Gram Panchayat Work Report 2024 | ग्राम पंचायत के कार्यों को कैसे देखें?

Gram Panchayat Work Report | ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट डाउनलोड करे | Gram Panchayat Work Report Download

ग्राम पंचायत देश का अटूट अंग है जिसे पुरे देश में विकास के कार्यो की देख रेख करने के लिए बनाया गया है। इसमें हो रहे विकास के कार्यो को जानने के लिए अब ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है, तांकि हर एक नागरिक अपनी ग्राम पंचायत में हो रहे कार्यो को आसानी से घर बैठे ही देख पाए। देश की सरकार द्वारा निर्मित ये ग्राम पंचायतें ही जल स्रोतों, सड़कों, जल निकासी, स्कूल भवनों की देखभाल करना और सुधार करना इत्यादि जैसे कार्यो की देख रेख करती है, और आम नागरिकों को अपने इलाके में हो रहे कार्यो की कोई जानकारी नहीं होती है। इसके इलावा कोई भी अधिकारी, पंच, सरपंच उन्हें किसी भी कार्यो से अवगत नहीं कराते है। इसी बातो को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पोर्टल का आरंभ किया गया है। [यह भी पढ़ें- दीनदयाल अंत्योदय योजना: ऑनलाइन आवेदन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन फॉर्म]

ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट 2024

पहली बार 02 अक्टूबर 1959 में राजस्थान के नागौर जिले के बद्री गांव के लिए ग्राम पंचायत का आरम्भ किया गया, जिसने अपने इलाके की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए सराहनीय कार्य किए थे। इसके बाद इसे पुरे देश भर शुरू कर दिया गया जो आगे चल कर भारत की पंचायती राज व्यवस्था का एक अटूट अंग बन गया। यह एक तरह से गाँव एवं छोटे शहर की ग्राम पंचायत या ग्राम सभा होती है, जिसका सर्वोच्च निर्वाचित प्रतिनिधि एक सरपंच होता है। बढ़ते हुए डिजिटाइजेशन को देखते हुए ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट 2024 को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है, जिसका उपयोग करके सभी नागरिक अपने इलाके की ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।[Read More]

Gram Panchayat Work Report

पीएम मोदी योजना

Overview of Gram Panchayat Work Report

आर्टिकल का नामग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट
आरम्भ की गईभारत सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यऑनलाइन पोर्टल की सुविधा
लाभअपनी ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों को देखने की ऑनलाइन सुविधा
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://egramswaraj.gov.in/

ग्राम पंचायत के कार्य

केंद्र सरकार खुद जाकर किसी ग्राम एवं नगर में होने वाले कार्यो की देख-रेख नहीं कर सकती है, इसी लिए देश के हर एक छोटे बड़े इलाके में ग्राम पंचायतो का आरंभ किया गया है। यही ग्राम पंचायतें अपने इलाके में होने वाले हर एक विकास का ध्यान रखेगी और जरुरत पड़ने पर उचित हल भी निकालेंगी। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यो की सूचि इस प्रकार है: – 

  • कृषि
  • पशुपालन
  • कुटीर उद्योग
  • स्वच्छता
  • बिजली
  • पेयजल
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य इत्यादि 

ग्राम पंचायत कार्य रिपोर्ट की जाँच करने की प्रक्रिया 

देश भर में चल रहे ग्राम पंचायत कार्य रिपोर्ट की जाँच करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है, जिसे देखने के लिए नीचे बताई गई सरल प्रक्रिया का पालन करे:-

  • सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
ग्राम पंचायत वर्क रिपोर्ट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “प्लानिंग” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको उसमें कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहाँ आप स्वीकृत कार्य योजनाएं, लंबित कार्य योजनाएं, और हर प्रकार से की जाने वाली सभी गतिविधियों को देख सकते हैं।

मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत कार्य रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर ऐप को खोलना है। इसके बाद आपको सर्च बार में E-Gram Swaraj App टाइप करना है। 
  • अब आपको इनस्टॉल के विकल्प का चुनाव करके इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना है। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। 
  • इस्तेमाल करने के लिए आपको इस ऐप को खोलना है और अपने राज्य (State) का चुनाव करना है। इसके बाद आपको जिला पंचायत के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने क्षेत्र पंचायत का चुनाव करना है। अब आपको अपनी इच्छानुसार ग्राम पंचायत, वित्तीय वर्ष का चुनाव करना है। 
  • अब आपके सामने नीचे तीन विकल्प प्रदर्शित होंगे जैसे:- निर्वाचित प्रतिनिधि का विवरण, स्वीकृत गतिविधियां, वित्तीय प्रगति। इन विकल्पों पर क्लिक करते ही आप इनके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment