(aahar.jharkhand.gov.in) झारखंड राशन कार्ड 2024: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

Jharkhand Ration Card Online Apply, Application Status Check | झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाये, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे व स्टेटस देखे – झारखंड राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग नागरिको द्वारा लगभग हर एक सरकारी कार्यो में किया जाता है। इस दस्तावेज का हर एक नागरिक के पास होना अनिवार्य होता है, क्योंकि इसी के साथ ही नागरिको को सरकारी सहूलतो के साथ-साथ सरकार द्वारा मिलने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहू, चावल, चीनी, केरोसिन, दाल इत्यादि समान भी रियायती दरों पर मिल पाता है। पहले के समय में नागरिको को Ration Card Jharkhand का आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयो में जाना पड़ता था और सम्बंधित अधिकारियो से दस्तखत करवाने होते थे। नागरिको की इन्ही दिक्क्तों का हल निकालने हेतु झारखंड सरकार ने झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। [यह भी पढ़ें- Aahar Jharkhand Ration Card – aahar.jharkhand.gov.in Online]

Table of Contents

Jharkhand Ration Card 2024

राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज होता है, इस पर आवेदक के परिवार की जानकारी होती है। झारखंड राशन कार्ड जिन नागरिको के पास होगा केवल वही सरकार द्वारा कम कीमत पर मिलने वाला राशन जैसे चावल ,गेहू ,दाल ,चीनी ,केरोसिन इत्यादि का लाभ ले पाएगे। पहले नागरिको को इसके आवेदन हेतु सरकारी कार्यालयो के चक्कर काटने पड़ते थे, पर अब सरकार ने झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड राज्य में रहने वाले जिन नागरिको ने अपना राशनकार्ड नहीं बनवाया है वह झारखण्ड ई-डिस्ट्रिक्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशनकार्ड एके लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।[Read More]

Jharkhand Ration Card

Narendra Modi Schemes List

Overview of Jharkhand Ration Card

योजना का नामझारखंड राशन कार्ड
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी वर्ग के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यराशन कार्ड आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा
लाभऑनलाइन आवेदन सुविधा
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाए
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aahar.jharkhand.gov.in/

झारखंड राशन कार्ड 2024 का उद्देश्य

झारखंड राज्य में बहुत से ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से बहुत ज़्यादा कमज़ोर होने के कारण अपने खाने के लिए राशन नहीं खरीद पाते है। राज्य के ऐसे नागरिको को राशन मुहैया कराने के उद्देश्य से झारखंड राशन कार्ड 2024 को जारी किया गया है। इस दस्तावेज की सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक सरकार द्वारा मिलने वाला राशन बाजार से कम रेट पर ले पाएगे। इस राशन कार्ड का उपयोग परिवार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है, क्योंकि इस दस्तावेज पर पुरे परिवार की जानकारी लिखी होती है। Ration Card Jharkhand का होना सभी लोगों के लिए बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि राज्य के गरीब नागरिक अपने अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदन करते समय इसका इस्तेमाल कर सकते है।[Read More]

झारखंड राशन कार्ड 2024 के प्रकार

  • APL Ration Card – यह राशनकार्ड राज्य के ऐसे नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन निर्वाह कर रहे है, और इनकी आय निर्धारत नहीं की गई होती। इस राशन कार्ड के लिए नागरिक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 
  • BPL Ration Card – बीपीएल राशन कार्ड राज्य के ऐसे नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो अपना जीवन निर्वाह गरीबी रेखा से नीचे कर रहे है, और इनकी वार्षिक आय 10000 रूपये से कम है। ऐसे नागरिक भी अपना आवेदन करके राशन कार्ड बनवा सकते है।
  • AAY Ration Card – यह राशन कार्ड दस्तावेज ऐसे नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो बहुत ही ज़्यादा गरीबी में अपना जीवन निर्वाह कर रहे है, और इनके पास आय का कोई पक्का साधन नहीं है। इस वर्ग के नागरिक भी राशन कार्ड की सहायता से सरकार द्वारा अनेकों लाभ हासिल कर सकते है।

