के 1 साल के भीतर नागरिको द्वारा विवाह का पंजीकरण कराना आवश्यक होता है, इस सर्टिफिकेट की सहायता से राज्य के नागरिको द्वारा पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को बनवाया जा सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त यदि राज्य के विवाहित नागरिको के पास बिहार विवाह प्रमाण पत्र नहीं होता है तो इस स्थिति में उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आरम्भ योजनाओ का लाभ प्राप्त नहीं होता है। 
  • इस सर्टिफिकेट की सहायता से राज्य में अवैध और बाल विवाह पर रोक लगेगी साथ ही महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार में भी कमी आएगी, और महिलाओ को उनके अधिकार प्राप्त होंगे। 
  • बिहार के किसी भी नागरिक द्वारा यदि ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जाता है तो इस स्थिति में भी नागरिको को इस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।  
  • पहले नागरिको को विवाह पंजीकरण कराने हेतु सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता था लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। 
  • अब घर बैठे ही राज्य के नागरिक इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है, इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।   

बिहार विवाह प्रमाण पत्र 2024 की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • इसके अंतर्गत आवेदन करने वाले दूल्हे की उम्र कम से कम 21 साल और दुल्हन की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 
  • विवाह के एक माह बाद इसके अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।  

आवश्यक दस्तावेज 

  • दूल्हा-दुल्हन की संयुक्त तस्वीर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो
  • तीन गवाहों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • तीन गवाहों के डिजिटल हस्ताक्षर
  • दुल्हन के डिजिटल हस्ताक्षर
  • वर आयु प्रमाण पत्र
  • दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र
  • वर का निवास प्रमाण पत्र
  • दुल्हन का निवास प्रमाण पत्र
  • वर्ग के आधार कार्ड की कॉपी
  • वधु की आधार कार्ड कॉपी

बिहार विवाह प्रमाण पत्र के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के विवाहित नागरिको के लिए Bihar Marriage Certificate 2024 को अनिवार्य कर दिया गया है, राज्य के जो भी नागरिक इसके अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, वह इस प्रक्रिया का पालन कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको Bihar Marriage Certificate की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है। 
 Bihar Marriage Certificate
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर देनी है, इसके साथ ही आपको मांगे गए सभी दस्तावेज अटैच कर देने है। 
  • अब आपको आवेदन पत्र रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर देना है, वहां से आपको पावती पर्ची प्रदान की जाएगी। 
  • इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जाता है, सत्यापन के 7 दिन के भीतर आपके Marriage Certificate Bihar को जारी कर दिया जाता है।  

विवाह पंजीकरण का सत्यापन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको बिहार विवाह प्रमाण पत्र 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको विवाह पंजीकरण के अनुभाग में से आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपको  प्रमाण पत्र क्रमांक, आवेदन संख्या तथा विवाह का दिनांक आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने विवाह पंजीकरण के आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।  

बिहार विवाह प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Bihar Marriage Certificate 2024 के फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
  • अब आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके साथ ही आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रार के कार्यालय में जाकर आपको अपना फॉर्म जमा कर देना है, रजिस्ट्रार के कार्यालय से आपको एक पर्ची दी जाएगी। 
  • आवेदन जमा होने के बाद अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद 7 दिनों के भीतर ही आपके विवाह प्रमाण पत्र को जारी कर दिया जाएगा। 

बिहार विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया 

बिहार राज्य के जिस भी नागरिक के द्वारा Bihar Marriage Certificate 2024 को बनवाने हेतु आवेदन किया गया है। वह सभी नागरिक निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते है:-

  • सबसे पहले आपको बिहार विवाह प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको केटेगिरी का चुनाव कर लेना है।  
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी। 

बिहार विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bihar Marriage Certificate 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऑनलाइन सेवाओं के मेन्यू में से ऑनलाइन स्थिति के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको आवेदन किए हुए सर्टिफिकेट पर क्लिक करना है, अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपकी डिवाइज में सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Marriage Certificate Bihar को डाउनलोड कर सकते है। 

Leave a Comment