Jharsewa | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र (Income, Caste Certificate) ऑनलाइन आवेदन

Jharsewa Jharkhand | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Jharsewa Portal Apply | झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस – झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को अन्य सुविधाएं देने के लिए Jharkhand Jharsewa Portal लॉन्च किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा  राज्य के लोगो को झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र और अन्य तरह की सरकारी सेवाओं जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में देता है। इस पोर्टल के अंतगर्त राज्य के सभी लोगो को इन सभी सरकारी सेवाओं जैसे अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवाएँ आसानी से ले सकते है। [यह भी पढ़ें- Aahar Jharkhand Ration Card – aahar.jharkhand.gov.in Online]

Jharkhand Jharsewa Certificate

यह झारखण्ड झारसेवा एक व्यापक और सक्षम वेब सेवा पोर्टल है। राज्य के जो भी नागरिक इस पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं में से किसी भी सेवा का लाभ लेना चाहते है तो वह घर बैठे इंटरनेट के द्वारा से इस Online Portal पर इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस ऑनलाइन पोर्टल के अंतगर्त से राज्य के सभी लोगो को एक ही जगह पर अन्य तरह की सरकारी सेवा उपलब्ध कराना जिससे राज्य के लोग बहुत ही आसानी से इन सेवाओं का लाभ ले सके। तो चलिए आज हम आपको अपने इस लेख के अंतगर्त से इस Jharkhand Jharsewa Certificate के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है आप से अनुरोध है की आप हमारे इस लेख को विस्तार से पूरा पढ़े। [यह भी पढ़ें- मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन पंजीकरण]

Jharsewa

पीएम मोदी योजना

Overview of the Jharkhand Jharsewa Portal

पोर्टल का नामझारसेवा पोर्टल, Jharsewa Portal
वर्ष2024
विभागझारसेवा झारखण्ड सरकार
लाभार्थीझारसेवा झारखण्ड सरकार
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यआय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन की व्यवस्था
श्रेणीझारखण्ड सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटjharsewa.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड झारसेवा सर्टिफिकेट का उद्देश्य

जैसे की हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड झारसेवा पोर्टल के आरम्भ होने से पहले राज्य के नागरिको को सरकारी सेवाओं जैसे अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें के लिए पंजीकरण करने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था, जिससे नागरिको का बहुत समय ख़राब होता था। इन सभी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा Jharkhand Jharsewa Certificate ऑनलाइन पोर्टल को आरम्भ किया गया है। [यह भी पढ़ें- झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना: Shramik Rojgar Card, ऑनलाइन आवेदन][Read More]

Jharkhand Jharsewa Portal पर दी जाने वाली सेवाएं

अगर आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप निम्न चरणों द्वारा जानकारी ले सकते हैं-

प्रमाण पत्र सेवा

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांगता पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

वाह्य सेवाएँ

  • निर्वाचन सेवा
  • उपभोगता न्यायालय सेवा
  • लैंड रिकॉर्ड सेवा
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन & सहकारी
  • विभाग सर्विसेज
  • श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • विकास विभाग की सेवायें
  • उर्जा विभाग की सेवायें
  • सेवा शिकायत निवारण
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली

जरूरी दस्तावेज एवं शर्ते

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों और दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-

  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदक को झारखण्ड का मूल-निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में पंजीकरण कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Jharsewa Certificate की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज पर खुल जायेगा।
Jharsewa Birth Certificate
  • होम पेज पर आपको “पंजीकरण कीजिये”के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
Jharsewa Birth Certificate
  • इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड,स्टेट,  ईमेल आईडी,आदि भरकर “Validate” के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आप यूज़र नाम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको Apply Form Services के सेक्शन से “View Service” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको सर्विस के सेक्शन से जिस सेवा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम ,जेंडर ,मोबाइल नंबर,  डेट ऑफ़ बर्थ, आयु आदि भर कर और दस्तावेजों को अपलोड करके “Save Annexure” के बटन पर कर देना है। इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपका झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Jharsewa Certificate की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज पर खुल जायेगा।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण भरकर “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपके सामने झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र पंजीकरण की स्थिति आ जाएगी।

Contact Us

यदि आप Jharkhand Jharsewa Certificate पर आय, जाति तथा निवास प्रमाण के पंजीकरण के समय किसी तरह की समस्या की परेशानी का सामना कर रहे हैं तब दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के द्वारा से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • स्टेट देसिग्नेटेड एजेंसी (SDA)
  • JAP-IT, ग्राउंड फ्लोर, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर 2,
  • गोलचक्कर के पास, धुर्वा, रांची -834004,
  • फोन- 0651-2401581, 2401040
  • ईमेल – [email protected]

Conclusion

हम आशा करते हैं की आपको Jharkhand Jharsewa Certificate से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। अगर अब भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के द्वारा से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment