I Am Shakti Udan Yojana Kab Shuru Hui, आवेदन कैसे करे, पात्रता जाने | राजस्थान आई एम शक्ति उड़ान योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म, लाभ व विशेषताएं – राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु आई एम शक्ति उड़ान योजना को आरंभ किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं का विकास करने के साथ साथ उनकी आर्थिक स्थति में सुधार किया जाएगा, जिससे राज्य की सभी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको I Am Shakti Udan Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़े – राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]
I Am Shakti Udan Yojana 2023
राजस्थान सरकार द्वारा 18 दिसंबर को राजस्थान सरकार के 3 साल पूर्ण होने की ख़ुशी में विभिन्न योजना का आरंभ किया गया है, इन सभी योजनाओ में से एक आई एम शक्ति उड़ान योजना भी है। इस योजना का विकास महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री ममता भूपेश जी के द्वारा किया जाएगा, इस योजना का आरंभ विशेष रूप से राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु किया गया है। इसके अतिरिक्त I Am Shakti Udan Yojana राज्य की सभी महिलाओ के लिए बहुत हद तक फायदेमंद होगी, इससे राज्य की महिलाओ के जीवन स्तर में भी बेहतरी होगी। राजस्थान राज्य की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी तथा इस योजना के माध्यम से राज्य में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही राज्य की सभी बेरोजगार महिलाओ को भी इस योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। [यह भी पढ़े – अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]

Overview of I Am Shakti Udan Yojana
योजना का नाम | आई एम शक्ति उड़ान योजना |
आरम्भ की गई | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य की 10 से 45 वर्ष की बालिकाएं और महिलाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | राजस्थान राज्य की महिलाओं की स्थिति में सुधार करना |
लाभ | राजस्थान राज्य की महिलाओं की स्थिति में सुधार किया जाएगा |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द आरंभ की जाएगी |
आई एम शक्ति उड़ान योजना का उद्देश्य
आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य की सभी महिलाओ की स्थिति में सुधार करना है। राज्य की 28 लाख बालिकाओं तथा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रथम चरण में लाभान्वित किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जिनकी आयु आयु 10 से 45 वर्ष है, उन्हें इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में 282 ब्लॉक में प्रत्येक ब्लॉक पर पांच चुने गए आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त I Am Shakti Udan Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की महिलाओ को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे, राज्य की सभी महिलाओ को इस योजना के माध्यम से सम्मान प्राप्त होगा। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता सूची]
I Am Shakti Udan Yojana 2023 लाभ और विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए I Am Shakti Udan Yojana 2023 को आरंभ किया गया है।
- राज्य की करीब 28 लाख बालिकाओं तथा महिलाओं को प्रथम चरण में इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा लाभान्वित किया जाएगा।
- राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 282 ब्लॉक में प्रत्येक ब्लॉक पर पांच चुने गए आंगनवाड़ी केंद्रों पर ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 10 से 45 वर्ष के भीतर है, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- राज्य की सभी पात्र महिलाओ को 12 सेनेटरी नैपकिन का वितरण हर माह मुफ्त में किया जाएगा, राज्य की सभी महिलाओ को इस योजना के माध्यम से समाज में इज्जत प्राप्त होगी।
- राज्य की लगभग 1.2 करोड़ महिलाओं को आई एम शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
आई एम शक्ति उड़ान योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- राज्य की केवल महिलाओ को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत राजस्थान राज्य की 11 से 45 वर्ष की आयु की बालिकाएं और महिलाएं ही पात्र है।
- राजस्थान राज्य की महिलाओ के द्वारा इस योजना के तहत निर्धारित किए गए मापदंडों के अनुसार ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- इसके अतिरिक्त राजस्थान की केवल वही महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है जिनके द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन किया जा रहा है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आवेदक का स्थाई पता
- बैंक अकाउंट विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर आदि।
आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ I Am Shakti Udan Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि राजस्थान सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है, इसे राज्य में अभी जारी नहीं किया गया है। राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक नहीं किया गया है, जैसे ही राजस्थान सरकार द्वारा आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी जानकारी को सार्वजानिक किया जाता है, तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।