हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024: HP Sahara Yojana एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

HP Sahara Yojana Online Apply, उद्देश्य, पात्रता व विशेषताएं | हिमाचल प्रदेश सहारा योजना ऑनलाइन फॉर्म, लाभ जानकारी – हिमाचल प्रदेश राज्य के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के समय वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सहारा योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को हर महीने आर्थिक सहायता इलाज करवाने हेतु प्रदान की जाती है, इससे राज्य के सभी गरीब नागरिक अपनी गंभीर बीमारी का अच्छे से इलाज करवाने में सक्षम हो सकेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको HP Sahara Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश नारी सम्बल योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

HP Sahara Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 9 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का आरंभ अपने राज्य के गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में 3000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को 48000 रुपए वार्षिक इलाज करवाने के लिए प्रदान किए जाते है। इसके अतिरिक्त पैरालिसिस, पार्किंसंस, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया एवं रीनल फेल्योर जैसी विशिष्ट गंभीर बीमारियों को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। HP Sahara Yojana का आरंभ जब 2019-20 में किया गया था तो सरकार द्वारा 2.482 करोड़ रुपए का आवंटन इस योजना के तहत किया गया था। इसके साथ ही 2000 रुपए प्रतिमाह इलाज करवाने हेतु नागरिको को प्रदान किए गए थे। [यह भी पढ़ें- महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

HP Sahara Yojana

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य 

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से गरीब नागरिक अपनी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इस योजना का आरंभ किया गया है, इस योजना के तहत प्रति माह सभी पात्र नागरिको को 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी नागरिक अब Himachal Pradesh Sahara Yojana 2024 के माध्यम से अपनी गंभीर बीमारी का लंबे समय तक इलाज करवाने में सक्षम होंगे। [यह भी पढ़ें- (आवेदन फॉर्म) हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड: HP Ration Card अप्लाई ऑनलाइन एप्लीकेशन]  

Overview of Himachal Pradesh Sahara Yojana

योजना का नामहिमाचल प्रदेश सहारा योजना
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीगंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
उद्देश्यगरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभगरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी 
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sahara.hpsbys.in/

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के तहत कवर की जाने वाली बीमारियां

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, यह बीमारियां निम्नलिखित है:- 

  • तलशसेमिया
  • हेमोफिलिया
  • लिवर फेल्यूर
  • पैरलिसिस
  • कैंसर
  • पारकिनसन
  • मस्क्युलर डाइस्ट्रफी आदि 

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024 की मुख्य बातें

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Pradesh Sahara Yojana को कुछ चरणों के आधार पर लागू किए जाने का प्रावधान निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत इस योजना के प्रथम चरण में करीब 6000 रोगियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अंतर्गत 14.40 करोड़ रुपए का आवंटन वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए किया गया था, इसके तहत पहले चरण में लगभग 9471 गंभीर रोगियों को 2020 में कवर किया गया था। 
  • इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा पहले 2 एचपी बजट 2019-20 के दौरान की गई थी। 
  • इसके अतिरिक्त अधिकारिक तौर पर CMO कार्यालय द्वारा ट्वीट के माध्यम से 11 सितंबर को इस योजना के अंतर्गत रोगियों को लाभ प्रदान करने की घोषणा की गई थी। 
  • जिला अस्पताल सहित 14 बड़े अस्पतालों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है, इन अस्पतालों में राज्य का सबसे प्रसिद्ध अस्पताल इंदिरा गांधी स्वास्थ्य अस्पताल को भी शामिल किया गया है।
  • रोगियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता का पूरा खर्च हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024 राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है। 
  • मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन भी स्तन एवं सर्जिकल कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए राज्य में तैनात की जा रही है, इन मोबाइल वैनो के द्वारा इन गंभीर बीमारियों को रोकने का कार्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ मिलकर किया जाएगा। 
  • लाभ प्राप्त करने वाले बीमारों को इस योजना के अंतर्गत रेफर करने की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का भी प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के लाभ और विशेषताएं 

  • अपने राज्य के गरीब नागरिको को गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा Himachal Pradesh Sahara Yojana 2024 का आरंभ किया गया है। 
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को इस योजना के माध्यम से उपचार करने के लिए 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रति माह प्रदान की जाती हैं।  
  • इसके अतिरिक्त सभी पात्र हितग्राहियो को इस योजना के अंतर्गत पहले 2000 रुपए की राशि हर महीने प्रदान की जाती थी। 
  • सरकार द्वारा पैरालिसिस, पार्किंसंस, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया एवं रीनल फेल्योर जैसी विशिष्ट गंभीर बीमारियों के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • इसके साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि राज्य सरकार द्वारा वितरित की जाएगी। 
  • हिमाचल प्रदेश के गंभीर बीमारी से जूझ रहे नागरिक हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करके अपना लंबे समय तक अच्छे से उपचार करवाने में सक्षम हो सकेंगे।  

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के है, केवल वही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • सभी स्रोतों से आवेदक रोगी की वार्षिक आय 4 लाख रुपए से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदक गंभीर बीमारी से पीड़ित है, इस बात की पुष्टि भी आवेदक द्वारा की जानी चाहिए।  

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • राशन कार्ड
  • ट्रीटमेंट रिकॉर्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • बीमारी का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि 

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करें 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HP Sahara Yojana 2024 के तहत आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है, इसके अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन अपने सहायकों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके साथ एक अभियान का आरम्भ ही इस योजना को लोकप्रिय बनाने हेतु किया जाएगा, इस अभियान के अंतर्गत राज्य के लाभार्थियों की पहचान मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही  निर्धारित औपचारिकताओं के साथ उनकी सहायता भी सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा की जाएगी। 

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

राज्य के वह सभी नागरिक जो Himachal Pradesh Sahara Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको HP Sahara Yojana 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
HP Sahara Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
HP Sahara Yojana
  • यहां पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment