(पंजीकरण) महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म

विधवा पेंशन योजना आवेदन | Vidhwa Pension Yojana Form | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन | Maharashtra Vidhwa Pension Scheme | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जायगी। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 के तहत प्रतिमाह दी जाने वाली राशि सीधे आवेदिका के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायगी। इस लेख में हम आपको विधवा पेंशन योजना 2023 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे जैसी- महाराष्ट्र विधवा पेंशन क्या है?, रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज़, लाभ, उद्देश्य आदि।  महाराष्ट्र में रहने वाली सभी जाति तथा धर्म की महिलाओ को इस योजना लाभ दिया जायगा। इच्छुक आवेदक इस आर्टिकल को पूरा पढ़ कर योजना संबंधित सभी जानकारी ले कर विधवा पेंशन 2023 का लाभ आसानी से ले सकते है। [यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म, एप्लीकेशन पीडीएफ]

Maharashtra Vidhwa  Pension Yojana 2023

विधवा महिला को जीवन बसर करने के लिए कई प्रकार की पीड़ाओं का सामना करना पता है। अधिकतर सभी परेशानियों का सामना आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण होता है। इन सब को देखते हुए विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद के लिए Maharashtra Vidhwa Pension Scheme 2023 शुरू की है। जिसके माध्यम से विधवा महिला को हर माह 600 रुपए की धनराशि दी जायगी। जिसका उपयोग वे अपने दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओ को पूरा करने में कर सकते है। केवल महाराष्ट्र की निवासी  विधवा महिलाये ही योजना का लाभ ले सकती है, जिनका कोई सहारा नहीं है। महाराष्ट्र विधवा पेंशन स्कीम राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना है।जिस विधवा महिला के साथ उनके बच्चे है, उन सभी को प्रतिमाह 900 रुपए की राशि दी जायगी, यदि बच्चो में लड़का है तब लड़के के 25 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा, तथा यदि लड़की है तब ये लाभ लड़की की शादी पूर्ण होने तक विधवा महिला को मिलता रहेगा। [यह भी पढ़ें- Maha Sharad Portal Maharshtra: महा शरद पोर्टल महाराष्ट्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन]

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना

पीएम मोदी योजनाएं

Highlights of the Maharashtra Vidhwa Pension Yojana

योजना का नाममहाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना
वर्ष2023
आरम्भ की गयीमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाये
उद्देश्यविधवा महिलाओ को पेंशन प्रदान करना
लाभविधवा महिलाओं को आर्थिक मदद
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mumbaisuburban.gov.in

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य

विधवा महिलाओं को दैनिक खर्चे चलाने में बहुत मुश्किल होती है। इन सब कठिनाईओं को देख महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से सहायता देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है। जिसके से माध्यम से महाराष्ट्र सरकार हर माह 600- 900  रुपए की राशि मुहैया कराएगी। सरकार का विधवा महिलाओं को ये सहयोग उन्हें उनकी आजीविका चलाने में सहयोग करेगा। महाराष्ट्र विधवा महिला का योजना में आवेदन बिलकुल सरल एवं आसानी से किया जा सकता है , जिसका तरीका हमने इस लेख के अंत में दिया है। इस योजना में इच्छुक आवेदक की कुल वार्षिक आय या कुल परिवार आय 21 हज़ार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। [यह भी पढ़ें- (Registration) महाराष्ट्र शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना 2021: ऑनलाइन पंजीकरण]

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 के लाभ

  • परिवार में एक से अधिक बच्चा होने पर योजना के माध्यम से हर माह 900 रुपए की धनराशि दी जायगी। 
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर महिला को इस पेंशन योजना का लाभ दिया जायगा, महाराष्ट्र में रहने वाली सभी जाति तथा धर्म की महिलाओ को इस योजना लाभ दिया जायगा।
  • योजना के माध्यम से सरकार महाराष्ट्र हर माह 600 -900 रुपए तक की राशि मुहैया कराएगी।
  • Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 के तहत प्रतिमाह दी जाने वाली राशि सीधे आवेदिका के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायगी।
  • यदि आवेदन करने वाली विधवा महिला के साथ बच्चो में लड़का है, तब लड़के के 25 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा, तथा यदि लड़की है तब ये लाभ लड़की की शादी होने के बाद भी तक विधवा महिला को ये लाभ मिलता रहेगा।  

विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र 2023 की पात्रता

  • महाराष्ट्र के स्थायी निवासी ही इस योजना  का लाभ उठा सकते है।
  • आवेदिका का बैंक अकाउंट आवेदिका के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • इच्छुक आवेदक की कुल वार्षिक आय या कुल परिवार आय 21 हज़ार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Maha Sharad Portal Maharshtra

विधवा पेंशन योजना 2023 के दस्तावेज़

यदि आप भी इस विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन करना चाहते है, तब आपके पास नीचे लिखे हुए डाक्यूमेंट्स होने चाहिए यदि आपके पास इनमे से कोई एक डॉक्यूमेंट भी नहीं है तब आप इस योजना का लाभ नहीं उठा है।

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • गैस कनेक्शन
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पास बुक
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति मृत्यु प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक आवेदक महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, वो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करते हुए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद होमपेज से आपको के महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड के बाद फॉर्म दुवारा मांगी गयी जानकारी देनी होगी। जैसे -, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पता आदि भरना होगा। तथा सभी दस्तावेज फॉर्म से अटैच करने होंगे। 
  • इसके पश्चात जानकारी भरे हुए उस फॉर्म को आवेदक को नज़दीकी कार्यालय /तहसील /तलाठी के पास जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपका MH Vidhwa Pension Yojana 2023 में ऑफलाइन आवेदन आवेदन पूरा हो जायगा।

Leave a Comment