हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभार्थी सूची

HP Grihini Suvidha Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व उद्देश्य | हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना लाभार्थी सूची, कार्यावन्यन प्रक्रिया व दिशा निर्देश – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी घरो में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना को आरंभ किया गया है, 26 मई 2018 को राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिको को मुफ्त गैस कनेक्शनो का वितरण किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2024 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिक इसके तहत इस प्रकार आवेदन कर सकते है। [यह भी पढ़ें- |Electoral Roll| हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट: HP Voter List, मतदाता सूची पीडीएफ]

Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गृहिणी सुविधा योजना को 26 मई 2018 को हिमाचल प्रदेश राज्य में आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के हर घर में सरकार द्वारा मुफ्त गैस कनेक्शन ग्रहणीयो की रसोई में प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त देश के सभी नागरिको को गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी इसी प्रकार की एक योजना को संचालित किया जाता है, जिसको  उज्जवला योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन ऐसे नागरिको को प्रदान किए जाते है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। इसके अतिरिक्त Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा उन ग्रहणीयो को गैस कनेक्शन प्रदान किए जाते है, जिनके द्वारा केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ उज्जवला योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जा रहा है। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना: HP Berojgari Bhatta, एप्लीकेशन फॉर्म][Read More]

Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2023

PM Modi Yojana

Overview of Grihini Suvidha Yojana 2024

योजना का नामहिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यनिशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना
लाभराज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिको को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे 
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करे 

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना 2024 का उद्देश्य 

गृहिणी सुविधा योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य के सभी घरो में मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करना है। इस योजना के राज्य में संचालित होने से राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के घरों में भी एलपीजी गैस उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिलाएं  धुएं से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगी, इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी यह योजना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2024 के अंतर्गत राज्य के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है उन्हें निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये जाएंगे, लेकिन इस योजना का लाभ उन नागरिको को ही प्रदान किया जाएगा जिनके द्वारा उज्जवला योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा रहा होगा। [यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना: HP Parvat Dhara Yojana आवेदन, पात्रता व लिस्ट देखे]

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के लाभ तथा विशेषताएं 

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए Grihini Suvidha Yojana 2024 को आरम्भ किया गया है। 
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन हर घर में ग्रहणीयो की रसोई के लिए प्रदान किए जाएंगे। 
  • इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा भी इसी प्रकार की एक योजना को संचालित किया जा रहा है जिसको उज्जवला योजना कहा जाता है। 
  • केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना के जरिए से निशुल्क गैस कनेक्शन देश के गरीब नागरिको को उपलब्ध कराएं जाते है। 
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ इस योजना का लाभ केवल उन्ही नागरिको को प्रदान किया जाएगा जिनके द्वारा केंद्र सरकार द्वारा आरंभ उज्जवला योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा रहा है। 
  • राज्य में हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना 2024 के संचालित होने से हिमाचल प्रदेश राज्य देश का पहला एलपीजी युक्त और धुआं मुक्त राज्य बना है।  
  • सभी महिलाओ को भी इस योजना के आरंभ होने के बाद से धुएं से होने वाली बीमारियों से भी राहत प्राप्त हुई है। 
  • उज्जवला योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य में 1.36 लाख निशुल्क घरेलू कनेक्शन करीब 21.81 करोड़ रुपए की लागत से प्रदान किए गए है, इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ इस योजना के अंतर्गत 3.23 लाख ग्रहणीयो को गैस सिलेंडर करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के नागरिको को प्रदान किए जाएंगे। 
  • इसके अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओ के जीवन स्तर में बेहतरी होगी तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी। 
  • इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी घरो में निशुल्क गैस कनेक्शन पहुचाएं जाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता मापदंड 

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आरंभ किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को उनके द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पूर्ण करना होता है। उसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाता है इसी प्रकार राज्य  सरकार द्वारा Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2024 के तहत भी कुछ पात्रताओ को निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है:-

  • इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जो गृहस्थ है वह ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगी। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ केवल राज्य के ऐसे परिवारों को प्रदान किया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। 
  • ऐसे गरीब परिवार जिनके घरो में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध नहीं है उन सभी परिवारों को इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।  

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • राशन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि।

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana को अपने राज्य के सभी गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले आवेदन करना होगा, इसके अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:- 

  • सबसे पहले आपको एक पीडीएफ को डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज करना होगा, जैसे-
    • उपभोक्ता विवरण
    • रसोई गैस कनेक्शन के लिए पता एवं संपर्क जानकारी
    • अन्य प्रासंगिक विवरण
    • श्रेणी
    • राष्ट्रीयता
    • राशन कार्ड श्रेणी
    • बैंक खाते का विवरण आदि। 
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है। अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने पास के कार्यालय में जमा कर देना है। इस प्रकार आप Himachal Pradesh Grihini Suvidha Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। 

Leave a Comment