Indian Army Pay Slip 2024: सैलेरी स्लिप डाउनलोड, Hamraaz App Login

इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप डाउनलोड कैसे करे, Indian Army Pay Slip Download Using Hamraaz App Login Details Info – विश्व की तीन सबसे मजबूत सेनाओं में से एक भारतीय सेना है, करीब 42 लाख से अधिक सैनिक भारतीय सेना में कार्यरत है। निर्धारित अवधि के दौरान सभी सेनिको को उनके खाते में सैलरी ट्रांसफर कर दी जाती है, इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर उनको प्रदान की जाने वाली Indian Army Pay Slip को अपलोड कर दिया जाता है। इस स्लिप की सहायता से सभी सैनिक आसानी से अपनी सैलरी देखने में सक्षम हो जाते है, और उनके द्वारा सैलरी स्लिप को आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंडियन आर्मी पे स्लिप से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय वयोश्री योजना: Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन]

Indian Army Pay Slip 2024

देश की रक्षा के कार्यो में लगे सिपाहियों को केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, इन सुविधाओं में वेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने की सुविधा भी शामिल है। भारतीय जवानों के लिए Indian Army Pay Slip एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, इसका इस्तेमाल एक दस्तावेज के रूप में सभी सेनिको के द्वारा किया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा उनके रैंक के अनुसार सेना में तैनात सभी सैनिकों को सैलरी प्रदान की जाती है, इसके अंतर्गत सैनिक की तैनाती जिस रैक के हिसाब से होती है उसी रैंक के अनुसार प्रति माह उन्हें मासिक वेतन भी प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा हमराज मोबाइल ऐप को भी देश के सभी सैनिको को उनकी इंडियन आर्मी पे स्लिप से जुड़ी जानकारी प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है।[Read More]

Indian Army Pay Slip

Overview of Indian Army Salary Slip

आर्टिकल  का नामइंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीभारतीय सेना में काम करने वाले कर्मचारी/ सैनिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यवेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
लाभवेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान की जाएगी 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hamraazmp8.gov.in/  

इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप 2024 का उद्देश्य 

इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप का मुख्य उद्देश्य देश के सभी सेना कर्मचारियों को घर बैठे वेतन पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना है, इससे किसी भी सैनिक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त हमराज़ पोर्टल की सहायता से देश के सभी सैनिक सुविधाजनक रूप से Indian Army Pay Slip 2024 को डाउनलोड कर सकते है। इसके अतिरिक्त देश के सभी सैनिको के द्वारा इस पोर्टल पर लॉगिन करके अन्य सुविधाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, वह सभी कर्मचारी जो सेलरी स्लिप तथा उसके अतिरिक्त प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन सभी नागरिको के द्वारा इस पोर्टल पर लॉगिन करके सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- (NEP) नेशनल एजुकेशन पॉलिसी: New Education Policy PDF, नई शिक्षा नीति]

Indian Army Salary Slip सूची 

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों को वेतन के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती है, यह सुविधाएं निम्नलिखित है:- 

  • परिवहन भत्ते 1600 रुपए
  • किट रखरखाव भत्ता 400 रूपए प्रतिमाह
  • आतंकवाद विरोधी 6300 रूपए
  • फ्लाइंग पे 1000 रूपए
  • आजीवन पेंशन 
  • अहरित अंतिम वेतन के 300 दिनों तक के अवकाश का नकदीकरण
  • डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेजुएटी और विदेशी पोस्टिंग
  • पैराशूट वेतन 1200 रूपए
  • फील्ड एरिया एलाउंस मूल वेतन का 25%
  • सियाचिन 14000 रूपए
  • अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर 5500 रुपए का भत्ता
  • विशेष बल 900 रुपए प्रतिमाह
  • 20 दिनों की आकस्मिक छुट्टी
  • पूरे वेतन और सभी लाभों के साथ 2 वर्ष तक का अध्ययन अवकाश आदि 

भारतीय सेना का 7वें वेतन आयोग के बाद वेतन 

पदवेतनमानकुल हाथ में नकद (प्रति माह भारतीय सेना वेतन)  
भारतीय सेना कांस्टेबल वेतनस्तर 321,700 रुपये
भारतीय सेना लांस नायक वेतनस्तर 321,700 रुपये
भारतीय सेना सैनिक वेतनस्तर 425,500 रुपये
भारतीय सेना हवलदार वेतनस्तर 529,200 रुपये
भारतीय सेना नायब सूबेदार वेतनस्तर 635,400 रुपये
भारतीय सेना सूबेदार वेतनस्तर 744,900 रुपये
भारतीय सेना सूबेदार मेजर वेतनस्तर 847,600 रुपये
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट वेतनस्तर1056,100 रुपये
भारतीय सेना के कैप्टन वेतनस्तर10 बी61,300 रुपये
भारतीय सेना प्रमुख वेतनस्तर 1169,400 रुपये
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वेतनस्तर 121,21,000 रुपये
भारतीय सेना के कर्नल वेतनस्तर 131,30,600 रुपये
भारतीय सेना ब्रिगेडियर वेतनस्तर 13 ए1,39,600 रुपये
भारतीय सेना के मेजर जनरल वेतनस्तर 141,44,200 रुपये
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट जनरल वेतनस्तर 151,82,200 रुपये
भारतीय सेना जनरल वेतनस्तर 182,50,000 रुपये

भारतीय आर्मी को मिलने वाले भत्ते के अलावा अन्य प्रकार के लाभ

भारतीय सेना को भत्ते के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा बहुत से लाभ प्रदान किए जाते है, यह लाभ निम्नलिखित है:- 

  • निशुल्क अस्पताल सुविधाएं
  • कम ब्याज ऋण
  • रेल हवाई यात्रा की रियायत
  • कैंटीन सुविधा, राशन आदि

इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप को कैसे डाउनलोड करें? 

वह सभी नागरिक जो हमराज पोर्टल के माध्यम से इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप 2024 डाउनलोड करना चाहते है, उन सभी  नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस स्लिप को डाऊनलोड किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से हमराज ऐप डाउनलोड करना होगा, एप डाउनलोड करने के बाद आपको साइन अप कर लेना है। 
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर  क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको इस ऐप में लॉगिन के ऑप्शन पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है, फिर आपको सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए महीना, साल, एंप्लॉय कोड  आदि को दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको गेट पे स्लिप के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप संबंधी जानकारी  प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • फिर आप अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसका प्रिंट आउट निकाल सकते है, और अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Indian Army Salary Slip को आसानी और सुविधाजनक रूप से डाउनलोड कर सकते है।  

भारतीय सेना के पोर्टल हमराज पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हमराज़ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Indian Army Pay Slip
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Personal Login” के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
Indian Army Pay Slip
  • अब आपको इस पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर देना है, आपको अपना यूजर नेम कैपिटल लेटर्स में दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर देना है फिर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का  पालन करके आप सफलतापूर्वक हमराज़ पोर्टल पर में लॉगिन कर सकते है, तथा इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment