मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना: Seva Sankalp Dial 1100 शिकायत पंजीकरण, सुझाव की स्थिति

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, HP Seva Sankalp हेल्पलाइन नंबर, सुझाव की स्थिति देखे – केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों के सुविधा हेतु विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया गया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिक किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत राज्य सरकार तक ऑनलाइन माध्यम से पहुँचा सकते है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने एक पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से इच्छुक नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत एक हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आप शिकायत दर्ज कर सकते है। [यह भी पढ़ें- महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

Dial 1100 Seva Sankalp HP

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा प्रारम्भ की गयी Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के अंतर्गत राज्य के नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जी तक ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पहुँचा सकते है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत नागरिकों के सुविधा हेतु एक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए है, जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत प्रातः सात बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक ऑनलाइन मोड में दर्ज करवा सकते है। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए शिकायतों का निवारण सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा सात से चौदह दिनों के अंदर करना अनिवार्य होगा, जिसके लिए सभी प्रयास मान्य होंगे। [यह भी पढ़ें- Doodh Ganga Yojana क्या है: डेयरी फार्मिंग बिजनेस लोन के लिए आवेदन कैसे करें]

  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के सुचारु कार्यान्वयन हेतु राज्य के 56 सरकारी विभागों के 6500 अधिकारियो को कार्यभार सौंपा गया है।
  • इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के सभी हेल्पलाइन सेवा नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध किये गए है। 
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना

प्रधानमंत्री मोदी योजनाएं

Overview of Seva Sankalp Complaint Portal

योजना का  नाममुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
आरम्भ की गयीमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यशिकायतों का निवारण करना 
लाभ  जन सुनवाई की सुविधा 
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmsankalp.hp.gov.in/

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का उद्देश्य 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरु Mukhyamantri Seva Sankalp Complaint Portal  का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों के सभी प्रकार के शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करना है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत जारी किये गए पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी जन समस्याओं की शिकायत निःशुल्क ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते है, जिसका समाधान सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा एक से दो सप्ताह के भीतर अवश्य किया जायेगा। इस सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से राज्य के नागरिकों को अपनी समस्या के हल हेतु किसी भी सरकारी विभाग अथवा दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, अब वें घर बैठे पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर की सहायता से मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से अपनी शिकायत सीधे राज्य के मुख्यमंत्री तक बड़ी ही सरलता से पहुँचा सकते है। [यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश नारी सम्बल योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ]

Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के लाभ एवं विशेषताएं 

  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों के जन समस्याओं का निवारण किया जाता है। 
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते है। 
  • राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया है जिस पर कॉल करके नागरिक अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकते है। 
  • प्रदेश के इच्छुक नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक दर्ज करवा सकते है। 
  • हिमाचल प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत जारी किये गए पोर्टल एवं टॉल फ्री नंबर के माध्यम से राज्य के सभी क्षेत्रों के नागरिक अपने जन समस्याओं की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक आसानी से पहुँचा सकते है। 
  • इसके साथ ही नागरिकों द्वारा दर्ज किये गए शिकायतों का समाधान खंड, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारीयों द्वारा सात से चौदह दिनों के भीतर कर के आवेदक नागरिक तक पहुँचा दिया जायेगा।  
  • राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं एक तय समय सिमा के पश्चात शिकायतदारो से कॉल पर उनकी समस्या के समाधान का संज्ञान लेंगे।
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा सम्बंधित अधिकारीयों को हेल्पलाइन हेतु तत्परता के साथ काम करने का आदेश दिया गया है। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के सुचारु कार्यान्वयन हेतु प्रदेश के 56 विभागों के 6500 अधिकारियो को कार्यभार सौंपा गया है।
  • इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और अधिक सरल बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च की गयी है। 

HP Seva Sankalp 1100 के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन नंबर को डायल करना होगा। इसके बाद आपकी कॉल का जवाब योजना के कॉल सेंटर के सदस्य द्वारा दिया जायेगा। 
  • अब आपको अपनी समस्या के शिकायत संबंधी विवरण कॉल सेंटर के सदस्य के पास दर्ज करवा देने होंगे। उसके पश्चात आपकी शिकायत को कॉल सेंटर के एजेंट के द्वारा दर्ज कर लिया जायेगा। 
  • इसके बाद आपको कॉल सेंटर के सदस्य द्वारा एक रेफरेन्स नंबर प्रदान की जाएगी, जिसे आपको भविष्य हेतु सुरक्षित रख लेना होगा। अब आपकी शिकायत का समाधान सम्बंधित अधिकारी द्वारा 15 दिनों के अंदर कर दिया जायेगा। 

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत पोर्टल के माध्यम से शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

हिमाचल प्रदेश राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो Mukhyamantri Seva Sankalp Complaint Portal के माध्यम से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा:- 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “शिकायत/सुझाव दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप बॉक्स प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
शिकायत/सुझाव दर्ज करें
  • अब आपको इस पॉप अप बॉक्स में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर मै सहमत हूँ के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। उसके पश्चात आपको “सबमिट करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
Mukhyamantri Seva Sankalp Complaint Portal
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- आपका नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, शिकायत आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “जनशिकायत को दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगें। 

Leave a Comment