महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्टेटस व लाभार्थी सूची

Maharashtra Rojgar Hami Yojana Online Registration, आवेदन की स्थिति व लाभार्थी लिस्ट देखे | महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना (Job Card) ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन प्रकिया देखे – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। इन योजनाओ के माध्यम से नागरिको को कौशल प्रशिक्षण के साथ साथ ऋण प्रदान किया जाता है, इसी दिशा में महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maharashtra Rojgar Hami Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। (यह भी पढ़ें- MAHABOCW: mahabocw.in Online Registration | बांधकाम कामगार योजना

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु किया गया है। राज्य के वह सभी नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है, उन सभी नागरिको के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। Maharashtra Rojgar Hami Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिको को 1 वर्ष की अवधि 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत वेज रेट फिक्स किया जाएगा, इसके अतिरिक्त वर्ष 2008 में इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण देश में लागू कर दिया गया था। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से इस योजना को पूरे देश में जाना जाता है। (यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना: ऑनलाइन फॉर्म, एप्लीकेशन पीडीएफ)

PM Modi Schemes

Overview of Maharashtra Rojgar Hami Yojana

योजना का नाममहाराष्ट्र रोजगार हमी योजना
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यराज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करना 
लाभराज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://egs.mahaonline.gov.in/

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 का उद्देश्य 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी पात्र नागरिको को 100 दिन का गारंटी कृत रोजगार एक वर्ष में प्रदान किया जाता है, इससे सभी नागरिक अपनी रोज की जरूरतों की पूर्ति करने में सक्षम होते है। राज्य के नागरिको को शारीरिक श्रम के रूप में Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 के माध्यम से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। राज्य के ऐसे नागरिक और परिवार जिनके पास आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं है, उन सभी नागरिको और परिवारों को विशेष रूप से इस योजना के तहत रोजगार प्राप्त हो सकेगा। (यह भी पढ़ें- MHADA Lottery: Application Form, Lottery Registration, Draw Date)

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के लाभ और विशषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करने हेतु Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 को आरंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है, उन सभी नागरिको को इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
  • बेरोजगार नागरिकों को वर्ष 1977 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने के लक्ष्य से रोजगार अधिनियम जारी किया गया था।
  • इस अधिनियम से तहत राज्य सरकार द्वारा दो योजनाओ का संचालन किया जाता है, जिसमे से एक महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 है। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार 1 वर्ष की अवधि में बेरोजगार नागरिकों को प्रदान किया जाता है। 
  • केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट को इस योजना के तहत फिक्स किया जाएगा, इसके अतिरिक्त साल 2008 में इस योजना को संपूर्ण देश में आरंभ कर दिया गया था। 
  • इसके साथ ही महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से देशभर में इस योजना को जाना जाता है। 

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 के मुख्य तथ्य 

  • प्रत्येक वित्तीय वर्ष में इस योजना के माध्यम से सभी परिवारों को कम से कम 100 दिनों के लिए रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त इसके अंतर्गत कानून लागू करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। 
  • Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2024 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा दिहाड़ी मजदूरी दर तय की जाएगी।
  • इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। 
  • इसके अंतर्गत पुरुषों एवं महिलाओं के लिए मजदूरों की दर सामान्य होती है। 
  • मजदूरी का भुगतान काम पूरा होने के बाद अधिकतम 15 दिन के भीतर इस योजना के तहत कर दिया जाएगा। 
  • पंजीकृत मजदूर को कम से कम लगातार 14 दिन तक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कार्य करना होगा। 
  • न्यूनतम 10 मजदूरों की आवश्यकता ग्राम पंचायत में काम शुरू करने के लिए होती है।
  • इसके अलावा महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के तहत मजदूरी का आवंटन वेज बैंक या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में किया जाएगा।
  • गांव के 5 किलोमीटर क्षेत्र में इसके अंतर्गत रोजगार उपलब्ध किया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ ठेकेदारों को नहीं प्रदान किया जाएगा। 
  • तालुका और जिला स्तर पर इस योजना के तहत कम से कम 60% काम अकुशल कर्मकारों के लिए होगा।
  • ग्राम पंचायत एवं आधिकारिक वेबसाइट पर इस योजना से जुड़ी संबंधित समस्त जानकारी कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • सोशल ऑडिट इस योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की शिकायतों का निवारण भी सरकार द्वारा किया जाएगा।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के तहत मजदूरों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • प्राथमिक उपचार, कर्म कारों के लिए पीने का पानी तथा 6 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल की सुविधा Maharashtra Rojgar Hami Yojana के माध्यम से प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अंतर्गत यदि किसी कारणवंश मजदूर या फिर उसके बच्चों को चोट लग जाती है तो उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त 50% वेतन भी श्रमिक नागरिको को प्रदान किया जाएगा, श्रमिक व्यक्ति की विकलांगता या मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक सहायता के रूप में 50000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। 
  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 के अंतर्गत ग्रामीण इलाके से 5 किलोमीटर दूर हितग्राहियो को रोजगार प्रदान किया जाता है, तो इस स्थिति में 10% मजदूरी दर को बढ़ा दिया जाएगा। 
  • दैनिक मजदूरी का 25% हिस्सा यदि रोजगार नहीं प्रदान किया जाता है तो इस स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदान किया जाएगा।

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के तहत फंडिंग 

  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 के तहत 100 दिनों की गारंटी कृत रोजगार के लिए 100% मजदूरी का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त सामग्री एवं कौशल पर सरकार द्वारा 75% खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा संघिता और कौशल पर 25% राशि खर्च की जाएगी। 
  • इसके साथ ही प्रशासनिक व्यय पर 6% हिस्सा खर्च किया जाएगा, इसके अलावा सभी लेखों की जांच चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा की जाएगी। 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम 12वी  होना चाहिए। 
  • रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।  

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड पासपोर्ट
  • साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 

महाराष्ट्र राज्य के ऐसे नागरिक जो महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 के तहत आवेदन करना चाहते है, वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है:- 

  • सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट
नवीन उपयोगकर्ता? यहां रजिस्टर करें
  • यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- अपना नाम, राज्य, जिला, तालुका, गांव, पिन कोड, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इस फॉर्म में आपको अपनी यूजर आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है, इसके पश्चात आपको Maharashtra Rojgar Hami Yojana के तहत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा, आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज कर देनी है। 
  • फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है, इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रक्रिया का पालन  करके आप महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।  

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर फर्म के  विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
एप्लीकेशन फॉर फर्म
  • इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है, अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रक्रिया का पान करके आप इस पोर्टल के तहत लॉगिन कर सकते है। 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के तहत एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ट्रैक द एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
ट्रैक द एप्लीकेशन
  • इस पेज पर आपको योजना का चुनाव करना, उसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी, इस प्रक्रिया का पालन करके आप आवेदन की स्थिति देख सकते है।  

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कांटेक्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
कांटेक्ट
  • इस पेज पर आपके सामने संम्पर्क विवरण प्रदर्शित हो जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप संम्पर्क विवरण देख सकते है।  

Leave a Comment