झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | पंजीकरण फॉर्म, SC/ST/OBC Certificate

SC/ST/OBC Caste Certificate Jharkhand, झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म | Jharkhand Jati Praman Patra Online Apply – हर एक राज्य की सरकार अपने लोगो को सुविधा पहुंचाने हेतु ही बहुत सी योजनाए एवं सुविधाए ऑनलाइन ही लागु कर रही है, ताकि आम जनता को घर बैठे ही इन योजनाओ का लाभ मिल सके। झारखंड झारसेवा पोर्टल के माध्यम से झारखंड जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन ही Jharkhand Caste Certificate के लिए आवेदन कर सकता है जिससे नागरिको के समय एवं पैसा दोनों की बचत होगी। [यह भी पढ़ें -(रजिस्ट्रेशन) झारखण्ड फसल राहत योजना: Fasal Rahat Yojana, ऑनलाइन आवेदन]

SC/ST/OBC Caste Certificate Jharkhand

झारखंड राज्य में बहुत से ऐसे नागरिक है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्ध रखते है, ऐसे नागरिको के लिए अपना SC/ST/OBC Caste Certificate Jharkhand बनवाना बहुत जरूरी होता है, क्योकि सरकार बहुत सी ऐसी योजनाए लागु करती है, जिनके लाभ के लिए सभी निम्न वर्ग के नागरिको के पास इस दस्तावेज का होना लाजमी चाहिए। इस जाति सर्टिफिकेट को बनवाना आसान कार्य नहीं होता, इसके लिए लोगो को सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता है, लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता, इसके इलावा भी बहुत मुश्किलात परस्तिथियो का सामना करना पड़ता है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए Jharkhand Jati Praman Patra प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से नागरिक अपना जाति प्रमाण पत्र घर बैठे ही हासिल कर पाएगे। [यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट: आवेदन की स्थिति, MMKAY Beneficiary List]

झारखंड जाति प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना

Overview of Jharkhand Jati Praman Patra

नामझारखंड जाति प्रमाण पत्र
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीझारखंड राज्य के सभी निम्न वर्ग के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यजाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सुविधा 
लाभप्रमाण पत्र की ऑनलाइन सुविधा 
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://jharsewa.jharkhand.gov.in/

झारखंड जाति प्रमाण पत्र का उद्देश्य

केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बहुत सी ऐसी योजनाए है, जिनका लाभ लेने के लिए SC/ST/OBC Caste Certificate की आवश्यकता होती हैं। पहले जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, झारखंड के नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, पर अब झारखंड के सभी नागरिक घर बैठे ही ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र बड़े ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं, एवं इसे डाउनलोड भी कर सकते है। यह ऑनलाइन सुविधा नागरिको के लिए बहुत ही सुविधाजनक साबित होगी, क्योकि इस सुविधा से सभी नागरिक बिना समय और पैसा गवाए अपना आवेदन कर दस्तावेज हासिल कर सकते है।[Read More]

झारखण्ड झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारखण्ड झारसेवा ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों के लिए उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार हैं : –

प्रमाणपत्र

  • जन्मप्रमाण पत्र
  • जातिप्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मैरिज सर्टिफिकेट

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संभंधित सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांग पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

बाहरी सेवाएं

  • लैंड रेकॉर्ड सेवा
  • विकास विभाग की सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन एवं सहकारी से संभंधित सेवाए 
  • ऊर्जा विभाग की सेवाएं
  • सरकारी सेवाओं से सम्बंधित फॉर्म
  • विभाग सर्विसेज
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
  • सेवा शिकायत निवारण
  • श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • वाणिज्य कर विभाग सेवाएं
  • उपभोगता न्यायालय
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • निर्वाचन सेवाएं

SC/ST/OBC Caste Certificate Jharkhand से होने वाले लाभ 

  • झारखंड राज्य के जो नागरिक अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है, उन्हें अब कही जाने की ज़रूरत नहीं है, वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर प्रमाण पत्र बनवा सकते है। 
  • यह जाति प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है, जिसका उपयोग सरकारी नौकरी पाने के लिए भी किया जाता हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोग जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • इस प्रमाण पत्र के माध्यम से SC/ST & OBC वर्ग के युवा आरक्षित सेवाओं का लाभ बहुत ही आसानी से ले सकते हैं।
  • सभी SC, ST, OBC Caste से संभंधित लोगो के लिए, यह झारखंड जाति प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपुर्ण दस्तावेज़ है।
  • राज्य सरकारी सेवाओं, स्कूल, कॉलेजो या विश्विद्यालयों आदि में प्रवेश लेने के लिए भी इस जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है।
  • स्कूलो, कॉलजों में छात्रवृति का लाभ हासिल करने के लिए भी यह झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र उपयोगी साबित होता है। 
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से अब नागरिको को किसी सरकारी कार्यालयो में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
  • वह नागरिक जिनके पास इंटरनेट की सुविधा है, वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ही इस प्रमाण पत्र को हासिल कर पाएगे। 
  • Jharkhand Jati Praman Patra ऑनलाइन हो जाने से नागरिको के समय एवं पैसा दोनों की बचत होगी। 

