EPOS Bihar पोर्टल: epos bihar gov in Login, PDS Bihar बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन

AePDS Bihar ऑनलाइन पोर्टल, बिहार राशन कार्ड आवेदन @epos.bihar.gov.in | epos Bihar Portal Login, Sales Register & Stock Details – केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु डिजिटलीकरण की प्रकिया के तहत विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया गया है। इसी दिशा में बिहार राज्य सरकार द्वारा भी epos bihar gov in ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गयी है, जिसके  माध्यम से राज्य के राशन कार्डधारको को लाभान्वित किया जायेगा। इस पोर्टल सुविधा के माध्यम से राशन कार्डधारको को विभिन्न खाद्य सामग्री, जैसे:- गेहू, चावल, चीनी आदि एवं केरोसिन आदि को सरकारी राशन की दुकान से किफायती दामों पर प्रदान किया जाता है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना : ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

AePDS Bihar पोर्टल

बिहार राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किया गया EPOS Bihar एक प्रकार की पोर्टल सुविधा है, जिसके माध्यम से राज्य के राशन कार्डधारक नागरिकों एवं सरकारी राशन विक्रेताओं को राशन कार्ड से सम्बंधित विभिन्न सुविधाएँ एवं सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान की जाती है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राशन वितरण का स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक डिटेल, शॉप वाइज लेन-देन तथा डेट वाइज लेंन-देन आदि के बारे में सभी आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही epos bihar gov in ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के राशन कार्डधारकों को राशन, जैसे:- गेहू, चावल, चीनी खाद्य सामग्री एवं केरोसिन आदि भी रियायती दरों पर सरकारी राशन दुकानों द्वारा प्रदान किया जाता है।[Read More]

EPOS Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

Overview of epos Bihar Portal

नामEPOS Bihar
आरम्भ की गयीबिहार सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थी राज्य के राशन कार्ड धारक नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन मोड 
उद्देश्यराशन कार्ड धारको को किफायती दर पर राशन प्रदान करना
लाभ  ऑनलाइन पोर्टल सुविधा
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटepos.bihar.gov.in

EPOS Bihar का उद्देश्य 

राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गए epos bihar gov in ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार के गरीब राशन कार्ड धारक नागरिकों को राशन कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, सेवाएँ एवं सुविधाएँ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु किसी भी विभाग अथवा दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य सरकार द्वारा लांच किये गए इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है, जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत भी होगी। इसके साथ ही पोर्टल के ऑनलाइन उपलब्ध होने से प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। [यह भी पढ़ें- Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन निकालें, लगान का भुगतान करें]

AePDS Bihar पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं 

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किया गया epos Bihar पोर्टल एक ऑनलाइन पोर्टल सुविधा है, जिसके माध्यम से राज्य के राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जाता है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के राशन कार्ड धारकों को किफायती दरों पर राशन प्रदान किया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किये गए EPOS Bihar का सुचारु संचालन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें विभाग एवं खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया जाता है। 
  • इसके साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक राशन कार्ड से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सेवाएँ ऑनलाइन मोड में प्राप्त कर सकते है। 
  • इस पोर्टल के लांच होने से नागरिको को नागरिकों को किसी विभाग अथवा दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इससे नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। 

epos bihar gov in ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन करने की प्रक्रिया 

बिहार राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी epos Bihar पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा: –

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
EPOS Bihar
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “लॉगिन” के विकल्प पर  देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
लॉगिन
  • अब आपको इस लॉगिन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप लॉगिन कर सकते है।

विस्तृत लेनदेन देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्टस के अंतर्गत दिए गए विभिन्न विकल्पों में से “डिटेल्ड ट्रांसजेक्शनस” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
विस्तृत लेनदेन
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको अपनी आवश्यतानुसार जिस भी तारीख के लेनदेन को देखना हैं, उसे दर्ज करना होगा। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप विस्तृत लेनदेन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देख सकेंगे।

RC Details देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्टस के अंतर्गत दिए गए विभिन्न विकल्पों में से “RC Details” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
RC Details
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको अपने आवश्यकतानुसार महीने, वर्ष एवं आरसी नंबर के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आरसी विवरण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देख सकेंगे।

PMGKAY विवरण देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “PMGKAY” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
PMGKAY
  • इस नए पेज पर आपको अपनी आवश्यक्तानुसार जिस महीने एवं वर्ष के विवरण देखने है, उसके विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको पेज पर नीचे की तरफ सभी जिले की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। 
  • उसके पश्चात आपको अपनी जरुरतानुसार किसी एक जिले के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने चयनित जिले के सभी गाँव की जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जायेंगे एवं PMGKAY से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी देख सकेगें। 

स्टॉक रजिस्टर देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्टस के अंतर्गत दिए गए विभिन्न विकल्पों में से “स्टॉक रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
स्टॉक रजिस्टर
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको अपने आवश्यकतानुसार महीने, वर्ष एवं एफपीएस नंबर के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप स्टॉक रजिस्टर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देख सकेंगे। 

एफपीएस स्टेटस देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको EPOS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्टस के अंतर्गत दिए गए विभिन्न विकल्पों में से “एफपीएस स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
एफपीएस स्टेटस
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको अपनी एफपीएस आईडी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप एफपीएस स्टेटस से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देख सकेंगे।

AePDS Bihar पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको epos Bihar Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “ग्रीवांस” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक ग्रीवांस पंजीकरण पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
AePDS Bihar पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण
  • अब आपको इस ग्रीवांस पंजीकरण पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- ग्रीवांस प्रकार, श्रेणी, आपका नाम, जिला, पता आदि के विवरण दर्ज कर देने होगें। 
  • अब आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप epos Bihar पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगें। 

संपर्क विवरण 

Leave a Comment