Ration Card Jharkhand से होने वाले लाभ

राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड में नागरिको को जारी किये जाने वाले राशन कार्ड के बहुत से लाभ है इनमे से कुछ इस प्रकार है: –

  • इस दस्तावेज की सहायता से गरीब नागरिको को बाजार की तुलना में बहुत कम राशि में आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जाती है।
  • जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं होती, वह झारखंड राशन कार्ड के माध्यम से सरकार की तरफ से हर महीने चावल, गेहूं, चीनी, नमक, कैरोसिन इत्यादि कम दरों पर ले सकते है। 
  • राशनकार्ड दस्तावेज के होने से निम्न वर्ग के नागरिको को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी मिलती है।
  • सभी राशनकार्ड धारको को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खरीदे गए गेहूं पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करना पड़ता है।
  • अब गरीब नागरिको को लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है, राशनकार्ड के माध्यम से सरकार घरों में ही अनाज उपलब्ध करा रही है।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के आ जाने से सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने में सफलता हासिल की है।
  • Jharkhand Ration Card 2024 के माध्यम से वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदन किया जा सकता है। 
  • यह दस्तावेज एक सरकारी डॉक्यूमेंट की तरह काम करता है, जो लगभग हर एक सरकारी कार्यो में काम आता है। 

Jharkhand Ration Card 2024 पात्रता मानदंड 

झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई विशेष पात्रता मानदंड नहीं है। राज्य के सभी स्थाई नागरिक इस दस्तावेज के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे। 

आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता कॉपी  
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल एवं पानी का बिल
  • परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट साइज फोटो 

झारखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

राज्य में रहने वाले सभी इच्छुक आवेदक नीचे बताई सरल प्रक्रिया का पालन करके अपने राशान कार्ड के लिए आवेदन कर पाएगे:-

  • सबसे पहले आपको खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
झारखंड राशन कार्ड
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “ऑनलाइन सेवा” के सेक्शन में से “ऑनलाइन आवेदन” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
ऑनलाइन आवेदन
  • इस पेज पर आपको कुछ आवश्यक जानकारी दिखाई देगी जिसे पढ़कर आपको नीचे “Proceed” बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा। 
Jharkhand Ration Card
  • अब इस पेज पर आपको “नए राशन कार्ड के लिए आवेदन” विकल्प का चयन करके “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने पेज पर कुछ जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसे आपको पढ़ना होगा। 
  • इसके बाद आपको “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा जिसपर आपको नए राशन कार्ड के लिए अनुरोध हेतु अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने “राशन कार्ड फॉर्म” प्रदर्शित होगा। इसमें आपको पूछे गए सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने है और “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर “OTP” आएगा। आपको इस OTP को “OTP बॉक्स” में दर्ज करना है, और फॉर्म जमा कर देना है। 
  • फॉर्म जमा करते ही आपको रसीद संख्या और विवरण भरने है, जैसा की आप फॉर्म में भरते हैं। इसके बाद आपको “सेव और प्रीव्यू” के बटन पर क्लिक करना है और आवेदन का विवरण भरना है। 
  • अंत में आप इस फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने जिले के डीएसओ कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है, और आपका राशन कार्ड के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “लॉगइन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
लॉगइन
  • अब आपको इस पेज पर अपना “यूजर नेम, पासवर्ड तथा ओटीपी दर्ज “करना होगा, और “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में इस सरल प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Jharkhand Ration Card 2024 की स्थिति जाँचने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन सेवा” के सेक्शन में से “आवेदन स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
आवेदन स्थिति
  • अब इस पेज पर आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है, जैसे राशनकार्ड नंबर या पावती संख्या, अनुरोधित मोबाइल नंबर आदि। 
  • जानकारी भरने के बाद आपको “स्थिति की जांच करें” बटन पर क्लिक करना है, और सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