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु पात्रता

वह व्यक्ति जो जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कुछ पात्रता मानदंडो का ध्यान रखना होगा, , जो इस प्रकार है:-

  • झारखंड राज्य के स्थाई निवासी ही इस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के पात्र है। 
  • पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सभी नागरिक इस सुविधा के लिए योग्य पात्र है। 
  • सामान्य वर्ग का व्यक्ति इस दस्तावेज के लिए पात्र नहीं होगा। 
  • सरकार द्वारा जारी की जाने वाली SC/ST/OBC लिस्ट में शामिल व्यक्ति ही जातिप्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर पाएगा। 
  • पहले से जातिप्रमाण पत्र होने पर, नागरिक दुबारा आवेदन नहीं कर सकता। 

Jharkhand Jati Praman Patra के लिए दस्तावेज़ 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड जाति प्रमाण पत्र 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

राज्य में रहने वाले जो नागरिक अपना जाति प्रमाण पात्र हासिल करना चाहते है, वह नीचे बताई गई सरल प्रक्रिया का पालन करे:-

  • सबसे पहले आपको झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
झारखंड जाति प्रमाण पत्र
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register Yourself” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
Register Yourself
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे अपना नाम, ई मेल आईडी, पासवर्ड , स्टेट, कैप्चा कोड आदि। 
  • जानकारी भरने के बाद आपको “Validate” के बटन पर क्लिक करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको वेबसाइट पर “लॉगिन” करना होगा। 
  • लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको “Login” के विकल्प पर क्लिक करके अपनी “लॉगिन आईडी और पासवर्ड” को दर्ज करना होगा। 
Login ID
  • अब आपको “कैप्चा कोड” भरना है, और “लॉगिन” बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने “ऑनलाइन सेवाओं” की सूची प्रदर्शित होगी।
  • इसमें से आपको “जाति प्रमाण पत्र” का चुनाव करना है, और आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें आपको सभी भागो में पूछी जानकारी को भरना है, जैसे-
    • व्यक्तिगत विवरण
    • जाति का विवरण
    • प्राधिकरण विवरण
    • संबंध विवरण
    • पते का विवरण
    • अतिरिक्त जानकारिया
  • जानकारी भरने के बाद आपको “कैप्चा कोड” दर्ज करना है, और “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपको “आवेदन क्रमांक” प्राप्त होगा, जिसे आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखना है, इससे आप प्रमाण पत्र की स्थिति जाँच सकते है।

Jharkhand Caste Certificate के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 

वह सभी जो जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा- 

  • सबसे पहले आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना है। इसके बाद आपको सम्बंधित प्राधिकारी से इस प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु आवेदन पत्र की मांग करनी है। 
  • इस प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। 
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे आपका नाम ,पता, जाति, मोबाइल नंबर आदि। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना है, और अपने आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा कर देना है।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको एक “पावर्ती पर्ची” प्रदान की जाएगी। इसकी मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपने किए हुए आवेदन की स्थिति जाँच सकते है।
  • संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच एवं सत्यापन होने के बाद आपको कुछ दिनों में जाति प्रमाण पत्र बना कर दे दिया जाएगा |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र की आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य की झारसेवा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Know Status of Your Application” के सेक्शन में जाकर “ट्रैकिंग” के विकल्प क्लिक करना है।इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
झारखंड जाति प्रमाण पत्र की आवेदन स्थिति
  • अब इस पेज पर आपको स्थिति जानने के लिए दो तरीके नजर आएगे जैसे:-
    • एप्लीकेशन रेफ़्रेन्स नंबर डालकर
    • OTP/एप्लीकेशन डिटेल्स 
  • आपको अपनी सुविधा अनुसार विकल्प का चयन करके संभंधित जानकारी दर्ज करनी है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड भर कर “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देंना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके एप्लीकेशन स्टेटस से संभंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी।

Contact Helpline

  • हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040
  • ईमेल ID: [email protected]

Leave a Comment