अपना राशन कार्ड खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”कार्ड धारक” के विकल्प पर क्लिक करना है इसके बाद आपको ”अपना राशन कार्ड खोजे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- डिस्ट्रिक्ट, नाम, फादर नेम, राशन कार्ड नंबर, ब्लॉक, डीलर आदि जानकारी दर्ज कर देनी है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप राशन कार्ड खोज सकते है।

झारखंड राशन कार्ड में सुधार करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन सेवा” के सेक्शन में से “ऑनलाइन आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपको यह विवरण दिखाई देगा कि आप ऑनलाइन किन त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। 

नोट:- आप ऑनलाइन अपने नाम में सुधार नहीं कर सकते हैं। अगर आपको अपने नाम में सुधार करना है, तो आपको सम्बंधित डीएसओ अधिकारी के पास जाना होगा।

  • इसके बाद आपको इस पेज के नीचे की तरफ उपलब्ध “कार्यवाही” बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया वेबपेज प्रदर्शित होगा। 
  • इस पेज पर आपको अपनी त्रुटि का चयन करना है, और चयन के बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना है। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद “प्राप्त ओटीपी” बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको ओटीपी को “ओटीपी बॉक्स” में दर्ज करना है। इसके बाद आपको अपनी सही जानकारी भरनी है जिसे आपको संशोधित करना है। 
  • अब आपको अपना अनुरोध भेजने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है और  इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है। इसके बाद आपको प्रिंटआउट के साथ अपने  आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर डीएसओ ऑफिस में जाकर जमा करना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप अपने राशन कार्ड में परिवर्तन कर सकते हैं।

पात्रता सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”कार्ड धारक” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपको ”पात्रता सूचि(मासिक)” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- जिला, ब्लॉक, डीलर, कार्ड टाइप का चुनाव करना है। और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको फाइंड के विकल्प पर क्लिक करना है। इस प्रकार आप पात्रता सूचि देख सकते है।

राशन कार्ड मानक देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन सेवा” के सेक्शन में से “राशन कार्ड मानक” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
राशन कार्ड मानक
  • अब इस पेज पर राशन कार्ड मानक पीडीएफ फॉर्मेट में प्रदर्शित हो जाएगा और आप  इसमें आवश्यक जानकारी देख सकते हैं।

ग्रीन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ग्रीन कार्ड” के सेक्शन में से “ग्रीन कार्ड ऑनलाइन आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपको “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस नए पेज पर आपको अपना आधार नंबर एवं नाम दर्ज करना है, और “नेक्स्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है, और “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अंत में इस प्रकार आप ग्रीन राशन कार्ड के लिए अपना आवेदन कर पाएंगे।

राशन वितरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राशन वितरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपके सामने कुछ विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे, जैसे:-
मासिक वितरण (NFSA)
मासिक वितरण(Green)
मासिक वितरण (आत्मनिर्भर योजना)
मासिक वितरण (Non-NFSA)
  • मासिक वितरण(IMPDS)
  • आपको अपनी इच्छानुसार विकल्प पर क्लिक करना है, और इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • अब आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है और राशन कार्ड वितरण आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। 

अपने डीलर की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”कार्ड धारक” के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको अपने ”डीलर की जानकारी” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको राशन कार्ड नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है। अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप डीलर की जानकारी देख सकते है।

राशन कार्ड का विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको खाद, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”कार्ड धारक” के विकल्प पर क्लिक करना है अब आपको ”राशन कार्ड विवरण” के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- जिला, ब्लॉक, कार्ड टाइप, राशन कार्ड नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप राशन कार्ड का विवरण देख सकते है। 

संपर्क विवरण

झारखंड राशन कार्ड 2024 से जुडी सारी जानकारी को इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है, फिर भी कोई परेशानी आने पर या अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इन संपर्क विवरणों का उपयोग किया जा सकता है। 

  • टोल-फ्री नंबर – 1800-212-5512 और 1967
  • मोबाइल नंबर – 8969583111
  • लैंडलाइन नंबर – 0651-712-2723

Leave a Comment